Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

फास्ट एक्स

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

Fast X poster.jpeg पोस्टर लुईस लेटरियर डैन मेज़ोजस्टिन लिन डैन मेज़ो जस्टिन लिन जैक डीन Characters Gary Scott Thompson नील एच. मोरित्ज़ विन डीज़ल जस्टिन लिन जेफ़ किर्शेनबाम सामंथा विंसेंट विन डीज़ल मिशेल रोड्रिग्ज़ टाइरिस गिब्सन क्रिस "लुडाक्रिस" ब्रिजेस जॉन सीना नथाली इमैनुएल जोर्डाना ब्रूस्टर संग केंग स्कॉट ईस्टवुड डेनिएला मेल्चियोर एलन रिच्सन हेलेन मिरेन ब्री लार्सन रीटा मोरेनो जेसन स्टेथम जेसन मोमोआ चार्लीज़ थेरॉन यूनिवर्सल स्टूडियोज़फास्ट X (2023) https://www.rottentomatoes.com/m/fast_x 24 जून 2023 रॉटेन टमेटोज़ ओरिजनल फ़िल्म वन रेस फ़िल्म रोथ/किर्शचेनबाम फिल्म्स परफेक्ट स्टॉर्म एंटरटेनमेंट यूनिवर्सल पिक्चर्स 2023 5 12 रोम 2023 5 19 संयुक्त राज्य अमेरिका 141 मिनटफास्ट एक्स https://www.bbfc.co.uk/release/fast-x-q29sbgvjdglvbjpwwc0xmdewoduw 24 जून 2023 ब्रिटिश बोर्ड ऑफ फिल्म क्लासिफिकेशन संयुक्त राज्य अमेरिका $34 करोड़फस्टर जेरेमी नवंबर 17, 2022 'फ़ास्ट एक्स' का बजट बढ़कर $340 मिलियन हो गया है द रैप https://www.thewrap.com/universal-box-office-future-fast-furious/ 24 जून 2023 $69.8 करोड़फास्ट एक्स https://www.the-numbers.com/movie/Fast-X-(2023)#tab=summary द नंबर्स 24 जून 2023फास्ट X https://www.boxofficemojo.com/title/tt5433140/ बॉक्सऑफिसमोजो 24 जून 2023 फास्ट एक्स (Fast X) (जिसे फास्ट एंड फ्यूरियस 10 के नाम से भी जाना जाता है) 2023 की एक अमेरिकी एक्शन फिल्म है। फ़िल्म लुई लेटरियर द्वारा निर्देशित की गई है तथा फ़िल्म के निर्माता नील एच. मोरित्ज़, विन डीज़ल, जस्टिन लिन, जेफ़ किर्शेनबाम और सामंथा विंसेंट हैं। यह फ़िल्म फास्ट एंड फ्यूरियस 9 (2021) की अगली कड़ी तथा फास्ट एंड फ्यूरियस फ्रेंचाइजी की ग्यारहवीं किस्त है। फ़िल्म की मुख्य भूमिका में विन डीज़ल, मिशेल रोड्रिग्ज़, जेसन स्टेथम, जेसन मोमोआ, चार्लीज़ थेरॉन, क्रिस "लुडाक्रिस" ब्रिजेस, जॉन सीना, ब्री लार्सन, टाइरिस गिब्सन, नथाली इमैनुएल, जोर्डाना ब्रूस्टर, संग केंग, स्कॉट ईस्टवुड, डेनिएला मेल्चियोर, एलन रिच्सन, हेलेन मिरेन और रीटा मोरेनो हैं। फिल्म में डॉमिनिक टोरेटो अपने परिवार को दांते रेस से बचाने की कोशिश करता है जो अपने पिता की मौत का बदला लेना चाहता है। 2014 से दसवीं फिल्म की योजना के साथ लिन की मुख्य कलाकारों के साथ निर्देशन में लौटने की पुष्टि की गई और अक्टूबर 2020 से फ़िल्म का दो-भाग में समापन की योजना बनाई गई। अप्रैल 2022 में मुख्य फोटोग्राफी शुरू होने के साथ फ़िल्म का आधिकारिक शीर्षक सामने आया। कहानी फ़िल्म में एक एजेंसी डॉमिनिक टोरेटो और उनकी टीम से रोम में एक कंप्यूटर चिप चुराने के लिए संपर्क करती है। डॉम और उनकी पत्नी लेटी अपने बेटे ब्रायन "लिटिल बी" मार्कोस के साथ घर पर रुक जाते हैं जबकि बाकी टीम रोम के लिए रवाना हो जाती है। डॉम के घर पर घायल साइफर पहुंचती है और उसे सूचित करती है कि ड्रग लॉर्ड हर्नान रेस के बेटे दांते रेस ने उसके दल को उसके खिलाफ कर दिया है। रेस अब अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए डॉम को निशाना बनाकर उसकी टीम का इस्तेमाल कर रहा है। डॉम के पूछने पर जब लिटिल नोबॉडी कहता है कि रोम में कोई एजेंसी मिशन नहीं है तब डॉम को पता चलता है कि यह रेस की ही चाल थी और फिर वह लेटी के साथ अपनी परिवार को बचाने निकलता हैं। सन्दर्भ श्रेणी:द फास्ट एंड द फ्यूरियस