411 REFERENCE · Wikipedia
पिटारा कार्यक्रम
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जयमाला और हवामहल विविध भारती के शुरूआती कार्यक्रम रहे हैं। ये कार्यक्रम आज पचास सालों बाद भी उतनी ही लोकप्रियता के साथ चल रहे हैं।
पिटारा
सन 1996 में विविध भारती से मनोरंजन के एक नये पैकेज का आरंभ हुआ। इसे ‘पिटारा’ का नाम दिया गया। ये कई मायनों में सूचना और मनोरंजन का एक संपूर्ण पिटारा था। पिटारा में रोज़ अलग अलग कार्यक्रम होते हैं। जैसे डॉक्टरों से बातचीत पर आधारित कार्यक्रम सेहतनामा, फोन इन फरमाईशों पर आधारित कार्यक्रम हैलो फरमाईश, फिल्मी सितारों से मुलाक़ात का कार्यक्रम ’सेल्युलाइड के सितारे’, संगीत की दुनिया की हस्तियों से जुड़ा कार्यक्रम ‘सरगम के सितारे’ और युवाओं का कार्यक्रम ‘यूथ एक्सप्रेस’। पिटारा में ही बरसों बरस तक किसी फिल्म और उसकी पृष्ठ भूमि पर आधारित रोचक और बेहद लोकप्रिय कार्यक्रम बाईस्कोप की बातें प्रसारित होता रहा है। इसी तरह महिलाओं के लिये चूल्हा चौका और सोलह श्रृंगार जैसा कार्यक्रम विविध भारती का हिस्सा रहा है।
श्रेणी:रेडियो
श्रेणी:विविध भारती