411 REFERENCE · Wikipedia
नारायण देसाई
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
नारायण देसाई Narayan Desai face.jpg वेडची में नारायण देसाई (2007 में) y 1924 12 24 y 2015 03 15 1924 12 24 भारतीय गांधी कथा, गांधीवाद गांधीवादी चिंतक एवं वक्ता
नारायण देसाई (24 दिसम्बर 1924 - 15 मार्च 2015) एक प्रख्यात गाँधीवादी थे। वे गाँधीजी के निजी सचिव और उनके जीवनीकार महादेव देसाई के पुत्र थे। नारायण देसाई भूदान आंदोलन और सम्पूर्ण क्रांति आंदोलन से जुड़े रहे थे और उन्हें "गाँधी कथा" के लिये जाना जाता है जो उन्होंने 2004 में शुरू की थी।
जीवन
बाल्यकाल
महात्मा गाँधी के निजी सचिव और जीवनीकार महादेव देसाई के पुत्र के रूप में इनका जन्म 24 दिसम्बर 1924 को गुजरात के वलसाड में हुआ था।प्रख्यात गांधीवादी नारायण देसाई का निधन http://www.prabhatkhabar.com/news/national/gandhian-narayan-desai-died/356112.html 16 March 2015 प्रभात खबर 16 मार्च 2015 https://web.archive.org/web/20150402151408/http://www.prabhatkhabar.com/news/national/gandhian-narayan-desai-died/356112.html 2 अप्रैल 2015 dead
PTI Noted Gandhian Narayan Desai passes away दि इकॉनोमिक टाइम्स 15 March 2015 http://economictimes.indiatimes.com/news/politics-and-nation/noted-gandhian-narayan-desai-passes-away/articleshow/46571699.cms 15 March 2015 https://web.archive.org/web/20171214185804/https://economictimes.indiatimes.com/news/politics-and-nation/noted-gandhian-narayan-desai-passes-away/articleshow/46571699.cms 14 दिसंबर 2017 live साबरमती आश्रम में बाल्यकाल बीता और आरंभिक शिक्षा के बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी तथा अपने पिता के निर्देशन में ही बाद की शिक्षा ग्रहण की।http://deshgujarat.com/2015/03/15/narayan-desai-passes-away/ Narayan Desai passes away DeshGujarat 15 March 2015 https://web.archive.org/web/20150318013837/http://deshgujarat.com/2015/03/15/narayan-desai-passes-away/ 18 मार्च 2015 dead
आरंभिक जीवन
नारायण देसाई का विवाह प्रसिद्द स्वतंत्रता सेनानी नबकृष्ण चौधुरी और मालतीदेवी चौधरी की पुत्री उत्तरा चौधरी से हुआ। इसके बाद दोनों सूरत के पास वेड़छी नामक छोटे से गाँव में चले गये जहाँ उन्होंने शिक्षा का प्रसार करना आरम्भ किया। आचार्य विनोबा भावे के भूदान आंदोलन से जुड़कर इन्होंने गुजरात में काफ़ी भूदान यात्राएं कीं। नारायण ने भूदान आंदोलन के मुखपत्र "भूमिपुत्र" की शुरूआत की और वे 1959 तक इसके संपादक रहे।
गांधीवादी के रूप में
नारायण देसाई गाँधी के आदर्शों पर अटूट श्रद्धा और विश्वास रखते थे। उन्होंने आपना जीवन महात्मा के बताये मार्ग पर व्यतीत किया और इन्ही आदर्शों का प्रसार करने में लगे रहे।
उन्होंने 'तरुण शांति सेना' का नेतृत्व किया, वेडची में अणु शक्ति रहित विश्व के लिये एक विद्यालय की स्थापना की तथा गांधी शान्ति प्रतिष्ठान, गांधी विचार परिषद और गांधी स्मृति संस्थान से जुड़े रहे थे।मोहन सुरेन्द्र समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता और सामजिक न्याय राजकमल प्रकाशन 82 https://books.google.co.in/books?id=1d6AkuSKf78C&lpg=PA82&dq=%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AF%E0%A4%A3%20%E0%A4%A6%E0%A5%87%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%88&pg=PA82#v=onepage&q=%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AF%E0%A4%A3%20%E0%A4%A6%E0%A5%87%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%88&f=false 16 मार्च 2015 https://web.archive.org/web/20150402100149/https://books.google.co.in/books?id=1d6AkuSKf78C&lpg=PA82&dq=%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AF%E0%A4%A3%20%E0%A4%A6%E0%A5%87%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%88&pg=PA82#v=onepage&q=%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AF%E0%A4%A3%20%E0%A4%A6%E0%A5%87%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%88&f=false 2 अप्रैल 2015 live
देसाई गुजरात विद्यापीठ के 23 जुलाई 2007 से पिछले साल नवंबर तक कुलाधिपति रहे।
गाँधी कथा
नारायण देसाई ने 2004 में एक नई पहल की जिसमें वे गाँधी जी के जीवन की कहानी सुनाते थे। इसे गाँधी कथा का नाम दिया गया।
निधन
15 मार्च 2015 को नारायण देसाई का निधन हो गया। इससे पहले वे 10 दिसम्बर से कोमा में थे किन्तु पुनः चैतन्य होकर स्वास्थ्यलाभ कर रहे थे।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
गांधी कथा की वीडियो गैलरी , साबरमती स्थित गांधी आश्रम की वेबसाइट पर।
श्रेणी:1924 में जन्मे लोग
श्रेणी:२०१५ में निधन