Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

रामबन ज़िला

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

रामबन ज़िलाضلع رام بنRamban district Jammu and Kashmir Ramban district.svg रामबन १,३२९ २,८३,७१३ २०११ २१० तहसील २ रामबनी, कश्मीरी thumb|266px|रामबन ज़िले में बनिहाल रेल स्टेशन रामबन (अंग्रेज़ी: Ramban, उर्दु: رام بن) भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य में एक नगर और ज़िला है। यह महान पीर पंजाल पर्वतमाला में स्थित है और राज्य के जम्मू विभाग का हिस्सा है। बनिहाल इसी ज़िले में आता है और कश्मीर घाटी में प्रवेश करने से पहले अंतिम पड़ाव है। यहाँ से रेल और जवाहर सड़क सुरंग बनने से पहले भी पास के बनिहाल दर्रे से यातायात कश्मीर जाया करता था। भाषाएँ व समुदाय रामबन में कश्मीरी भाषा की एक उपभाषा, रामबनी बोली जाती है - हालांकि इसमें गहरे डोगरी भाषा के प्रभाव भी देखे जाते हैं। स्थानीय आबादी लगभग ७०% मुस्लिम और ३०% हिन्दू है। http://www.census2011.co.in/district.php District Census 2011 2011-09-30 2011 Census2011.co.in https://web.archive.org/web/20110611224943/http://www.census2011.co.in/district.php 11 जून 2011 live तहसील ज़िले में आठ तहसीलें हैं: रामबन बनिहाल खड़ी राजगढ़ बटोत गूल पोगल परिस्तान रामसू भूगोल रामबन ज़िले की औसत ऊँचाई समुद्रतल से १,१५६ मीटर (३,७९२ फ़ुट) ऊपर है। इस ज़िले की सीमाओं में पत्निटॉप का हिल-स्टेशन दक्षिणतम भाग में आता है। पूर्वी छोर पर अस्सार, पश्चिमी पर गूल और उत्तरी पर बनिहाल स्थित है। भूक्षेत्र बहुत पहाड़ी है। इसकी सीमाएँ रेआसी, उधमपुर, डोडा, अनंतनाग और कुलगाम ज़िलों से लगती हैं।http://ramban.gov.in/basicdetail/geography.htm - Geography of Ramban 3 अक्तूबर 2016 https://web.archive.org/web/20160304035427/http://ramban.gov.in/basicdetail/geography.htm 4 मार्च 2016 live इन्हें भी देखें बनिहाल पीर पंजाल पर्वतमाला सन्दर्भ * श्रेणी:जम्मू और कश्मीर के ज़िले