Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

नजीमुद्दीन अली खान

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

नजीमुद्दीन अली खान (1747 – 8 मई 1766) सन् 1765 से 1766 तक बिहार और बंगाल के नवाब थे। उन्हें नजमुद्दौला (अथवा नज़मुद्दौला) के नाम से भी जाना जाता है। वो मीर जाफ़र के दूसरे पुत्र थे। नजमुद्दौला के पिता मीर जाफ़र के निधन के बाद उन्हें नवाब नियुक्त किया गया। उनके राज्याभिषेक के समय उनकी आयु 15 वर्ष थी। वो 5 फ़रवरी 1765 को नवाब बने। सन् 1765 में बक्सर का युद्ध में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की विजय के पश्चात उन्होंने शाह आलम द्वितीय से बिहार और बंगाल की दीवानी औपचारिक रूप से प्राप्त कर ली थी। 30 सितम्बर 1765 को नवाब ने ब्रिटेन की दीवानी को औपचारिक रूप से पुष्ट कर दिया।https://books.google.co.in/books?id=6eMJEAAAQBAJ&pg=PA86 Hooghly: The Global History of a River इवेर्मी रॉबर्ट 2020 हर्स्ट एंड कंपनी, ऑक्सफॉर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस 2020 978-1-78738-325-8 लंदन 86 नजीमुद्दीन का 8 मई 1766 को निधन हो गया। उनका निधन रॉबर्ट क्लाइव के स्वागत में मुर्शिदाबाद किले में रखी गयी एक दावत के बाद हल्के बुखार से हुई। उन्हें जाफ़रगंज कब्रिस्थान में दफनाया गया और उनके बाद उनके भाई नजाबुत अली खान को नवाब नियुक्त किया गया। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ http://www.worldstatesmen.org/Bangladesh.html बंगाल के नवाब http://murshidabad.net/history/history-topic-najam-ud-daulla.htm नजीमुद्दीन अली खान को समर्पित वेबसाइट 21 जून 2025 26 दिसंबर 2018 https://web.archive.org/web/20181226094452/http://murshidabad.net/history/history-topic-najam-ud-daulla.htm dead 1747 8 मई 1766 मीर जाफ़र बंगाल के नवाब 5 फ़रवरी 1765 – 8 मई 1766 नजाबुत अली खान श्रेणी:बंगाल के नवाब