411 REFERENCE · Wikipedia
भारत रत्न
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
भारत रत्न Bharat Ratna Award.png राष्ट्रीय नागरिक सम्मान 1954 भारत सरकार भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार देवनागरी लिपि में खुदा हुआ भारत रत्न एक पीपल के पत्ते पर सूर्य की छवि के संग देवनागरी में लिखित "भारत रत्न" बीच में भारत के राष्ट्रीय प्रतीक के संग देवनागरी में लिखित "सत्यमेव जयते" 100px कोई नहीं 15px भारत के राष्ट्रपति 1955 https://www.padmaawards.gov.in/ 35px परम वीर चक्र (सैन्य)35px पद्म विभूषण (नागरिक) 53 2024 नवीनतम आलंकरण yes 1954
भारत रत्न भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। पायली मूलमट्टोम वार्के द कॉन्स्टीट्यूशन ऑफ इण्डिया १९७१ एस चांद एण्ड कंपनी लि. नई दिल्ली 81-219-2203-8 ११४ महाजन विद्दाधर द कॉन्स्टीट्यूशन ऑफ इण्डिया १९७१ ईस्टर्न बुक कंपनी लखनऊ, उत्तर प्रदेश 169 होएबर्ग डेल इन्दु रामचन्दानी स्टूडेन्ट्स ब्रिटैनिका इण्डिया २००० ब्रिटैनिका विश्वकोश (भारत) नई दिल्ली 0-85229-760-2 भाग.३, पृ.१९८ true यह सम्मान राष्ट्रीय सेवा के लिए दिया जाता है। इन सेवाओं में कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा और खेल शामिल है। इस सम्मान की स्थापना 2 जनवरी 1954 में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद द्वारा की गई थी। अन्य अलंकरणों के समान इस सम्मान को भी नाम के साथ पदवी के रूप में प्रयुक्त नहीं किया जा सकता। बसु
दुर्गा दास
1988
Shorter Constitution of India
प्रेन्टिस हॉल ऑफ़ इंडिया
नई दिल्ली बसु
दुर्गा दास
1993
Introduction to the Constitution of India
प्रेन्टिस हॉल ऑफ़ इंडिया
नई दिल्ली प्रारम्भ में इस सम्मान को मरणोपरांत देने का प्रावधान नहीं था, यह प्रावधान 1955 में जोड़ा गया। तत्पश्चात 14 व्यक्तियों को यह सम्मान मरणोपरांत प्रदान किया गया। एक वर्ष में अधिकतम तीन व्यक्तियों को ही भारत रत्न दिया जा सकता है।http://knowindia.gov.in/hindi/myindia/myindia_frame.php?id=12 भारत रत्न सम्मान भारत सरकार 11 जून 2016 https://web.archive.org/web/20160723081059/http://knowindia.gov.in/hindi/myindia/myindia_frame.php?id=12 23 जुलाई 2016 dead
उल्लेखनीय योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले सम्मानों में भारत रत्न के पश्चात् क्रमशः पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री हैं।
सचिन तेंदुलकर एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिनको भारत रत्न प्राप्त हुआ है और वह भारत रत्न प्राप्त करने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति भी हैं। इसके पश्चात भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को भी प्राप्त हुआ है, यह उनको भारत को समर्पित अत्यन्त प्रभावशाली राजनीतिक जीवन के लिए दिया गया है। वर्ष 2024 में 5 लोगों को भारत रत्न देने की घोषणा की गयी है, जिनके नाम निम्न है- कर्पूरी ठाकुर (मरणोपरांत), लालकृष्ण आडवाणी, चौधरी चरण सिंह (मरणोपरांत), पी॰ वी॰ नरसिम्हा राव (मरणोपरांत), एम॰ एस॰ स्वामीनाथन (मरणोपरांत)। पहला भारत रत्न 1954 में दिया गया था।
पदक
भारत रत्न पुरस्कार विजेताओं की सूची
मूल रूप में इस सम्मान के पदक का डिजाइन ३५ मिमि गोलाकार स्वर्ण मैडल था। जिसमें सामने सूर्य बना था, ऊपर हिन्दी में भारत रत्न लिखा था और नीचे पुष्प हार था। और पीछे की तरफ़ राष्ट्रीय चिह्न और मोटो था। फिर इस पदक के डिज़ाइन को बदल कर तांबे के बने पीपल के पत्ते पर प्लेटिनम का चमकता सूर्य बना दिया गया। जिसके नीचे चाँदी में लिखा रहता है "भारत रत्न" और यह श्वेत फीते के साथ गले में पहना जाता है।
भारत रत्न से सम्मानित होने वाली पहली गायिका श्रीमती एम। एस। सुब्बुलक्ष्मी हैं जिसको सन् १९९८ में दिया गया। आमतौर पर भारत में जन्मे नागरिकों को ही भारत रत्न से सम्मानित किया जाता है, लेकिन मदर टेरेसा और दो गैर-भारतीयों, पाकिस्तान के राष्ट्रीय खान अब्दुल गफ्फार खान और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला को प्रदान किया गया है। २५ जनवरी २०१९ को, सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता नानाजी देशमुख (मरणोपरांत), गायक-संगीत निर्देशक भूपेन हजारिका (मरणोपरांत) और भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को पुरस्कार देने की घोषणा की।
thumb|250px|right|भारत रत्न पदक
क्रम वर्ष नामजीवन १. 1954 - डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन (५ सितंबर, १८८८ – १७ अप्रैल, १९७५)२. 1954 - चक्रवर्ती राजगोपालाचारी (१० दिसम्बर, १८७८ - २५ दिसम्बर, १९७२)३. 1954 - डॉक्टर चन्द्रशेखर वेंकटरमण (७ नवंबर, १८८८ - २१ नवंबर, १९७०)४. 1955 - डॉक्टर भगवान दास (१२ जनवरी, १८६९ - १८ सितंबर, १९५८)५. 1955 - सर डॉ॰ मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या (१५ सितंबर, १८६० - १२ अप्रैल, १९६२)६. 1955 - पंडित जवाहर लाल नेहरु (१४ नवंबर, १८८९ - २७ मई, १९६४)७. 1957 - गोविंद वल्लभ पंत (१० सितंबर, १८८७ - ७ मार्च, १९६१) ८. 1958 - डॉ॰ धोंडो केशव कर्वे (१८ अप्रैल, १८५८ – ९ नवंबर, १९६२)९. 1961 - डॉ॰ बिधन चंद्र रॉय (१ जुलाई, १८८२ - १ जुलाई, १९६२) १०. 1961 - पुरूषोत्तम दास टंडन (१ अगस्त, १८८२ - १ जुलाई, १९६२) ११. 1962 - डॉ॰ राजेंद्र प्रसाद (३ दिसम्बर, १८८४ - २८ फरवरी, १९६३)१२. 1963 - डॉ॰ जाकिर हुसैन (८ फरवरी, १८९७ - ३ मई, १९६९)१३. 1963 - डॉ॰ पांडुरंग वामन काणे(१८८०-१९७२)१४. 1966 - लाल बहादुर शास्त्री (२ अक्टूबर, १९०४ - ११ जनवरी, १९६६), मरणोपरान्त१५. 1971 - इंदिरा गाँधी (१९ नवंबर, १९१७ - ३१ अक्टूबर, १९८४)१६. १९७५ - वराहगिरी वेंकट गिरी (१० अगस्त, १८९४ - २३ जून, १९८०)१७. १९७६ - के. कामराज (१५ जुलाई, १९०३ - १९७५), मरणोपरान्त१८. १९८० - मदर टेरेसा (२७ अगस्त, १९१० - ५ सितंबर, १९९७)१९. १९८३ - आचार्य विनोबा भावे (११ सितंबर, १८९५ - १५ नवंबर, १९८२), मरणोपरान्त २०. १९८७ - खान अब्दुल गफ्फार खान (१८९० - २० जनवरी, १९८८), पहले गैर-भारतीय२१. १९८८ - डॉ॰ एम. जी. रामचन्द्रन (१७ जनवरी, १९१७ - २४ दिसम्बर, १९८७), मरणोपरान्त२२. १९९० - डॉ॰ भीमराव रामजी आंबेडकर (१४ अप्रैल, १८९१ - ६ दिसम्बर, १९५६), मरणोपरान्त२३. १९९० - नेल्सन मंडेला(१८ जुलाई, १९१८ - ५ दिसम्बर, २०१३), दूसरे गैर-भारतीय २४. १९९१ - राजीव गांधी (२० अगस्त, १९४४ - २१ मई, १९९१), मरणोपरान्त२५. १९९१ - सरदार वल्लभ भाई पटेल (३१ अक्टूबर, १८७५ - १५ दिसम्बर, १९५०), मरणोपरान्त२६. १९९१ - मोरारजी देसाई (२९ फरवरी, १८९६ - १० अप्रैल, १९९५)२७. १९९२ - मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (११ नवंबर, १८८८ - २२ फरवरी, १९५८), मरणोपरान्त२८. १९९२ - जे आर डी टाटा (२९ जुलाई, १९०४ - २९ नवंबर, १९९३)२९. १९९२ - सत्यजीत रे (२ मई, १९२१ - २३ अप्रैल, १९९२) ३०. १९९७ - ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम (१५ अक्टूबर, १९३१-२७ जुलाई, २०१५)३१. १९९७ - गुलजारी लाल नंदा (४ जुलाई, १८९८ - १५ जनवरी, १९९८)३२. १९९७ - अरुणा असाफ़ अली (१६ जुलाई, १९०९ - २९ जुलाई, १९९६), मरणोपरान्त३३. १९९८ - एम एस सुब्बुलक्ष्मी (१६ सितंबर, १९१६ - ११ दिसम्बर, २००४)३४. १९९८ - सी सुब्रामनीयम (३० जनवरी, १९१० - ७ नवंबर, २०००)३५. १९९९ - जयप्रकाश नारायण(११ अक्टूबर, १९०२ - ८ अक्टूबर, १९७९), मरणोपरान्त३६. १९९९ -पंडित रवि शंकर (७ अप्रैल, १९२०-१२ दिसम्बर, २०१२ )३७. १९९९ - अमृत्य सेन(३ नवंबर, १९३३) ३८. १९९९ - गोपीनाथ बोरदोलोई (१८९०-१९५०), मरणोपरान्त३९. २००१ - लता मंगेशकर (२८ सितंबर, १९२९ - ६ फरवरी, २०२२)४०. २००१ - उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ां (२१ मार्च, १९१६ - २१ अगस्त, २००६)४१. २००८ - पंडित भीमसेन जोशी(४ फरवरी, १९२२ -२५ जनवरी, २०११)४२.२०१४सी॰ एन॰ आर॰ राव(३० जून, १९३४- अब तक), १६ नवंबर, २०१४ को घोषित४३.२०१४सचिन तेंदुलकर(२४ अप्रैल, १९७३- अब तक), १६ नवंबर, २०१४ को घोषित४४.२०१५अटल बिहारी वाजपेयी(२५ दिसंबर, १९२४- १६ अगस्त २०१८), २४ दिसम्बर २०१४ को घोषित४५.२०१५महामना मदन मोहन मालवीय(२५ दिसंबर, १८६१- १२ नवंबर, १९४६), मरणोपरान्त, २४ दिसम्बर २०१४ को घोषित४६.२०१९प्रणब मुखर्जी(११ दिसम्बर १९३५ - ३१ अगस्त २०२०)४७.२०१९भूपेन हजारिका(८ सितम्बर १९२६ – ५ नवम्बर २०११) , मरणोपरान्त४८.२०१९नानाजी देशमुख(११ अक्टूबर १९१६ – २७ फ़रवरी २०१०) , मरणोपरान्त४९.२०२४कर्पूरी ठाकुर(24 जनवरी 1924 - 17 फरवरी 1988) , मरणोपरान्त५०.लालकृष्ण आडवाणी(१९२७-)५१चौधरी चरण सिंह२३ दिसंबर १९०२ - २९ मई १९८७, मरणोपरान्त५२पामुलपर्थी वेंकट नरसिम्हा राव२८ जून १९२१ - २३ दिसंबर २००४, मरणोपरान्त५३मनकोम्बु संबाशिवन स्वामीनाथन७ अगस्त १९२५ - २८ सितंबर २०२३, मरणोपरान्त
१९९२ में नेताजी सुभाषचन्द्र बोस को भारत रत्न से मरणोपरान्त सम्मानित किया गया था। लेकिन उनकी मृत्यु विवादित होने के कारण पुरस्कार के मरणोपरान्त स्वरूप को लेकर प्रश्न उठाया गया था। इसीलिए भारत सरकार ने यह सम्मान वापस ले लिया। उक्त सम्मान वापस लिये जाने का यह एकमेव उदाहरण है।
भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री श्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद को जब भारत रत्न देने की बात आयी तो उन्होंने जोर देकर मना कर दिया, कारण कि जो लोग इसकी चयन समिति में रहे हों, उनको यह सम्मान नहीं दिया जाना चाहिये। बाद में १९९२ में उन्हें मरणोपरांत दिया गया।वे जिन्होंने भारत रत्न लेने से मना कर दिया https://web.archive.org/web/20160329133839/http://timesofindia.indiatimes.com/articleshow/2714615.cms 29 मार्च 2016 द टाइम्स ऑफ इंडिया, २० जनवरी, २००८
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
भारत रत्न सम्मानित लोगों की सूची (अंग्रेजी में)
collapsed
yes
श्रेणी:भारत रत्न
श्रेणी:सम्मान
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना
श्रेणी:भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले सम्मान
श्रेणी:भारतीय पुरस्कार