Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

परांठा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

परांठा Alooparatha.jpg आलू का परांठा पराठा, परौठा, परावठा, परांठा, परांवठा भारत भारतीय उपमहाद्वीप veg अचार, चटनी, भाजी, दही, छाछ, चाय आदि के साथ आटा, मैदा भरवां, पर्तों वाला 250px|thumb|पुदीना परांठा परांठा भारतीय रोटी का विशिष्ट रूप है। प्रतिदिन के उत्तरी भारतीय उपमहाद्वीपीय कलेवे में सबसे लोकप्रिय पदार्थ यदि कोई है तो वह परांठा ही है। इसे बनाने की जितनी विधियां हैं वैसे ही हिन्दी में इसके कई रूप प्रचलित हैं जैसे पराठा, परौठा, परावठा, परांठा और परांवठा। उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक यह भारतीय रसोई का भाग है और नित्य सवेरे तवे पर सेंके जाते परांठे की लुभावनी सुुुगन्ध भूख बढ़ा देती है। हां स्वास्थ्य की दृष्टि से ये अवश्य वसा से भरपूर होने के कारण सीमित मात्रा में ही उपभोग किये जाने चाहिये। परांठा लगभग रोटी के जैसे ही बनाया जाता है, अंतर केवल इसकी सिंकाई का है। रोटी को जहां तवे पर सेंकने के उपरांत सीधे आंच पर ही फुलाया जाता है वहीं परांठा केवल तवे पर ही सेंका जाता है। रोटी को बनाने के उपरांत ऊपर से शुद्ध घी लगाया जा सकता है, वहीं परांठे को तवे पर सेंकते समय ही घी व तेल लगा कर सेंका जाता है।http://www.101lifestyle.com/cooking/recipefocus/howtocookparathas.html परांठा बनाने की विधि 21 अगस्त 2009 https://web.archive.org/web/20090828151547/http://www.101lifestyle.com/cooking/recipefocus/howtocookparathas.html 28 अगस्त 2009 dead भरवां परांठा बनाने के लिए आटा व मैदा मल कर उसकी लोई बेल कर उसमें भरावन भरें, फिर उसे बेल कर तवे पर सेंकें।http://www.101lifestyle.com/cooking/recipefocus/howtostuffparanthas.html भरवां परांठा बनाने की विधि 21 अगस्त 2009 https://web.archive.org/web/20090603201648/http://www.101lifestyle.com/cooking/recipefocus/howtostuffparanthas.html 3 जून 2009 dead इसे समताप मिलता रहे इसके लिए इसे ऊपर से निरन्तर घुमा-फिरा कर सेंका जाता है। फुलके के जैसे परांठे की दोनो पर्तें नहीं फूलतीं अपितु अकेेली ऊपरी परत ही फूलती है। भारत पर्यन्त और विदेशों में भी ये बहुत प्रचलित हैं। दक्षिण भारत में केरल का परांठा प्रसिद्ध है। इसको वहां प्रोट्टा कहते हैं। इसमें अत्यधिक चिकनाई के साथ ढेरों पर्तें होती हैं। परांठे को भारतीय लोग मलेशिया और मॉरीशस तक ले गये, जहां आज इसे फराटा और सिंगापुर में रोटी कनाई या रोटी प्राटा कहते हैं। म्यांमार में इसे पलाता कहते हैं। ट्रिनिडाड एवं टोबैगो में ये अत्यधिक पतले और बहुत बड़े होते हैं और बस्सप-शट कहलाते हैं। शब्द व्युत्पत्ति परांठा शब्द बना है उपरि+आवर्त से। उपरि अर्थात 'ऊपर का' और आवर्त अर्थात 'चारों ओर घुमाना'। इसका क्रम कुछ यूं रहा उपरि + आवर्त > उपरावटा > परांवठा > परांठा। वैसे सीधे शब्दों में पर्त वाले आटा का व्यंजन = पर्त+आटा= पराटा=परांठा।http://books.google.com/books?id=Rim1x7fHjZgC&pg=PA87&dq=paratha+indian+cuisine+popular&lr=&as_brr=3&client=firefox-a मुगलई कुक बुक - नीरा वर्मा द्वारा https://web.archive.org/web/20140103100342/http://books.google.com/books?id=Rim1x7fHjZgC&pg=PA87&dq=paratha+indian+cuisine+popular&lr=&as_brr=3&client=firefox-a 3 जनवरी 2014 21 अगस्त 2009 live पोषण पोषक तत्त्वलिव स्ट्रॉन्ग परसितंबर 2021 InternetArchiveBot परांठा १ परांठाप्रतिशत कैलोरी १२० वसा से ११० कुल वसा १ ग्रा. २% संतृप्त वसा ०.५ ग्रा २% मोनोअसंतृप्त वसा ०.९५ ग्रा. बहु असंतृप्त वसा ०.५% कोलेस्ट्रॉल १.५ मि.ग्रा. ०% सोडियम १ मि.ग्रा. ०% कुल कार्बोहाइड्रेट १ ग्रा. ०% रेशे १ ग्रा. ४% शर्करा १ ग्रा. प्रोटीन १ ग्रा. २% विटामिन ए१, बी२. बी३, बी१२ सी१, डी१, के१सभी १-१%, विटामिन ई ११% विटामिन बी६ ११% कैल्शियम १% लौह ११ ग्रा ताम्र, क्रोमियम, मोलिब्डेनम सभी १-१% कैलोरी स्रोतवसा ७.५% कार्बोहाइड्रेट ३.३% प्रोटीन ३.३% मुख्य प्रकार भारतीय रसोई में बहुत ढंग के परांठे बनते हैं।http://www.indiarasoi.com/paratha.html इंडियन रसोई https://web.archive.org/web/20100225052113/http://www.indiarasoi.com/paratha.html 25 फ़रवरी 2010 21 अगस्त 2009 dead सबसे सरल तो सादा परांठा ही होता है। सादे परांठे के भी कई प्रकार होते हैं, जैसे गोल परांठा, तिकोना परांठा, चौकोर परांठा। दुपर्ती परांठा अथवा बहुपर्ती परांठा। सादे के उपरांत भरवां परांठे आते हैं।http://www.101lifestyle.com/cooking/recipefocus/parathaspecial.html परांठा स्पेशल https://web.archive.org/web/20090829010638/http://www.101lifestyle.com/cooking/recipefocus/parathaspecial.html 29 अगस्त 2009 21 अगस्त 2009 dead इनमें सर्वाधिक लोकप्रिय है आलू का परांठा। बहुत सी गृहिणियां वर्ष भर ऋतु- अनुसार शाक-भाजियों और अन्य पदार्थो (जैैसे- दाल, छेेेना, सत्तू आदि) से भरवां परांठें बनाती हैं। रसोइयों की प्रयोगधर्मिता से परांठों की विविधता निरन्तर बढ़ती ही रही है। इस प्रकार से परांठों में मुख्य प्रकार हैं:- सादा परांठा – गोल, तिकोना, चौकोर लच्छा परांठा लवण, अजवायन का परांठा पुदीना परांठा, मेथी, पालक, बथुआ आदि किसी को आटे में मिलाकर बनाये परांठे। भरवां परांठा आलू का परांठा मूली का परांठा गोभी का परांठा कांदे का परांठा अन्य शाक-भाजियों के परांठे दाल की पिट्ठी का परांठा, जैसे उड़द, मूंग दाल, चना दाल, इत्यादि सत्तू का परांठा छेना परांठा नवरत्न परांठा मीठे परांठेे : शक्कर का परांठा और पूरन पोली मांसाहारी माँस परांठा अंडा परांठा सन्दर्भ इन्हें भी देखें https://pranavrecipesofficial.blogspot.com/2022/11/paratha-recipe-in-hindi-pranav-recipes.html बाहरी कड़ियाँ परांठा रेसिपी एवं पकाने का वीडियो खाना पकाना डॉट कॉम लच्छा परांठा का विडियो श्रेणी:भारतीय खाना श्रेणी:परांठा श्रेणी:रोटी श्रेणी:ब्रेड श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना