Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

लो चुड़ैल चली ससुराल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

लो चुड़ैल चली ससुराल फैंटेसी कॉमेडी ड्रामा विपुल डी. शाह Bewitched हेमंत केवानीरोहित मल्होत्रादेवांग कक्कड़गजाला नरगिस केदार शिंदे हेमंत केवानी हिबा नवाब अधिक मेहता कंचन गुप्ता राखी विजान पुनीत दीक्षित भारत हिंदी 1 लो चुड़ैल चली ससुराल एक भारतीय हिंदी भाषा की आगामी फैंटेसी कॉमेडी टेलीविजन श्रृंखला है। इसका प्रसारण सोनी सब और सोनी लिव पर 2026 से शुरू होगा। यह धारावाहिक लोकप्रिय अमेरिकी सिटकॉम बीविचेड (1964) का आधिकारिक हिंदी रूपांतरण है। इसका निर्माण विपुल डी. शाह ने ऑप्टिमिस्टिक्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है। कथानक कहानी उर्वशी की है, जो चुड़ैलों की दुनिया की सबसे प्यारी और भोली-भाली चुड़ैल है। वह प्यार में पड़ जाती है और एक आम इंसान लड़के, आरव पटेल से शादी करने का फैसला करती है। शादी से पहले उर्वशी की सास-माँ, जो चुड़ैलों की रानी है, उसे श्राप/भविष्यवाणी देती है - "इंसानों की दुनिया में तेरा घर कभी नहीं बसेगा।" लेकिन उर्वशी इस भविष्यवाणी को गलत साबित करने के लिए अपनी जादुई शक्तियों को त्यागने का वादा करती है और आरव से कहती है कि वह एक सामान्य भारतीय बहू की तरह रहेगी। ससुराल आते ही उसकी असली परीक्षा शुरू होती है। सीरियल की कहानी इसी कॉन्फ्लिक्ट पर है - क्या उर्वशी एक चुड़ैल होते हुए भी एक आदर्श बहू बन पाएगी? मुख्य कलाकार हिबा नवाब - उर्वशी पटेल के रूप में: एक अच्छी दिल वाली चुड़ैल जो बहू बनी है। अधिक मेहता - आरव पटेल के रूप में: उर्वशी का पति, जिसे नहीं पता कि उसकी पत्नी चुड़ैल है। राखी विजान / राखी टंडन - उर्वशी की माँ के रूप में: चुड़ैलों की रानी, जो इस शादी के खिलाफ है। कंचन गुप्ता - आरव की माँ / सास के रूप में निर्माण और प्रसारण इस शो का प्रोमो जुलाई 2026 में रिलीज किया गया था, जिसमें टैगलाइन थी - "Different si yeh jodi hai, par armaan alag thodi hai?"। यह शो सोनी सब के कॉमेडी शोज़ जैसे तारक मेहता और पुष्पा इम्पॉसिबल की लाइन में एक नया फैंटेसी शो है। संदर्भ