411 REFERENCE · Wikipedia
पिलानी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पिलानी Pilani BITS-Pilani campus aerial view.jpg बिट्स पिलानी विश्वविद्यालय का विमान से दृश्य पिलानी India Rajasthan 28.37 75.60 inline, title राजस्थान में स्थिति देश प्रान्त राजस्थान ज़िला झुंझुनू ज़िला 29741 2011 भाषा प्रचलित राजस्थानी, हिन्दी भारतीय मानक समय +5:30 यहां 500 से ज्यादा गांव है जो पिलानी को एक बड़ी सिटी बनाते हैं इनमे कुछ प्रमुख गांव नीचे दिए गए हैं
1.हमीनपुर
2. बनगोठड़ी
3.केहरपुरा
4.बेरी
5.जीनी
6. काजी
7.झेरली
8.पीपली
9. नरहड़
10.दुलानिया
11. मंड्रेला
पिलानी (Pilani) भारत के राजस्थान राज्य के शेखावाटी क्षेत्र के झुंझुनू ज़िले में स्थित एक नगर है। मशहूर बिड़ला प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान यहीं पर स्थित है।"
यहां पर अन्य शिक्षण संस्थानों में राकेश पीजी कॉलेज स्थित है जो बेहतरीन शिक्षा प्रदान करता है
यहां का हमीनपुर गांव खेल के लिए जाना जाता है । हमीनपुर गांव ने देश को बड़े बड़े खिलाड़ी दिए है।
हमीनपुर गांव में स्थित शहीद ओमवीर सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शिक्षा प्रदान करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। ~राहुल बरवड़
Lonely Planet Rajasthan, Delhi & Agra," Michael Benanav, Abigail Blasi, Lindsay Brown, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787012332"Berlitz Pocket Guide Rajasthan," Insight Guides, Apa Publications (UK) Limited, 2019, ISBN 9781785731990
विवरण
पिलानी के नाम के पीछे एक कहानी प्रचलित है। पिलानिया गोत्र का एक योद्धा यहाँ के राजा के किले की रक्षा करते हुए शहीद हुआ था। राजा ने उसके सम्मान में इस जगह का नाम पिलानी रख दिया। पिलानी शेखावटी क्षेत्र में स्थित है और अपने इन्तेहाई मौसम के लिये प्रसिद्ध है। शेखावटी क्षेत्र की हवेलियाँ अपने भित्तिचित्रों के लिये जानी जाती हैं। यह भारत के प्रसिद्द उद्योगपति श्री घनश्यामदास बिड़ला का पैतृक स्थल है। पिलानी, भारत के उत्कृष्ट संस्थानों में से एक बिड़ला प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान, पिलानी, बिड़ला बालिका विद्यापीठ व 'सीरी' (CEERI) के लिए प्रसिद्द है। २०१० में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने ब्रह्मोस मिसाइल का प्रोजेक्ट पिलानी के निकट स्थापित करने की परियोजना स्वीकार की।पिलानी में ब्रह्मोस मिसाइलhttp://www.deshbandhu.co.in/newsdetail/28396/2/0 देशबंधु 22 नवंबर 2011 https://web.archive.org/web/20160306050315/http://www.deshbandhu.co.in/newsdetail/28396/2/0 6 मार्च 2016 live
भौगोलिक ब्यौरा
पिलानी राजस्थान के शेखावती क्षेत्र का एक छोटा सा शहर है। पिलानी अपने कई शैक्षणिक संस्थानों के लिये जाना जाता हो जिनमें से 'बिट्स, पिलानी' प्रमुख है। यह कस्बा दिल्ली से 180 किमी की दूरी पर तथा राजस्थान की राजधानी, जयपुरसे 210 किमी दूर स्थित है। यह राजस्थान के झुनझुनू जिले के प्रशासनिक क्षेत्र में आता है।
शिक्षा
बिड़ला प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान, पिलानी
पिलानी शहर अपने कई उल्लेखनीय शैक्षणिक संस्थानों के लिये जाना जाता है। बिड़ला प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान या बिट्स, पिलानी (BITS, Pilani) देश के सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरिंग कोर्सों को उपलब्ध कराता है और अपने लगभग 65 साल के अस्तित्व में कई कुशल पेशेवरों को समाज को समर्पित करने का रिकार्ड रखता है।
पिलानी के अन्य उल्लेखनीय शैक्षणिक संस्थायें बी के बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी (बीकेबीआइईटी), जी डी बिड़ला मेमोरियल पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट (बीटीटीआइ) और शादीलाल कटारिया टीचर ट्रेनिंग कॉलेज हैं। यह शहर अग्रणी औद्योगिक घराने बिरला परिवार, जिसे मानवता के कार्यों के लिये जाना जाता है, का घर होने के कारण भी प्रसिद्ध है।
पिलानी शिक्षा नगरी के नाम से भी जाना जाता है । शिक्षा प्रदान करने के लिए यहां पर अनेक शिक्षा संस्थान मौजूद है जिनमे राकेश पीजी महाविद्यालय, टैगोर सिक्षण संस्थान आदि महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
आवागमन
पिलानी एक छोटा शहर होने के कारण इसका अपना कोई हवाईअड्डा या रेलवे स्टेशन नहीं है। हालांकि हवाई पट्टी है जो कमर्शियल प्रयोग के लिए नहीं है। नजदीकी रेलवे स्टेशन चिड़ावा रेलवे स्टेशन है जो पिलानी से 15 किमी दूर है और दूसरा रेलवे स्टेशन लोहारू है जो 22 किमी की दूरी पर हरियाणा राज्य में स्थित है। पर्यटकों को यहाँ दिसम्बर – जनवरी के महीने में आने की सलाह दी जाती है क्योंकि इस समय मौसम प्रायः सुहावना रहता है।
इन्हें भी देखें
बिड़ला प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान, पिलानी
झुंझुनू ज़िला
शेखावाटी
सन्दर्भ
श्रेणी:राजस्थान के शहर
श्रेणी:झुंझुनू ज़िला
श्रेणी:झुंझुनू ज़िले के नगर