411 REFERENCE · Wikipedia
पांढुरना ज़िला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पांढुरना ज़िला ज़िला infobox 230 2/1 Kukra khapa.jpg Sri-jam-sawali-hanuman-mandir 1412842505.jpg Sai Temple, Pandhurna - panoramio - Kailash Mohankar.jpg 1. कुकड़ी खापा जलप्रपात2. जामसावली हनुमान मंदिर3. साईं मंदिर, पांढुरना MP Pandhurna district map.svg 21 59 N 78 52 E type:adm3rd_region:IN_dim:50000 inline,title देश राज्य मध्य प्रदेश संभाग जबलपुर संभाग गठन 2023 10 05 y मुख्यालय पांढुरना तहसील para पांढुरना सौंसर नांदनवाड़ी (उप-तहसील) 1522.22 2011 3,74,310 auto जनसांख्यिकी साक्षरता 78% लिंग अनुपात 948 महिलाएँ प्रति 1000 पुरुष भाषाएँ आधिकारिक हिंदी और अंग्रेज़ी क्षेत्रीय मराठी, हिंदी और गोंडी ज़िलाधिकारी अजय देव शर्मा (आईएएस) लोक सभा क्षेत्र 1. छिंदवाड़ा (छिंदवाड़ा ज़िले के साथ साझा) विधानसभा क्षेत्र 2 (पांढुरना और सौंसर) भामस +05:30 आधिकरिक वेबसाइड
पांढुरना ज़िला मध्य प्रदेश राज्य का 54वाँ ज़िला है, जिसका गठन 5 अक्टूबर 2023 को छिंदवाड़ा ज़िला से अलग कर किया गया। यह जबलपुर संभाग के अंतर्गत आता है। जनसंख्या की दृष्टि से यह राज्य के कम जनसंख्या वाले ज़िलों में से एक है। ज़िले का मुख्यालय पांढुरना नगर में स्थित है।https://www.patrika.com/chhindwara-news/pandhurna-became-54th-district-of-madhya-pradesh-notification-issued-8453197 मध्य प्रदेश का 54वाँ जिला बना पांढुरना Patrika 2023
इतिहास
पांढुरना पूर्व में छिंदवाड़ा ज़िला का हिस्सा था। प्रशासनिक सुविधा और क्षेत्रीय विकास को ध्यान में रखते हुए इसे अलग ज़िला बनाने की माँग लंबे समय से की जा रही थी। वर्ष 2023 में राज्य सरकार द्वारा इसे आधिकारिक रूप से ज़िला घोषित किया गया।
भौगोलिक स्थिति
पांढुरना ज़िले का कुल क्षेत्रफल लगभग 1522.22 वर्ग किलोमीटर है। यह ज़िला मध्य प्रदेश के दक्षिणी भाग में स्थित है और महाराष्ट्र की सीमा से सटा हुआ है।
यह निम्न ज़िलों से घिरा हुआ है:
उत्तर में – छिंदवाड़ा ज़िला
दक्षिण-पूर्व में – नागपुर ज़िला (महाराष्ट्र)
पश्चिम में – बैतूल ज़िला एवं अमरावती ज़िला (महाराष्ट्र)
ज़िले की प्रमुख नदियाँ जाम नदी और कन्हान नदी हैं।https://pandhurna.nic.in/%e0%a4%87%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b8/ ज़िले की आधिकरिक वेबसाइड जून 2026 InternetArchiveBot
प्रशासन
ज़िले में निम्न तहसीलें हैं:
पांढुरना
सौंसर
नांदनवाड़ी (उप-तहसील)
ज़िले में दो विधानसभा क्षेत्र हैं:
पांढुरना
सौंसर
ये दोनों छिंदवाड़ा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं।
जनसांख्यिकी
2011 की जनगणना के अनुसार (जब यह क्षेत्र छिंदवाड़ा ज़िले का हिस्सा था), वर्तमान पांढुरना ज़िले की कुल अनुमानित जनसंख्या 3,74,310 थी।District Census Handbook: Chhindwara https://censusindia.gov.in
पांढुरना ज़िले में धर्म (2011)Table C-01 Population By Religion: Madhya Pradesh https://censusindia.gov.in/nada/index.php/catalog/11381/download/14494/DDW23C-01%20MDDS.XLS census.gov.in Registrar General and Census Commissioner of India #FCD116 सांप्रदायिक धर्म प्रतिशत left हिंदू धर्म darkorange 88.20
बौद्ध धर्म mediumblue 4.92
इस्लाम green 3.53
अन्य (जनजाति धर्म) chartreuse 2.93
अन्य या कोई नहीं black 0.42
पांढुरना ज़िले की भाषाएँ (2011) मराठी 49.70 red हिंदी 20.37 orange गोंडी 19.50 darkturquoise भोयरी (पवारी) 7.65 lightsalmon कोरकू 1.88 darkorchid अन्य 0.90 grey left
अर्थव्यवस्था
ज़िले की अर्थव्यवस्था मुख्यतः कृषि पर आधारित है। यहाँ संतरे का उत्पादन बड़े पैमाने पर किया जाता है, जिसके कारण यह क्षेत्र संतरा उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।https://pandhurna.nic.in/%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%a8/ उत्पादन 28 मार्च 2026 9 दिसंबर 2025 https://web.archive.org/web/20251209201943/https://pandhurna.nic.in/%E0%A4%9C%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A5%87-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%87-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82/%E0%A4%89%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A4%A8/ dead इसके अतिरिक्त ज़िले में कुछ प्रमुख औद्योगिक इकाइयाँ जैसे– सुपर पैक (बजाज), भंसाली इंजीनियरिंग पॉलिमर्स, पी. बी. एम. पॉलीटेक्स लिमिटेड, सूर्यवंशी स्पिनिंग मिल्स स्थित हैं।
संस्कृति
पांढुरना की संस्कृति पर मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र दोनों का प्रभाव देखा जाता है।
प्रमुख पर्यटन स्थल
जामसावली हनुमान मंदिर (हनुमान लोक)
साईं टेकड़ी, पांढुरना
अर्धनारीश्वर ज्योतिर्लिंग, मोहगाँव
हज़रत गुनचा शाह वली दरगाह
घोघरा जलप्रपात (सौंसर के निकट)https://pandhurna.nic.in/%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%b2-2/ धार्मिक स्थल 28 मार्च 2026 13 दिसंबर 2024 https://web.archive.org/web/20241213063418/https://pandhurna.nic.in/%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%95-%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%A5%E0%A4%B2-2/ dead
गोटमार मेला
पांढुरना का प्रसिद्ध गोटमार मेला भाद्रपद अमावस्या के दिन आयोजित किया जाता है। यह मेला जाम नदी के तट पर लगता है और अपनी विशिष्ट परंपरा के लिए जाना जाता है।https://pandhurna.nic.in/%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%83%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%a4/ संस्कृति और विरासत 28 मार्च 2026 10 मई 2026 https://web.archive.org/web/20260510042906/https://pandhurna.nic.in/%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%95%E0%A5%83%E0%A4%A4%E0%A4%BF-%E0%A4%94%E0%A4%B0-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B8%E0%A4%A4/ dead
यातायात व परिवहन
पांढुरना ज़िला सड़क और रेल मार्ग से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।
सड़क मार्ग
यह ज़िला राष्ट्रीय राजमार्ग 47 पर स्थित है।
रेल मार्ग
पांढुरना रेलवे स्टेशन – नागपुर-इटारसी रेल मार्ग
सौंसर रेलवे स्टेशन – छिंदवाड़ा-नागपुर रेल लाइन
वायु मार्ग
निकटतम विमानक्षेत्र नागपुर में है। इसके अलावा भोपाल तथा जबलपुर भी निकटवर्ती विकल्प हैं।
संदर्भ
श्रेणी:मध्य प्रदेश के ज़िले
श्रेणी:2023 में स्थापित ज़िले