411 REFERENCE · Wikipedia
पेट्रोल पंप
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|पेट्रोल पंप
पेट्रोल पंप, रिटेल आउटलेट, पूर्ति स्टेशन, गैस स्टेशन (संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा) या पेट्रोल बंक (दक्षिण भारत) एक सुविधा है जहां से मोटर वाहनों को पेट्रोलियम इंधनों की बिक्री/आपूर्ति की जाती है। पेट्रोल पम्पों से बिकने वाले सबसे आम इंधन पेट्रोल और डीज़ल हैं, इसके साथ यहां से आमतौर पर स्नेहक भी बेचे जाते हैं। आजकल पेट्रोल पम्पों से बिजली चालित वाहनों को विद्युत ऊर्जा की आपूर्ति भी की जाती है। केवल विद्युत ऊर्जा बेचने वाले पम्पों को आवेशण केंद्र के नाम से जाना जाता है। वितरण इकाई जिसे आमतौर पर पेट्रोल पम्प भी कहा जाता है एक मशीन होती है, जिसका प्रयोग कर वाहनों को पेट्रोल, डीज़ल, सीएनजी आदि की बिक्री की जाती है। यह वितरण इकाई ना सिर्फ वाहनों को ईंधन का विक्रय करती है बल्कि वाहन को वितरित ईंधन की वित्तीय लागत की गणना भी करती है। जिन पम्पों से से सिर्फ डीज़ल की बिक्री की जाती है उन्हें भी आमतौर से पेट्रोल पम्प के नाम से जाना जाता है हालांकि कुछ स्थानों पर यह डीज़ल पम्प कहलाते हैं।
कई पेट्रोल पम्पों से प्रोपेन या ब्यूटेन की बिक्री भी की जाती है तो कुछ पर छोटे सुविधा भंडार या दुकाने भी होती हैं जिनका मुख्य उद्देश्य उनके प्राथमिक व्यापार को समर्थन देना होता है। इसके विपरीत, कुछ सुपरमार्केटों, गोदाम, क्लब या पारंपरिक सुविधा के परिसरों में भी पेट्रोल पम्प की सुविधा ग्राहकों को उपलब्ध कराई जाती है। भारत में पेट्रोल पम्प, मुख्य रूप से फिलिंग स्टेशन और सर्विस स्टेशन नामक दो प्रकारों में मिलते हैं।
सन्दर्भ
श्रेणी:ईन्धन
श्रेणी:Cng