411 REFERENCE · Wikipedia
खड्ग प्रसाद शर्मा ओली
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
खड्ग प्रसाद शर्मा ओली (जन्म :२२ फ़रवरी १९५२) नेपाल के एक राजनेता हैं जो १२ अक्टूबर २०१५ से २४ जुलाई २०१६ तक नेपाल के प्रधानमंत्री थे। वे नेपाल में 'के० पी० ओली' के नाम से प्रसिद्ध हैं। नेपाल के नए संविधान के अंतर्गत ओली वहाँ के प्रथम प्रधानमंत्री बने। ओलीटिक्स शब्द इनके राजनैतिक दृढता एवम् राष्ट्रीय प्रतिज्ञा के लिये प्रयुक्त होता है।
== जन्म ==
खड्गप्रसाद ओली के जन्म २२ फ़रबरी १९५२ में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था । उनके पिता पण्डित मोहन प्रसाद ओली तेर्हथुम जिला के निवासी थे । मोहन प्रसाद एक ज्योतिष भी थे । बाल्यकाल में ही उनकी माता का देहान्त हो गया था , इसलिये उनकी दादी ने उनका पालन-पोषण किया था ।
=== शिक्षा ===
इन्होंने कक्षा १० (स्कूल लीविंग सर्टिफ़िकेट ) वर्ष १९७१ ई ० ( वि० सं० -२०२८ ) में उत्तीर्ण की। पढ़ने में कमज़ोर तथा राजनीति में अति सक्रिय होने के कारण आगे की औपचारिक शिक्षा ग्रहण नहीं कर सके । ओली को हिंदी और नेपाली भाषाओँ की पुस्तकें पढ़ने में रूचि है ।
== राजनीतिक सफ़र ==
जुलाई २०१४ में ओली कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ नेपाल (यूनिफ़ाइड मार्क्सिस्ट -लेनिनिस्ट ) के अध्यक्ष चुने गए। यह अधिकारी कैबिनेट में १९९४-१९९५ में गृह मंत्री बने। वर्ष २००६ में अंतरिम सरकार में उप प्रधान मंत्री व विदेश मंत्री बने। अक्टूबर २०१५ में सुशील कोइराला को पराजित कर नेपाल के प्रधान मंत्री बने। ओली को झापा ज़िले के कई संसदीय क्षेत्रों से साल 1991, 1994 और 1999 में संसद का सदस्य चुना गया। इसी ज़िले से 1966 में उन्होंने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। इन्होने सीपीएन-यूएमएल के उम्मीदवार के रूप में 2013 में संविधान सभा के चुनाव में झापा -७ सीट जीत ली। ओली ४ फ़रवरी २०१४ को सी पी एन-यू एम एल के अध्यक्ष झलनाथ खनल को संसदीय दल के नेता के चयन में २३ मतों से पराजित कर संसदीय दल के नेता निर्वाचित हुए।
== प्रधानमंत्री ==
नेपाल का नया संविधान लागू होने पर ओली सुशील कोइराला को पराजित कर पहले प्रधान मंत्री बने और दिनांक १२ अक्टूबर २०१५ को प्रधान मंत्री के पद पर आसीन हुए।
२४ जुलाई २०१६ को अल्पमत में आ जाने पर राष्ट्रपति को अपना त्यागपत्र सौंप दिया।
== नेपाल में जनतंत्र ==
प्रथम बार नेपाल में लोकतान्त्रिक संविधान लागू होने पर सी पी एन -यू एम एल के उम्मीदवार के पी शर्मा ओली नेपाल के प्रधान मंत्री निर्वाचित हुए। ओली को १४ राजनीतिक दलों के ३३७ सांसदों और एक निर्दलीय संसद का समर्थन प्राप्त था। इस निर्वाचन में ओली को ३३८ और सुशील कोइराला को २४९ मत प्राप्त हुए।
== इन्हें भी देखें ==
सुशीला कार्की
नेपाल सरकार का तख्तापलट २०२५
== सन्दर्भ ==