411 REFERENCE · Wikipedia
मेखला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मेखला शब्द हिन्दी भाषा का एक शब्द है जिसका प्रयोग कई प्रकार के वस्त्रों को इंगित करने के लिये किया जाता है। इसके अलावा भी यह एक बहुविकल्पी शब्द होता है:
लम्बी पट्टी की तरह की वह वस्तु जो किसी दूसरी वस्तु के कटि-प्रदेश या मध्य भाग के चारों ओर फैली हुई या स्थित हो।
कमर में लपेटकर पहनने का सूत या डोरी। करधनी। जैसे—मुंज-मेखला।
करधनी या तागड़ी नाम का गहना जो कमर में पहना जाता है।
मंडलाकार घेरा।
कमरबन्द। पेट्टी।
छड़ी, डंडे आदि की सामी। साम।
पर्वत का मध्य भाग।
नर्मदा नदी।
होम-कुंड के ऊपर चारों ओर बना हुआ मिट्टी का घेरा।
. कपड़े का टुकडा जो साधु लोग गले में डाले रहते हैं।
पृश्निपर्णी।
असमिया
मेखला (वस्त्र): असमिया स्त्री पोशाक