411 REFERENCE · Wikipedia
बंगाल सैपर्स
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बंगाल सैपर्स या बंगाल एंजिनियरिंग ग्रुप जैसाकि औपचारिक रूप से कहा जाता है, ब्रिटिश भारतीय सेना की बंगाल आर्मी ऑफ़ दि बेंगॉल प्रेसिडेंसी की ब्रिटिश भारत की टुकड़ी का नया नाम है। यह अब भारतीय सेना के एंजिनियर्स कॉर्प्स के अंतरगत है। बंगाल सैपर्स का रेजिमेंटल केन्द्र रुड़की कंटोनमेन्ट, रुड़की नगर, उत्तराखण्ड में है। बंगाल सैपर्स बेंगॉल प्रेसिडेंसी सेना की गिनी चुनी रेजिमेंटों में से है जो 1857 की बग़ावत से बची रही क्योंकि दिल्ली पर दोबारा क़ब्ज़े और कई 1857–58 की कार्रवाहियों में उसने मुस्तैदी दिखाई। 200 साल एक बंगाल सैपर्स ने ब्रिटिश सेना का साथ दिया और कई महत्वपूर्ण कामियाबियों के पीछे उनका हाथ था।