411 REFERENCE · Wikipedia
ऍप्सिलन ओरायोनिस तारा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|210px|नीले महादानव ऍप्सिलन ओरायोनिस तारे की भयंकर रौशनी और विकिरण से इर्द-गिर्द का ऍन॰जी॰सी॰१९९० नामक आणविक बादल उजागर है
thumb|210px|कालपुरुष (ओरायन) तारामंडल में कालपुरुष की आकृति के कमरबंद के बीच का तारा ऍप्सिलन ओरायोनिस (ε) है
thumb|कालपुरुष तारामंडल में स्थित अलनीलम तारा
ऍप्सिलन ओरायोनिस, जिसके बायर नामांकन में भी यही नाम (ε Ori या ε Orionis) दर्ज है, आकाश में कालपुरुष तारामंडल में स्थित एक नीला महादानव तारा है। यह पृथ्वी से दिखने वाले तारों में से ३०वाँ सब से रोशन तारा है। यह हमसे १३०० प्रकाश-वर्ष की दूरी पर स्थित है और पृथ्वी से इसका औसत सापेक्ष कांतिमान (यानि चमक का मैग्निट्यूड) १.७० है।
इस तारे का वर्णक्रम बहुत शुद्ध माना जाता है और खगोलशास्त्री इस से उत्पन्न हुए प्रकाश का प्रयोग अंतरतारकीय माध्यम (उर्फ़ "इन्टरस्टॅलर मीडयम", यानि तारों के बीच का व्योम जिसमें गैस, प्लाज़्मा और खगोलीय धूल मिलती है) का अध्ययन करने के लिए करते हैं। ऍप्सिलन ओरायोनिस के चंद लाख सालों में लाल महादानव बनकर महानोवा (सुपरनोवा) धमाके में फटने की संभावना है। वर्तमान में इसके इर्द-गिर्द एक ऍन॰जी॰सी॰१९९० नामक आणविक बादल है जो इस तारे के विकिरण (रेडियेशन) से दमकता है।The universal book of astronomy: from the Andromeda Galaxy to the zone of avoidance David J. Darling Wiley, 2004 9780471265696 http://books.google.com/books?id=L5zuAAAAMAAJ ... It lies close to the Orion Molecular Cloud and illuminates part of it as the reflection nebula NGC 1990. Like most supergiants, Alnilam is rapidly shedding mass: an intense stellar wind blows from its surface at speeds up to 2000 km/s ... 24 अगस्त 2011 https://web.archive.org/web/20160609002822/https://books.google.com/books?id=L5zuAAAAMAAJ 9 जून 2016 live
अन्य भाषाओं में
ऍप्सिलन ओरायोनिस को अंग्रेज़ी में "अलनीलम" (Alnilam) भी कहा जाता है। यह अरबी भाषा के "अल-निज़ाम" (ur النظام) से लिया गया है जिसका अर्थ "मोतियों की लड़ी" है।Star-names and their meanings Richard Hinckley Allen G.E. Stechert, 1899 http://books.google.com/books?id=5xQuAAAAIAAJ 314–315 24 अगस्त 2011 https://web.archive.org/web/20110821232339/http://books.google.com/books?id=5xQuAAAAIAAJ 21 अगस्त 2011 live
वर्णन
ऍप्सिलन ओरायोनिस एक B0 Iab श्रेणी का महादानव तारा है। इसकी अंदरूनी चमक (निरपेक्ष कान्तिमान) हमारे सूरज की ३,७५,००० गुना है (यानि तीन लाख गुना से भी ज़्यादा)। इसका व्यास हमारे सूरज के व्यास का २६ गुना और इसका द्रव्यमान सूरज के द्रव्यमान का ४० गुना है। इसमें नाभिकीय संलयन (न्यूक्लीयर फ्यूज़न) इतनी भयंकर तेज़ी से चल रहा है के इस से पैदा होने वाली कणों की सौर आँधी २,००० किलोमीटर प्रति सैकंड की गति से इस तारे की सतह से व्योम में फैलती रहती है। इस तारे का तापमान भी बहुत अधिक है और सतह पर २५,००० कैल्विन अनुमानित किया गया है। माना जाता है कि ऍप्सिलन ओरायोनिस कि उम्र ४०,००,००० वर्ष है।
इन्हें भी देखें
नीला महादानव
महादानव तारे
महानोवा
आणविक बादल
कालपुरुष तारामंडल
सन्दर्भ
2
श्रेणी:तारे
श्रेणी:महादानव तारे
श्रेणी:कालपुरुष तारामंडल
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना