411 REFERENCE · Wikipedia
टैबलेट कम्प्यूटर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|Google Nexus 9
टेबलेट कंप्यूटर या पीसी एक स्लेटनुमा पतली मोबाइल कंप्यूटिंग युक्ति होती है। इस युक्ति को चलाने के लिए स्पर्श-पटल (टचस्क्रीन या स्टाइलस) सुविधा होती है। इसके द्वारा कम्प्यूटर चलाने में अधिक सुविधा मिलती है।टेबलेट पीसी https://web.archive.org/web/20150918232553/http://www.livehindustan.com/news/tayaarinews/gyan/67-75-93389.html 18 सितंबर 2015 । हिन्दुस्तान लाइव। २७ जनवरी २०१० टेबलेट पीसी प्रायः ऐसे स्थानों पर प्रयोग होता है जहां आम लैपटॉप या नोटबुक कंप्यूटर काम में नहीं आती या काम ठीक तरीके से नहीं कर पाती हैं। टेबलेट पीसी एक छोटी सी डायरी के आकार की होती है जिसका प्रयोग डे-प्लानर, इण्टरनेट सर्फिग, प्रोजेक्ट प्लानिंग, वीडियो फिल्में देखने, टीवी देखने, संगीत सुनने या ई-रीडिंग यानी अखबार, पुस्तकें आदि पढ़ने के काम आती है। अधिकांशत: टेबलेट पीसी में २१-३६ सेंटीमीटर लंबी एलसीडी स्क्रीन लगी होती है। कई कार्यक्षेत्रों जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा और फील्डवर्क में टेबलेट पीसी का खासा चलन दिखाई देता है। फील्ड वर्क जैसे कि मार्केटिंग आदि में वैसे भी इस तरह के टेबलेट पीसी की आवश्यकता होती है जो मजबूत हों और साथ ही गर्मी, नमी सह सकें। इनके साथ ही जिनका टूट-फूट का खतरा कम हो। इस दृष्टि से वर्तमान टेबलेट पीसी काफी कारगर सिद्ध हो रहे हैं।
प्रगति
right|thumb|225px|रोटेटिंग/रिमूवेबल कीबोर्ड सहित HP कॉम्पैक पीसी
वर्ष २००७ में माइक्रोसॉफ्ट ने टेबलेट पीसी के बारे में सर्वप्रथम बताया था। यह एक छोटे आकार का कंप्यूटर था, जिसमें खास किस्म की हार्डवेयर विशेषताएं माइक्रोसॉफ्ट द्वारा बनाई गई थीं। विंडोज एक्सपी टेबलेट पीसी संस्करण संचालन प्रणाली या इससे मिलता जुलता सॉफ्टवेयर इसमें था। एप्पल कंपनी ने जनवरी, २०१० के अंत में आइपैड नामक टेबलेट पीसी लांच किया।आज पेश होगा एप्पल का खास टेबलेट पीसी https://web.archive.org/web/20100128202934/http://www.bhaskar.com/2010/01/27/100127205050_apple_tablet.html 28 जनवरी 2010 । दैनिक भास्कर। २७ जनवरी २०१० इसमें मॉनिटर, सीपीयू और स्क्रीन सब एक साथ हैं तथा आइफोन की तरह टच स्क्रीन की सुविधा मिलेगी। इस खास पीसी में अलग से कोई की बोर्ड नहीं है और स्क्रीन १० इंच की है। इसकी कीमत लगभग १००० डॉलर के लगभग है। हैदराबाद की प्रौद्योगिकी कंपनी नोशन इंक ने पहला टचस्क्रीन टेबलेट पीसी बनाया है जिसमें गूगल के मुक्त स्रोत संचालन प्रणाली एंड्रोइड, एनवीडिया की टेग्रा प्रोसेसर चिप और अमेरिकी कंपनी पिक्सेल क्यूआई के डिस्प्ले स्क्रीन का प्रयोग किया जा रहा है।अब लीजिए, टचस्क्रीन टेबलेट कंप्यूटर https://web.archive.org/web/20111104231535/http://hindi.business-standard.com/storypage.php?autono=28791 4 नवंबर 2011 । बिज़नेस स्टैण्डर्ड। २४ दिसम्बर २००९ नोशन इंक नामक इस टेबलेट पीसी में १०.१ इंक के टचस्क्रीन लगी है। यह एनवीडिया के टेग्रा प्रोसेसर चिप द्वारा संचालित है और इसका वजन ७७० ग्राम है। इसमें ब्लूटूथ, ऑटोफोकस, वीडियो रिकॉर्डिंग और ३२ जीबी डाटा स्टोरेज के साथ ३-मेगा पिक्सल डिजिटल कैमरा जैसी सुविधाओं की पेशकश की गई है। भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने जुलाई २०१० में साक्षात नामक टैबलेट पीसी का प्रोटोटाइप पेश किया जिसका विकास विभिन्न आइआइटी ने मिलकर किया है। यह १० इंच लम्बा तथा ५ इंच चौड़ा टैबलेट पीसी है जो कि लिनक्स प्लेटफॉर्म पर चलता है। यह विद्यार्थियों तथा शिक्षा के क्षेंत्र को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
आम लैपटॉप और टेबलेट पीसी में कई अंतर और अपनी-अपनी विशेषताएं व कमियां हैं। जैसे, माउस या कीबोर्ड की इसमें आवश्यकता ही नहीं पड़ती, यह आरेख या गणितीय आंकड़ों को सरलता से अंकित कर लेता है, लेकिन इसकी कीमत फिलहाल ज्यादा है। एक ओर जहां इसकी टचस्क्रीन सुविधा अपने आप में फायदेमंद है, वहीं स्क्रीन संवेदनशील होने के कारण उसके टूटने का डर भी रहता है।
हिन्दी समर्थन
thumb|OLPC XO-३ कॉन्सेप्टhttp://blog.laptop.org/2009/12/24/xo-3-concept/ कॉन्सेप्ट/ब्लॉगस्पॉट 28 जनवरी 2010 https://web.archive.org/web/20110712010121/http://blog.laptop.org/2009/12/24/xo-3-concept/ 12 जुलाई 2011 dead
वर्तमान में जो टैबलेट प्रचलन में हैं वे मुख्यतः तीन संचालन प्रणालियो पर आधारित हैं। ऍपल का आइपैड आइओऍस पर आधारित है। इसमें हिन्दी समर्थन आंशिक है अर्थात हिन्दी दिखती तो है लेकिन टूटी-फूटी तथा बिखरी हुयी अर्थात डिवाइस का कॉम्प्लैक्स स्क्रिप्ट प्रोसैसर देवनागरी को सही प्रकार से रैण्डर नहीं करता।
वर्तमान में सबसे अधिक टैबलेट ऍण्ड्रॉइड संचालन प्रणाली वाले आ रहे हैं। ऍण्ड्रॉइड में भी अभी तक (संस्करण २.२) हिन्दी समर्थन उपलब्ध नहीं है। इस बारे कई बग दर्ज किये गये हैं।http://code.google.com/p/android/issues/detail?id=4153 Issue 4153: Indic fonts render without correctly reordering glyphs 7 अक्तूबर 2010 https://web.archive.org/web/20120125002915/http://code.google.com/p/android/issues/detail?id=4153 25 जनवरी 2012 live ,http://code.google.com/p/android/issues/detail?id=1618 Issue 1618: Feature request: support Hindi characters in the droid fonts 7 अक्तूबर 2010 https://web.archive.org/web/20101224080114/http://code.google.com/p/android/issues/detail?id=1618 24 दिसंबर 2010 live ,http://code.google.com/p/android/issues/detail?id=5925 Issue 5925: Support full Unicode for all languages and scripts 7 अक्तूबर 2010 https://web.archive.org/web/20101223062355/http://code.google.com/p/android/issues/detail?id=5925 23 दिसंबर 2010 live ,http://code.google.com/p/android/issues/detail?id=3029 Issue 3029: Support for Indian Regional Languages..... 7 अक्तूबर 2010 https://web.archive.org/web/20110516072347/http://code.google.com/p/android/issues/detail?id=3029 16 मई 2011 live
विंडोज़ संचालन प्रणाली वाले टैबलेट कम हैं। इनमें हिन्दी समर्थन उपलब्ध है। ऐसे कुछ मॉडलों में :en:HP Slate, Archos 9, X2 iTablet आदि शामिल हैं। ऍचपी ने घोषणा की है कि इसके सभी आने वाले टैबलेट में वेबओऍस संचालन प्रणाली होगा जिसमें हिन्दी समर्थन बारे कुछ ज्ञात नहीं है। ब्लैकबेरी के ब्लैकबेरीओऍस वाले टैबलेट में हिन्दी समर्थन बिलकुल नहीं है अर्थात हिन्दी बिलकुल नहीं दिखती।ब्लैकबेरी में हिन्दी[
साक्षात नामक भारतीय टैबलेट में संचालन प्रणाली अभी निश्चित नहीं है। कुछ रिपोर्टों में इसे लिनक्स बताया गया है और कुछ में ऍण्ड्रॉइड। यदि इसमें लिनक्स हुआ तो हिन्दी समर्थन उपलब्ध होगा और यदि ऍण्ड्रॉइड हुआ तो नहीं।
इन्हें भी देखें
साक्षात (कम्प्यूटिंग डिवाइस)
आइपैड
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Tablet PC
इलेक्ट्रॉनिक्स Nuvola_apps_ksim.png
Computers/Systems/Tablet_PCs Tablet PCs
विंडोज़ ७ युक्त टैबलेट्स़
श्रेणी:कंप्यूटर
श्रेणी:पर्सनल कंप्यूटर
श्रेणी:टचस्क्रीन