411 REFERENCE · Wikipedia
ख़्वाजा अहमद अब्बास
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ख़्वाजा अहमद अब्बास / के ए अब्बास Khwaja_Ahmed_Abbas_1939.jpg ख़्वाजा अहमद अब्बास yes 1914 6 7 पानीपत, हरियाणा, ब्रितानी भारत फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक, उपन्यासकार, पत्रकार, उर्दू लेखक yes 1987 6 1 1914 6 7 मुम्बई, महाराष्ट्र, भारत 1935–1987
ख़्वाजा अहमद अब्बास प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और उर्दू लेखक थे। उन्होंने 'अलीगढ़ ओपिनियन' शुरू किया। 'बॉम्बे क्रॉनिकल' में ये लंबे समय तक बतौर संवाददाता और फ़िल्म समीक्षक काम किया। इनका स्तंभ 'द लास्ट पेज' सबसे लंबा चलने वाले स्तंभों में गिना जाता है। यह 1941 से 1986 तक चला। अब्बास इप्टा के संस्थापक सदस्य थे।
जीवनी
ख़्वाजा अहमद अब्बास का जन्म 7 जून 1914 को पानीपत, हरियाणा (भारत) में हुआ। उन के दादा 'ख़्वाजा ग़ुलाम अब्बास' थे जो 1857 के विद्रोह के शहीदों में से एक थे। उनके पिता 'ग़ुलाम-उस-सिबतैन' थे और'मसरूर ख़ातून' उनकी माँ थीं। अब्बास साहब ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा 'हाली मुस्लिम हाई स्कूल' से ली जो उनके परदादा, उर्दू शायर ख़्वाजा अल्ताफ़ हुसैन हाली द्वारा स्थापित किया गया था। 15 वर्ष की आयु में मैट्रिक समाप्त कर लेने के बाद, बह अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में चले गए और वहां बी.ए. (1933) और एल.एल.बी (1935) की पढाई पूरी की।
श्रेणी:हिन्दी साहित्य
श्रेणी:हिन्दी निर्देशक
श्रेणी:1914 में जन्मे लोग
श्रेणी:१९८७ में निधन
श्रेणी:उर्दू साहित्यकार