411 REFERENCE · Wikipedia
न्यू यॉर्क हिल्टन मिडटाउन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मैनहैटन में स्थित होटल मोनरो काउंटी के गांव हिल्टन, न्यू यॉर्क
न्यू यॉर्क हिल्टन मिडटाउन USA-NYC-Hilton Hotel.jpg 1335 अवेन्यू ऑफ़ द अमेरिकाजमैनहैटन, न्यू यॉर्क 40.76225 -73.97874 region:US-NY_type:landmark_source:dewiki it जून 26, 1963 3 युरिस बंधु विलियम बी. टैबलरहैरिसन व एब्रैमोवित्ज़ हिल्टन वर्ल्डवाइड हिल्टन वर्ल्डवाइड 1,932 47 47 148.4 m on 409911555317169s0037535
न्यू यॉर्क हिल्टन मिडटाउन, न्यू यॉर्क शहर का सबसे बड़ा और विश्व का १०१वाँ सबसे उँचा होटेल (सराय) है। इस होटेल का मालिकाना हक एवं प्रबंधन का अधिकार हिल्टन वर्ल्डवाइड नाम की कंपनी के पास है।
इसकी ४७ मंज़िल उँची इमारत रॉकेफेलर सेंटर के उत्तरपूर्वी छोर पर सिकस्थ एवन्यू और 53 स्ट्रीट पर स्थित है। इस होटेल में जॉन एफ. केनेडी एवं उसके बाद के सभी अमेरिकी राष्ट्रपति अतिथि के तौर पर रह चुके है। १९६४ में महान कलाकार समूह बीटल्स भी अपने एड सलिवन थियेटर की यात्रा के दौरान यहाँ ठहरा था। १९७३ में दुनिया का सबसे पहला मोबाइल फोन कॉल भी इसी होटेल के अतिथि मार्टिन कूपर द्वारा इस होटेल के सामने से किया गया था।
इतिहास
इस परियोजना को हिल्टन होटेल्स कॉर्पोरेशन, द रॉकेफेल्लर ग्रूप, और द उरीस बिल्डिंग कॉर्पोरेशन द्वारा संयुक्त रूप से पूरा किया गया था। इसके असली वास्तुकार मॉरिस लापिडूस थे जिन्होने इसे फॉंटनब्ल्ट होटेल बिल्डिंग की संरचना के अनुसार वक्राकार रूप में बनाने का प्रस्ताव रखा था। परंतु लापिडूस को इस योजना से हटना पड़ा क्योंकि वे पास ही में एक दूसरे होटेल अमेरिकाना होटेल (वर्तमान में द शेरेटनhttp://www.emporis.com/buildings/115534/sheraton-new-york-new-york-city-ny-usa शेरेटन न्यू यॉर्क एम्पोरिस.कॉम ३६ नवंबर २०१५ https://web.archive.org/web/20160311101742/http://www.emporis.com/buildings/115534/sheraton-new-york-new-york-city-ny-usa 11 मार्च 2016 live न्यूयॉर्क होटेल एंड टावर्स की संरचना पर भी काम कर रहे थे।
thumb|न्यू यॉर्क हिल्टन मिडटाउन का प्रवेश द्वार
इसके बाद विलियम बी. टैबलर को इस कार्य के लिए अनुबंधित किया गया एवं उन्होने इसको स्लैब के आधार पर डिज़ाइन किया। इसका उद्घाटन २६ जून, १९६३, को किया गया और उस समय यह २,१५३ कमरो के साथ न्यूयॉर्क सिटी शहर का सबसे बड़ा होटेल था।
हिल्टन होटेल्स एंड रिज़ॉर्ट्सhttp://news.hilton.com/index.cfm/news/hilton-hotels-resorts-sets-the-stage-for-a-story-about-love-inspiration-and-second-chances?tl=ar हिल्टन होटल्स एंड रिसोर्ट्स हिल्टन.कॉम १३ मार्च २०१५ का यह दावा है कि इंग्लेंड के महान गीतकार और संगीतकार जॉन लेनन द्वारा १९७१ में रचित इमेजीन नाम के गीत के बोल इसी होटेल में लिखे गया थे।
यह होटेल अपने पश्चिमी भाग के पास वाली उस इमारत की भी मालिक है जहाँ अडेल्फी थियेटर था और जिसमे द हनिमूनर्स नाम के धारावाहिक के कुछ एपिसोड की शूटिंग हुई थी। १९७० में अडेल्फी थियेटर को गिरा दिया गया। इस स्थान पर १९८९ में १३२५ एवन्यू ऑफ द अमेरिकास नाम के कार्यालय भवन का निर्माण किया गया। यह भवन होटेल से एक गलियारे के द्वारा जुड़ा हुआ है और के सिकस्थ एवन्यू वाले पते का ही उपयोग करता है जबकि यह सेवेन्थ एवन्यू के ज़्यादा नज़दीक है।
१९९० में १ करोड़ डालर की लागत से किए गये नवनिर्माण के बाद होटेलhttp://www.cleartrip.com/hotels/info/new-york-hilton-midtown-453282 न्यू यॉर्क हिल्टन मिडटाउन,सेवा और सुविधा क्लिरट्रिप.कॉम ६ नवंबर २०१५ https://web.archive.org/web/20151023042850/http://www.cleartrip.com/hotels/info/new-york-hilton-midtown-453282 23 अक्तूबर 2015 live के कमरों की कुल संख्या घट कर १९८० हो गई। इस होटेल का ११९१-९४ में फिर से नवनिर्माण किया गया और ११९८-२००० में एक बार फिर से १ करोड़ डालर के खर्चे के साथ किए गये नवनिर्माण से इसकी लॉबी का कायापलट हो गया। साथ ही पाँचवे तल पर ८०० वर्ग फ़ुट (७४० वर्ग मीटर) वाला प्रेकॉर यूएसए नाम का एक फिटनेस सेंटर भी बनाया गया।
इसी समय के आसपास इस होटेल का नाम बदलकर हिल्टन न्यू यॉर्क कर दिया गया क्योंकि हिल्टन समूह की उस समय की प्रचार योजना के अनुसार होटलों के नाम के पहले शहर का नाम लगाने का प्रचलन चल रहा था। २००७ में हुए चौथे नवनिर्माण के साथ ही होटेल में ४२ से लेकर ४४ तल पर ४७ सूईट बनाए गये।
२०१३ में इसकी ५०वीं वर्षगाँठ के अवसर पर होटेल का नाम पुनः बदल कर न्यू यॉर्क हिल्टन मिडटाउन कर दिया गया। साथ ही साथ होटेल ने कमरों में खाना पहुचाने का नियमhttp://edition.cnn.com/2013/06/04/travel/new-york-hotel-no-room-service/ न्यूयॉर्क शहर के सबसे बड़े होटल हिल्टन मिडटाउन कक्ष सेवा बंद की सीएनएन.कॉम ५ जून २०१३ https://web.archive.org/web/20151120050326/http://edition.cnn.com/2013/06/04/travel/new-york-hotel-no-room-service 20 नवंबर 2015 live भी ख़त्म कर दिया। एक नये रेस्तराँ की स्थापना की गयी जिसने "हर्ब एण्ड किचन" से नाम अपनी एक अलग रूम डेलिवरी शुरू की।
सन्दर्भ
श्रेणी:न्यूयॉर्क शहर के होटल