411 REFERENCE · Wikipedia
शामगढ़
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
शामगढ़ Shamgarh Dharmrajeshwar.JPG धर्मराजेश्वर मंदिर शामगढ़ India Madhya Pradesh 24.188 75.638 inline, title मध्य प्रदेश में स्थिति ज़िला मंदसौर ज़िला प्रान्त मध्य प्रदेश देश 24637 2011 भाषाएँ दरबार महाराजा श्यामसिंह पंवार प्रचलित हिन्दी भारतीय मानक समय +5:30
शामगढ़ (Shamgarh) भारत के मध्य प्रदेश राज्य के मंदसौर ज़िले में स्थित एक नगर है | यह नगर मेवाड़ में आता है तथा मालवा पठार पर स्थित हैं | शामगढ़ के संस्थापक राव प्रताप सिंह पंवार बिजौलिया हैं |।"Inde du Nord: Madhya Pradesh et Chhattisgarh https://web.archive.org/web/20190703183559/https://books.google.com/books?id=X6XNCwAAQBAJ 3 जुलाई 2019," Lonely Planet, 2016, ISBN 9782816159172"Tourism in the Economy of Madhya Pradesh," Rajiv Dube, Daya Publishing House, 1987, ISBN 9788170350293
धर्मराजेश्वर मंदिर
शामगढ़ में 9वीं शताब्दी में एक ही शिला से तराशा गया धर्मराजेश्वर मंदिर स्थापित है। यह एक 50 मीटर लम्बी, 20 मीटर चौड़ी और 9 मीटर गहरी शिला काटकर बनाया गया। इसमें गर्भगृह, सभामंडप और आंगन है। मंदिर का शिखर उत्तर भारतीय शैली में बना है और इसकी वास्तुशैली की तुलना एलोरा के कैलाश मंदिर से करी गई है। बीच में 14.53 मीटर लम्बाई और 10 मीटर चौड़ाई का एक बड़ा मंदिर स्थित है, जिसके इर्दगिर्द सात छोटे मंदिर हैं। मुख्य मंदिर में भगवान विष्णु की मूर्ति सहित शिवलिंग स्थापित है। प्रवेशद्वार पर लक्ष्मी व विष्णु की प्रतिमाएँ तराशी हुई हैं। इनके अलावा भैरव, काली, शिव, गरुड़ और पार्वती की मूर्तियाँ हैं। मंदिर शिव व विष्णु दोनों को समर्पित प्रतीत होता है।
इन्हें भी देखें
मंदसौर ज़िला
सन्दर्भ
श्रेणी:मध्य प्रदेश के शहर
श्रेणी:मंदसौर ज़िला
श्रेणी:मंदसौर ज़िले के नगर