Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सिनो-ब्रिटिश कॉलेज (एसबीसी)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सिनो-ब्रिटिश कॉलेज (एसबीसी) शंघाई, चीन में ब्रिटिश डिग्री और योग्यता प्रदान करने वाला एक अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय कॉलेज है, जिसे शंघाई के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (यूएसएसटी) और एनसीयूके के नौ ब्रिटिश विश्वविद्यालयों द्वारा स्थापित किया गया है।http://www.sbc.usst.edu.cn/en/AboutSBC/AboutSBC/FactsAt1Glance 提示信息 स्थापना औपचारिक रूप से 1 सितंबर 2006http://www.sbc.usst.edu.cn/en/AboutSBC 提示信息 को सिनो-ब्रिटिश कॉलेज की स्थापना की गयी थी। इसकी स्थापना के लिए यूएसएसटी (शंघाई) और तत्कालीन उत्तरी कंसोर्टियम (अब एनसीयूके) के नौ संस्थापक विश्वविद्यालय (ब्रैडफोर्ड विश्वविद्यालय, हडर्सफ़ील्ड विश्वविद्यालय, लीड्स विश्वविद्यालय, लीड्स मेट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी, लिवरपूल जॉन मूरेस विश्वविद्यालय, मैनचेस्टर मेट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी, द यूनिवर्सिटी ऑफ सैलफोर्ड, द यूनिवर्सिटी ऑफ शेफील्ड, और शेफील्ड हॉलम यूनिवर्सिटी) के बीच सहयोग समझौता किया गया।https://www.ncuk.ac.uk/where-can-i-study/sbc/ The Sino-British College, University of Shanghai for Science and Technology एसबीसी को शिक्षा मंत्रालय द्वारा "एक से कई" मॉडल के अंतर्गत एक संयुक्त उद्यम के रूप में लाइसेंस दिया गया, जो की शंघाई क्षेत्र का एकमात्र उदाहरण है।http://www.sbc.usst.edu.cn/en/AboutSBC 提示信息 पाठ्यक्रम तीन सहयोगी ब्रिटिश विश्वविद्यालयों द्वारा एसबीसी के छात्रों को पढ़ाया जाता है और डिग्री वितरित की जाती है। इसके लिए एसबीसी और सहयोगी विश्वविद्यालयों के प्रोफ़ेसर द्वारा छात्रों का अंग्रेजी में मूल्यांकन किया जाता है। योग्य छात्रों का दोहरे डिग्री कार्यक्रमों में नामांकित किया जा सकता है, जिसमे उनहे 4 साल के पाठ्यक्रम के सफल समापन पर ब्रिटिश और यूएसएसटी दोनों से स्नातक की डिग्री से सम्मानित किया जाता है।https://www.ncuk.ac.uk/where-can-i-study/sbc/ The Sino-British College, University of Shanghai for Science and Technology इतिहास एसबीसी शंघाई शहर के केंद्र में फॉक्सिंग रोड परिसर में एक ऐतिहासिक शैक्षणिक स्थल पर है। यह परिसर शंघाई में पूर्व फ्रांसीसी रियायत काल में मूल रूप से एक जर्मन मेडिकल स्कूल के रूप में स्थापित किया गया था। बाद में वर्साय की संधि द्वारा इसे चीनी और फ्रांसीसी सरकारों के नियंत्रण में स्थानांतरित कर दिया गया था।http://en.usst.edu.cn/About_USST2.htm About USST-USST तब से ये व्यावसायिक शिक्षा के लिए एक संयुक्त संस्थान बन गया।https://net.lib.byu.edu/~rdh7/wwi/versa/versa3.html Peace Treaty of Versailles, Articles 118-158, German Rights and Interests Outside Germanyआज कॉलेज 3 स्कूलों में विभाजित है: स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मैनेजमेंट (व्यावसायिक शिक्षा के लिए), स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड कंप्यूटिंग (इंजीनियरिंग की शिक्षा के लिए) और स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज, एजुकेशन एंड कल्चर (भाषा और सांस्कृतिक शिक्षा के लिए)। सन्दर्भ