Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

इमरती

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

इमरती JalebiIndia.jpg इमरती अमरती भारतीय उपमहाद्वीप मिठाई उड़द आटा, केसर, घी, चीनी इमरती व अमरती एक भारतीय मिष्ठान है जो उड़द की दाल के घोल और शक्कर के रस से बनाया जाता है। यह उड़द दाल के पिसी गयी मिश्रण को तेल में तलकर बनाई जाती हैं। इसका आकार गोल एवं फूलों के जैसे होता हैं। तलने पर इसे शक्कर के रस में डाला जाता है। इस व्यञ्जन को जलेबी भी कुछ लोग भूल से समझ लेते हैं, जो आकार में इससे भिन्न, थोड़ी पतली एवं अधिक मीठी होती हैं। इमरती उड़द के आटे की घोल से बनाया जाता हैं एवं इसे तेलुगू भाषा परपू (दाल) भी कहा जाता हैं। केसर को शक्कर के रस, इसमें रंग लाने के लिए मिलाया जाता है। विधि/ बनाने का ढंग इमरती उड़द के घोल और शक्कर से बनाई जाती है। उड़द की दाल को कुछ घंटे के लिए पानी में भिगो कर रख देते है। इसको सुन्दर रंग देने के लिए केसरिया रंग डाला जाता है। इस घोल को तलने के पहले कपूर (खाने योग्य), लौंग, इलाइची एवं केशर के साथ मिलाया जाता हैं। कढ़ाई में तेल घर्म किया जाता है, उस कढ़ाई में घोल को चक्र/फूल की आकृति में उतारा जाता है। हल्का भूरा रंग आने तक तला जाता है। फिर उस तले हुई इमरती को निकाल कर शक्कर के रस में डुबोया जाता है। इसे तब तक बाहर नहीं निकाला जाता जबतक इसकी आकार में वृद्धि नहीं हो जाये। सुगन्ध के लिए इलायची का पाउडर बरता जाता है। परोसना इसे भोजन के समय परोसा जाता है। ब्याह और समारोहों में भी यह बहुत लोकप्रिय है। विशेष रूप से, उत्तर प्रदेश का जौनपुर नगर अपनी इमरती के लिए प्रसिद्ध है। http://www.deccanherald.com/content/342897/a-sweet-tale-exotic-dessert.html ए स्वीट टेल ऑफ़ ण एक्सोटिक डिजर्ट धनवंती केशवराव २७ मई २०१५ ६ जुलाई २०१३ https://web.archive.org/web/20160923050433/http://www.deccanherald.com/content/342897/a-sweet-tale-exotic-dessert.html 23 सितंबर 2016 live इमरती उतर भारत में भी बहुत लोकप्रिय हैं । लगता ही नहीं ऐसा कोई ब्याह हो जिसमें यह मिठाई के रूप में नहीं परोसी जाती हैं। इन्हें भी देखें जलेबी गैलरी संदर्भ बाहरी कड़ियाँ इमरती श्रेणी:राजस्थानी मिठाइयाँ श्रेणी:पाकिस्तानी मिठाइयाँ श्रेणी:भारतीय डोनट श्रेणी:डोनट