411 REFERENCE · Wikipedia
घारापुरी गुफाएँ
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
घारापुरी गुफाएँ 250px|त्रिमूर्ति - सदाशिव मूर्ति yes yes point 12 center 250 Cultural (i)(iii) 244 दक्षिण एशिया 1987 18 58 00 N 72 56 09 E
Elephanta घारापुरी गुफाएँ
घारापुरी गुफाएँ (मराठी: घारापुरीची लेणी; अंग्रेज़ी: एलीफेंटा) भारत में मुम्बई के गेट वे ऑफ इण्डिया से लगभग १२ किलोमीटर दूर स्थित एक स्थल है जो अपनी कलात्मक गुफाओं के कारण प्रसिद्ध है। यहाँ कुल सात गुफाएँ हैं। मुख्य गुफा में २६ स्तंभ हैं, जिसमें शिव को कई रूपों में उकेरा गया हैं। पहाड़ियों को काटकर बनाई गई ये मूर्तियाँ दक्षिण भारतीय मूर्तिकला से प्रेरित है। इसका ऐतिहासिक नाम घारपुरी है। जो कोंकण के मौर्यों की राजधानी भी थी, जिसे विभिन्न रूप से घारापुरी (एलेफंटा साल्सेट, या राजापुरी (जंजीरा के पास) के रूप में पहचाना जाता है।Charles D. Collins 1998 12 । यह नाम मूल नाम अग्रहारपुरी से निकला हुआ है।http://en.wikipedia.org/wiki/Elephanta_Caves अंग्रेज़ी विकि पर एलीफेंटा गुफाएं 4 June 2009 https://web.archive.org/web/20090304112822/http://en.wikipedia.org/wiki/Elephanta_Caves 4 March 2009 live एलिफेंटा नाम पुर्तगालियों द्वारा यहाँ पर बने पत्थर के हाथी के कारण दिया गया था।http://delhiharyana.samaylive.com/news/600518/600518.html ऐलिफेंटा : खूबसूरत इतिहास १ जून २००९ दिल्ली हरियाणा समय https://web.archive.org/web/20090117004704/http://delhiharyana.samaylive.com/news/600518/600518.html 17,2009 dead यहाँ हिन्दू धर्म के अनेक देवी देवताओं कि मूर्तियाँ हैं। ये मंदिर पहाड़ियों को काटकर बनाये गए हैं। यहाँ भगवान शंकर की नौ बड़ी-बड़ी मूर्तियाँ हैं जो शंकर जी के विभिन्न रूपों तथा क्रियाओं को दिखाती हैं। इनमें शिव की त्रिमूर्ति प्रतिमा सबसे आकर्षक है। यह मूर्ति २३ या २४ फीट लम्बी तथा १७ फीट ऊँची है। इस मूर्ति में भगवान शंकर के तीन रूपों का चित्रण किया गया है। इस मूर्ति में शंकर भगवान के मुख पर अपूर्व गम्भीरता दिखती है।
दूसरी मूर्ति शिव के पंचमुखी परमेश्वर रूप की है जिसमें शांति तथा सौम्यता का राज्य है। एक अन्य मूर्ति शंकर जी के अर्धनारीश्वर रूप की है जिसमें दर्शन तथा कला का सुन्दर समन्वय किया गया है। इस प्रतिमा में पुरुष तथा प्रकृति की दो महान शक्तियों को मिला दिया गया है। इसमें शंकर तनकर खड़े दिखाये गये हैं तथा उनका हाथ अभय मुद्रा में दिखाया गया है। उनकी जटा से गंगा, यमुना और सरस्वती की त्रिधारा बहती हुई चित्रित की गई है। एक मूर्ति सदाशिव की चौमुखी में गोलाकार है। यहाँ पर शिव के भैरव रूप का भी सुन्दर चित्रण किया गया है तथा तांडव नृत्य की मुद्रा में भी शिव भगवान को दिखाया गया है। इस दृश्य में गति एवं अभिनय है। इसी कारण अनेक लोगों के विचार से एलिफेण्टा की मूर्तियाँ सबसे अच्छी तथा विशिष्ट मानी गई हैं। यहाँ पर शिव एवं पार्वती के विवाह का भी सुन्दर चित्रण किया गया है।ईश्वरी प्रसाद पद्मभूषण प्राचीन भारतीय संस्कृति, कला, राजनीति, धर्म तथा दर्शन जुलाई १९८६ मीनू पब्लिकेशन, म्योर रोड इलाहाबाद २१९ से २२० १ जून २००९ १९८७ में यूनेस्को द्वारा एलीफेंटा गुफाओं को विश्व धरोहर घोषित किया गया है।
यह पाषाण-शिल्पित मंदिर समूह लगभग ६,००० वर्ग फीट के क्षेत्र में फैला है, जिसमें मुख्य कक्ष, दो पार्श्व कक्ष, प्रांगण व दो गौण मंदिर हैं। इन भव्य गुफाओं में सुंदर उभाराकृतियां, शिल्पाकृतियां हैं व साथ ही हिन्दू भगवान शिव को समर्पित एक मंदिर भी है। ये गुफाएँ ठोस पाषाण से काट कर बनायी गई हैं।http://www.mumbainet.com/travel/elephanta.htm Elephanta Caves Mumbai Net 14 अक्टूबर 2006 https://web.archive.org/web/20050810085520/http://www.mumbainet.com/travel/elephanta.htm 10 August 2005 dead यह गुफाएं नौंवीं शताब्दी से तेरहवीं शताब्दी तक के सिल्हारा वंश (८१००–१२६०) के राजाओं द्वारा निर्मित बतायीं जातीं हैं। कई शिल्पाकृतियां मान्यखेत के राष्ट्रकूट वंश द्वारा बनवायीं हुई हैं। (वर्तमान कर्नाटक में)।
चित्र दीर्घा
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
भारत के किन किन जगह को यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थलों की पद दिया है https://web.archive.org/web/20240305015707/https://www.nvacreator.online/2024/03/Indias-haritage-sites.html 5 मार्च 2024
India's Treasures: Exploring the Magnificence of UNESCO World Heritage Sites https://web.archive.org/web/20240305015521/https://www.nvacreator.online/2024/03/indias-treasures-exploring-magnificence.html 5 मार्च 2024
गुफाओं MTDC स्थल का वीडियो
ऐलीफैंटा गुफाओं के चित्र: हिमांशु सरपोतदार
- ऐलीफैंटा गुफाओं व महाराष्ट्र के अन्य स्थलों के चित्र
गुफाओं की जानकारी
गुफाओं के राष्ट्रकूट स्थापत्य का वर्णन
टेम्पलनेट- ऐलीफैंटा गुफाएं
ऐलीफैंटा गुफा मंदिर योजना
मंदिर की उत्तरी प्रवेश योजना
अमेरीकी पुरातत्वशास्त्र संस्थान Mumbai's Rough-Hewn Legacy पुरातत्व विज्ञान, 12 फरवरी, 2007।
गॉड्स नाइट आउट: ऐलीफैंटा गुफाओं को देखने के बाद, एक ब्लॉगकर्ता का लेख
yes
yes
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना
श्रेणी:भारतीय तक्षित-शिला वास्तुकला