411 REFERENCE · Wikipedia
कोशी नदी (उत्तराखण्ड)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रामगंगा की सहायक नदी बिहार तथा नेपाल की नदी कोसी नदी
(पौराणिक नाम कौशिकी)
कोशी नदी भारत धारापानी धार उत्तराखण्ड भारत चमरौल उत्तर प्रदेश भारत Kosi River, Jim Corbett National Park, Ramnagar, Uttarakhand.jpeg 300 जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान, रामनगर से बहती कोशी।
कोशी नदी, जिसे कोसी या कौशिकी भी कहा जाता है, उत्तर भारत की प्रमुख तथा पवित्र नदियों में से एक हैं। स्कंदपुराण के मानसखण्ड में इस नदी का उल्लेख कौशिकी के नाम से हुआ है। यह उत्तराखण्ड के कुमांऊॅं क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण नदी है।(नेगी १९९३), प॰ ४९ यह रामगंगा की सहायक नदी है। नदी के तट पर कैर तथा शीशम के जंगल पाए जाते हैं।(नेगी १९९१), प॰ ८९ कोशी नदी की लम्बाई १६८ किलोमीटर है तथा इसका अपवाह क्षेत्र लगभग ३४६ वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है।(भट्ट १९९१), प॰ ४४
मार्ग
कोशी कौसानी के निकट धारापानी धार से निकलती है, और दक्षिण दिशा की ओर बहती है। सोमेश्वर तथा अल्मोड़ा नगरों से बहती हुई यह ख्वारब पहुँचती है, जहाँ सुयाल नदी इसमें मिल जाती है।(अग्रवाल १९९५), प॰ २८९ ख्वारब से यह पश्चिम की और बहने लगती है, और खैरना, गरमपानी, तथा कैंची इत्यादि क्षेत्रों से होती हुई आगे बढ़ती है। सल्ट पट्टी पहुँचने के बाद मोहान तक यह उत्तर-पश्चिम दिशा में बहती है, जहाँ से यह एक तीखा मोड़ लेकर दक्षिण-पूर्व की ओर बहने लगती है। ढिकुली से गुजरने के बाद रामनगर में यह मैदानों में उतरती है। रामनगर से ७० मील का सफर तय करने के बाद सुल्तानपुर में यह उत्तर प्रदेश राज्य में प्रवेश करती है। यह रामपुर नगर के बायीं ओर से गुजरती है और चमरौल के पास रामगंगा में मिल जाती है।(अग्रवाल १९९५), प॰ २८९
दशा और दिशा
यद्यपि कोशी नदी उत्तर भारत की महत्वपूर्ण व प्रमुख नदियों में से एक है, परन्तु पिछले कुछ ही दसकों के दौरान विलुप्तता की ओर मुंह कर चुकी है। लगभग 30-40 वर्ष पूर्व कोशी नदी की लंबाई 225 किलोमीटर तक थी, दुर्भाग्यवश 2017 में सिमटकर लगभग 41 किमी ही रह गयी है। पहले इसकी लघु सरिताओं (गधेरों) की संख्या 1820 थी, जो 2017 में सिमटकर 118 तक रह गयीं हैं। इन लघु सरिताओं के दम तोड़े जाने के कारण कोशी 41 किमी पर ही सिमट चुकी है।
प्रमुख नगर
सोमेश्वर
अल्मोड़ा
ख्वारब
खैरना
गरमपानी
बेतालघाट
गर्जिया
रामनगर
सुल्तानपुर
सहायक लघु सरिताऐं
नान कोसी
सुयाल
उलाबगाड़
कुचगाड़
रामगाड़
धौरा
टिप्पणियां
सन्दर्भ
शरद सिंह नेगी Himalayan rivers, lakes and glaciers हिमालयी नदियां, झीलें तथा हिमनद १९९१ इंडस प्रकाशन कंपनी नई दिल्ली 9788185182612 https://books.google.co.in/books?id=5YtUShKY8zcC en 18 अक्तूबर 2017 https://web.archive.org/web/20171018134155/https://books.google.co.in/books?id=5YtUShKY8zcC 18 अक्तूबर 2017 live
एस॰ डी॰ भट्ट आर॰ के॰ पाण्डे Ecology of the mountain waters पहाड़ी जल की परिस्थितिकी 1991 आशीष प्रकाशन हाउस नई दिल्ली 9788170243663 https://books.google.co.in/books?id=85nG6fprPK8C en 18 अक्तूबर 2017 https://web.archive.org/web/20171018134153/https://books.google.co.in/books?id=85nG6fprPK8C 18 अक्तूबर 2017 live
जे॰ सी॰ अग्रवाल एस॰ पी॰ अग्रवाल शांति स्वरुप गुप्ता Uttarakhand : past, present, and future उत्तराखण्ड : भूत, वर्त्तमान तथा भविष्य १९९५ कॉन्सेप्ट प्रकाशन कंपनी नई दिल्ली 978-8170225720 https://books.google.co.in/books?id=alRh51xE_v0C en प्रथम प्रकाशन 18 अक्तूबर 2017 https://web.archive.org/web/20180612143435/https://books.google.co.in/books?id=alRh51xE_v0C 12 जून 2018 live
शरद सिंह नेगी Kumaun : the land and the people कुमाऊँ : भूमि तथा वहां के लोग १९९३ इंडस प्रकाशन कंपनी नई दिल्ली 978-8185182896 https://books.google.co.in/books?id=4OR16BYbWDwC en 18 अक्तूबर 2017 https://web.archive.org/web/20171018133905/https://books.google.co.in/books?id=4OR16BYbWDwC 18 अक्तूबर 2017 live
एस॰ डी॰ भट्ट जे॰ के॰ पाठक Ecology of the lymnofauna in the river Kosi of the Kumaun Himalaya (Uttar Pradesh) १९८४ भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादेमी en
बाहरी कड़ियाँ
Kosi River https://www.euttaranchal.com/uttarakhand/kosi-river euttaranchal 18 अक्तूबर 2017 https://web.archive.org/web/20171018133830/https://www.euttaranchal.com/uttarakhand/kosi-river 18 अक्तूबर 2017 live
श्रेणी:उत्तराखण्ड की नदियाँ