411 REFERENCE · Wikipedia
कोहाट ज़िला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|230px|ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा प्रांत में कोहाट ज़िला (लाल रंग में)
कोहाट (उर्दू: ur کوہاٹ, पश्तो: ur کوهاټ, अंग्रेज़ी: Kohat) पाकिस्तान के ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा प्रांत का एक ज़िला है। यह करक ज़िले के उत्तर में और फ़ाटा नाम के क़बीलाई इलाक़ों के दक्षिण में स्थित है। इसमें बहुत से पश्तून क़बीलों के लोग रहते हैं, जैसे कि अफ़रीदी, ख़टक, बन्गश और ओरकज़ई। इस पूरे क्षेत्र में पश्तो बोली जाती है। कोहाट दो तहसीलों में बँटा हुआ है - कोहाट तहसील और लाची तहसील।
इतिहास
कोहाट ज़िले में सन् १९९८ में ५,६२,६४४ लोगों कि आबादी थी। इसका क्षेत्रफल क़रीब २,५४५ वर्ग किमी है। यहाँ पर १४वीं सदी ईस्वी में अफ़रीदी, ख़टक और बन्गश क़बीलों के पठान लोग आकर बस गए और अपना राज चलने लगे। १९वीं सदी में पंजाब से फैल रहे सिख साम्राज्य ने कोहाट पर क़ब्ज़ा कर लिया और अपनी हुकूमत चलाई। १८३६ में सिख साम्राज्य के पतन के साथ-साथ टेरी नामक शहर के नवाब ने यहाँ अपना राज आरम्भ कर दिया। २८ मार्च १८४९ को पंजाब के साथ-साथ कोहाट भी भारत में ब्रिटिश राज का हिस्सा बन गया। अंग्रेज़ों ने यहाँ राज तो चलाया लेकिन स्थानीय लोग हमेशा उनके विरुद्ध समय-समय पर उपद्रव करते रहे।http://www.khyber.org/publications/036-040/history.shtml History of Kohat 11 दिसंबर 2011 https://web.archive.org/web/20111017131633/http://khyber.org/publications/036-040/history.shtml 17 अक्तूबर 2011 live
इन्हें भी देखें
ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा
पश्तो
पेशावर
सन्दर्भ
2
श्रेणी:ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा के ज़िले
श्रेणी:पाकिस्तान के ज़िले
श्रेणी:भारतीय उपमहाद्वीप के ज़िले