411 REFERENCE · Wikipedia
रबिन्द्रनाथ दत्त
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रवीन्द्रनाथ दत्त Roby Datta.jpg 1883 10 01 yes कलकत्ता, बंगाल प्रेसिडेंसी, ब्रिटिश राज 1917 (आयु 33–34) कलकत्ता, बंगाल प्रेसिडेंसी, ब्रिटिश राज रॉबी दत्त एमिली ऐट्किन्सन (वि. 1913) प्राध्यापक, कवि प्रभावती बोस (चचेरी बहन)सुभाष चन्द्र बोस (भानजा)
रवीन्द्रनाथ दत्त (bn রবীন্দ্রনাথ দত্ত; 1 अक्टूबर 1883 – 1917), जिन्हें रॉबी दत्त के नाम से भी जाना जाता है, भारतीय कवि और शिक्षक थे। उनका अधिकतर लेखन अंग्रेज़ी भाषा में है। उनका 1 अक्टूबर 1883 को कलकत्ता में शंकर घोष लेन पर एक बंगाली परिवार में जन्म हुआ। उनके पिता ज्ञानेन्द्र नाथ दत्त हटखोला दत्त परिवार के सदस्य थे।
उनकी स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में हुई। उन्होंने बैरिस्टर की पढ़ाई भी की और 27 जनवरी 1908 को बार-सदस्य (वकील) बने।The Solicitors' Journal and Weekly Reporter, Volume 52 1907 https://books.google.com/books?id=mglRAQAAIAAJ&q=Datta&pg=PA227 उन्होंने सन् 1909 को कलकत्ता उच्च न्यायालय में स्वयं को नामांकित किया। हालांकि उन्होंने वकालत नहीं की और कलकता विश्वविद्यालय में सन् 1917 में उनके निधन तक अंग्रेज़ी व तुलनात्मक भाषाशास्त्र पढाया।
उन्होंने एक साथी अंग्रेज़ी महिला एमिली जी एंटकिन्सन से सन् 1913 में विवाह किया। रॉबी दत्त अपनी पत्नी एमिली के साथ अपने पैतृक घर में रहे। सन् 1909 में उन्होंने "इकॉज फ्रोम ईस्ट एंड वेस्ट" (हिन्दी अनुवाद: पूर्व और पश्चिम से प्रतिध्वनियाँ) लिखी।Datta Rabindranath Echoes from East and West 1909 Galloway & Porter Cambridge, UK 9781143741692 https://books.google.com/books?id=AEYJSgAACAAJ
सन्दर्भ
श्रेणी:1883 में जन्मे लोगश्रेणी:भारतीय कविश्रेणी:भारतीय लेखक
श्रेणी:१९१७ में निधन