411 REFERENCE · Wikipedia
ज़ंस्कार नदी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
नदी ज़ंस्कार नदी Zanskar River Indus Zanskar confluence.jpg निम्मू के पास सिन्धु नदी में ज़ंस्कार नदी का विलय 290 px लद्दाख़ ज़ंस्कार कर्गिल पदुम के पास त्सराप नदी और डोडा नदी का संगम स्थल 33.771917 N 76.845349 E inline,title लद्दाख़ में निम्मू के पास सिन्धु नदी में विलय स्थल 34.165252 N 77.331971 E inline सिंधु नदी प्रणाली.svg सिंधु नदी प्रणाली
ज़ंस्कार नदी भारत के लद्दाख़ केन्द्रशासित प्रदेश के ज़ंस्कार क्षेत्र में बहने वाली सिन्धु नदी की एक उपनदी है।
स्रोत व मार्ग
ज़ंस्कार नदी के ऊपरी भाग में इसकी दो शाखाएँ हैं। पहली शाखा, डोडा नदी, 4,400 मीटर (14,400 फ़ुट) ऊँचे पेन्सी ला (दर्रे) से आरम्भ होती है और दक्षिणपूर्व दिशा में मुख्य ज़ंस्कार घाटी के साथ-साथ बहती हुई ज़ंस्कार की राजधानी पदुम की ओर जाती है। दूसरी शाखा स्वयं दो उपनदियों से मिलकर बनती है - शिंगो ला के पास उत्पन्न होने वाली करग्याग नदी और बारालाचा ला के पास उत्पन्न होने वाली त्सराप नदी - जिनका संगम पुरने नदी के पास होता है, जिसके बाद यह लुंग्नक नदी या त्सराप नदी कहलाती है और पश्चिमोत्तर दिशा में एक तंग घाटी से होती हुई ज़ंस्कार की मध्य घाटी की ओर जाती है, जहाँ यह डोडा नदी से विलय कर के ज़ंस्कार नदी कहलाती है। यह पूर्वोत्तरी दिशा में ज़ंस्कार तंग घाटी से निकलती हुई लद्दाख़ में निम्मू के पास सिन्धु नदी में विलय हो जाती है।http://www.natgeotraveller.in/on-the-mighty-chadar-everything-freezes-but-tears/ On the Mighty Chadar, Everything Freezes but Tears 18 फ़रवरी 2017 https://web.archive.org/web/20161220204339/http://www.natgeotraveller.in/on-the-mighty-chadar-everything-freezes-but-tears/ 20 दिसंबर 2016 deadLonely Planet guide, Trekking in the Indian Himalaya by Garry Weare, page 71
इन्हें भी देखें
डोडा नदी
त्सराप नदी
ज़ंस्कार
सन्दर्भ
श्रेणी:लद्दाख़ की नदियाँ
श्रेणी:लद्दाख़
श्रेणी:सिन्धु जलसम्भर द्रोणी
श्रेणी:कारगिल ज़िला