Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बैकेरल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

बैकेरल (becquerel; संकेत Bq) अन्तरराष्ट्रीय मात्रक प्रणाली (SI) में रेडियोधर्मिता की इकाई है। एक बैकेरल को किसी रेडियोन्यूक्लाइड (रेड़ियोधर्मी नाभिक) के लिए अनावर्ती सक्रियता वाली घटनाओं की औसतन प्रति सेकंड सक्रियता के रूप में परिभाषित किया जाता है। अर्थात् किसी रेड़ियोधर्मी नाभिकों में औसतन एक सेकंड में होने वाले क्षयों की संख्या को एक बैकेरल कहते हैं। मानव स्वास्थ्य से संबंधित अनुप्रयोगों के लिए इसका काफी कम मात्रा में उपयोग होता हैRadioactivity : Radioactive Activity Doses https://radioactivity.eu.com/site/pages/Activity_Doses.htm radioactivity.eu.com 30 जनवरी 2025 20 फ़रवरी 2020 https://web.archive.org/web/20200220103556/https://radioactivity.eu.com/site/pages/Activity_Doses.htm dead जिनमें आमतौर पर इसकी इकाई के एसआई गुणकों का उपयोग किया जाता है।विश्वविद्यालय © Stanford Complaints California 94305 Copyright Radiation Protection Guidance For Hospital Staff – Stanford Environmental Health & Safety https://ehs.stanford.edu/manual/radiation-protection-guidance-hospital-staff/what-are-units-radiation-activity 30 जनवरी 2025 20 फ़रवरी 2020 https://web.archive.org/web/20200220104048/https://ehs.stanford.edu/manual/radiation-protection-guidance-hospital-staff/what-are-units-radiation-activity dead बैकेरल का नाम हेनरी बैकेरल के नाम पर रखा गया है। इन्होंने रेडियोधर्मिता की खोज में अपने काम के लिए सन् 1903 में पियरे और मेरी क्युरी के साथ भौतिकी में नोबेल पुरस्कार साझा किया था।BIPM - Becquerel http://www.bipm.org/en/si/history-si/radioactivity/becquerel.html www.bipm.org 30 जनवरी 2025 परिभाषा 1 Bq = 1 s−1 उपसर्गों के साथ संभावित खतरनाक गलतियों से बचने के लिए रेडियोधर्मिता को दर्शाने हेतु प्रति सेकंड (s−1) के लिए एक विशेष नाम पेश किया गया था। उदाहरण के लिए, 1 μs−1 का अर्थ होगा प्रति सेकंड 106 विघटन: (10−6 s)−1 = 106 s−1, जबकि 1 μBq का अर्थ होगा प्रति 10 लाख सेकंड में 1 विघटन होगा। हर्ट्ज़ (Hz) का उपयोग अब केवल आवधिक घटनाओं के लिए किया जाता है। जबकि 1 हर्ट्ज का उपयोग चक्र प्रति सेकंड के लिए काम में लेना हतोत्साहित किया जाता है, 1 Bq औसतन प्रति सेकंड एक घटना को संदर्भित करता है जो कि अनियमित रेडियोधर्मी क्षय के लिए होता है। ग्रे (Gy) और बैकेरल (Bq) को सन् 1975 में आरम्भ किया गया। सन् 1953 से सन् 1975 तक अवशोषित डोज़ को अक्सर रैड (विकिरण मापक) के मात्रक में मापा जाता था।Harder D 1976 [The new radiologic units of measurement gray and becquerel (author's translation from the German original)] Röntgen-Blätter 29 1 49–52 1251122 . सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ व्युत्पन्न इकाइयाँ अंतर्राष्ट्रीय भार और माप ब्यूरो (BIPM) वेब साइट पर श्रेणी:रेडियोधर्मिता श्रेणी:रेडियोधर्मी कार्बन श्रेणी:रेडियोधर्मी खनिज श्रेणी:रेडियोधर्मी कचरा