411 REFERENCE · Wikipedia
गिंडि नेशनल पार्क
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
गिंडि नेशनल पार्क (Guindy National Park) भारतीय महानगर चैन्नई में एक संरक्षित क्षेत्र है। यह कुल 2.70 km2 mi2 on क्षेत्रफल पर फैला हुआ है जो भारत के सबसे छोटे राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है। साथ ही महानगरीय क्षेत्र में स्थित राष्ट्रीय उद्यानों में से भी एक है। यह उद्यान राजभवन के चारों तरफ के मैदानों का विस्तार है और इसमें तमिलनाडु के राज्यपाल के आधिकारिक निवास तथा जंगल, झाड़ीदार भूमि, झील और नदियाँ शामिल हैं।
यह उद्यान पक्षियों और पेड़ों दोनों तरह के संरक्षण के लिए जाना जाता है जिसमें विभिन्न प्रकार के साँप, गेक्को, कछुये, 130 से अधिक प्रकार की पक्षी प्रजाति, 400 काले हिरणों सहित 14 से अधिक स्तनधारी प्रजातियाँ, 2000 चीतल, 24 शियार, 60 से अधिक प्रकार की तितलीयाँ एवं मकड़ीयाँ तथा अन्य अकशेरुकी प्राणी निवास करते हैं। ये मुक्त विचरण करने वाले जीव हैं जिन्हें मानव हस्तक्षेप की न्यूनतम आवश्यकता होती है। सन् 2007 तक उद्याना में वार्षित तौर पर 700000 पर्यटक आते थे।
इतिहास
5 km2 mi2 on क्षेत्रफल में फैला यह उद्यान कोरोमंडल तट के सथ उष्णकटिबंधीय शुष्क सदाबहार वन के अंतिम अवशेषों में से एक था। यह मूल रूप से खेल आरक्षित क्षेत्र (मनोरंजन युक्त आखेट के लिए उपयुक्त) था। 1670 के दशक के शुरुआत में इस क्षेत्र में एक उद्यान स्थल बनाया गया था और मनोरंजन के लिए तात्कालिक गर्वनर विलियम लैंगहॉर्न (1672–1678) द्वारा गिंडी लॉज नामक एक निवास स्थान बनाया। शेष वन क्षेत्र पर गिल्बर्ट रोडरिक्स का स्वामित्व था जिनसे मद्रास सरकार ने सन् 1821 में 35,000 में क्रय किया गया। इसका 505 ha क्षेत्रफल सन् 1910 में संरक्षित वन घोषित किया गया।https://archive.org/details/sportswomaninind00savorich A Sportswoman in India Savory Isabel London, Hutchinson & Co.; Philadelphia, J. B. Lippincott Company 1900 The Library of the University of California 373https://en.wikisource.org/wiki/Page%3ADictionary_of_National_Biography%2C_Second_Supplement%2C_volume_2.djvu/245 Dictionary of National Biography, Second Supplement, Volume 2 Woods Gabriel Stanley 1912https://en.wikisource.org/wiki/Havelock,_Arthur_Elibank_(DNB12) Dictionary of National Biography, 1912 supplement Woods Gabriel Stanley
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
तमिलनाडु वन विभाग
श्रेणी:चेन्नई में उद्यान