411 REFERENCE · Wikipedia
विंत्सेंत्स लेस्नी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
विंत्सेंत्स लेस्नी Vincenc Lesný (1882-1953).jpg 1882 4 3 y कोमारोवित्से, मोराविया, ऑस्ट्रिया-हंगरी 1953 4 9 1882 4 3 y प्राग, चेकोस्लोवाकिया प्राध्यापक, भारतविद् मिलादा क्राउसोवा-लेस्ना इवान लेस्नी Vincenc Lesný cs
विंत्सेंत्स लेस्नी (cs Vincenc Lesný no; 3 अप्रैल 1882 – 9 अप्रैल 1953) एक चेक प्राध्यापक तथा भारतविद्या और ईरानविद्या के शोध विद्वान थे।
प्रारंभिक जीवन
विंत्सेंत्स का जन्म 3 अप्रैल 1882 को ऑस्ट्रिया-हंगरी के कोमारोवित्से शहर में हुआ था। वह बाल्ताज़ार और विक्तोरिये लेस्नी (ज. सुयेरलोवा) के दूसरे पुत्र थे। स्नातक प्राप्त करने के बाद, वे 1901 और 1903 के बीच पूला के एक नौसेना अकादमी में शामिल हुए। उन्होंने 1903 और 1907 के बीच चार्ल्स विश्वविद्यालय में शास्त्रीय वाङ्मीमांसा, संस्कृत और प्राचीन भारतीय संस्कृति का अध्ययन किया। उन्होंने ऑक्सफोर्ड और बॉन में आधुनिक भारतीय भाषाओं पर व्याख्यानों में भाग लिया। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद, उन्होंने पहले विद्यालयों में और फिर विश्वविद्यालय में पढ़ाया।Ze vzpomínek neurologa prof. MUDr. Ivana Lesného, DrSc., Jemnické listy, January 2013, p. 29, časopis města Jemnice Zejda Radovan Vincenc Lesný http://www.kronikahoracka.cz/vyznamne-osobnosti/vincenc-lesny.html cs 2002 16 August 2019 29 July 2020 https://web.archive.org/web/20200729065901/http://www.kronikahoracka.cz/vyznamne-osobnosti/vincenc-lesny.html dead
शान्तिनिकेतन
लेस्नी मोरित्स विंटरनित्स के शिष्य थे। 1920 को, रवीन्द्रनाथ ठाकुर ने चेकोस्लोवाकिया के दौरा में उनसे मिला। लेस्नी ठाकुर की कविताओं के स्तोता थे और 1914 को उन्होंने उनके कुछ कविताओं और गद्य का अनुवाद cs Rabindranath Thakur : Ukázky poesie a prosy no ("रवीन्द्रनाथ ठाकुर : कविता और गद्य के नमूने") नाम से किया। जब विंटरनित्स 1923 को विश्व भारती विश्वविद्यालय में प्राध्यापक बने, लेस्नी भी शान्तिनिकेतन गए। वह वहाँ जर्मन सिखाए और ख़ुद बंगाली सीखे। शान्तिनिकेतन जाने से पहले उन्होंने संस्कृत में दक्षता प्राप्त की थी। कुछ समय बाद लेस्नी चेकोस्लोवाकिया लौटे, पर 1928 को प्राध्यापक होकर वापस आए।http://www.visvabharati.ac.in/VincencLesny.html Vincenc Lesný (1882-1953) Great Personalities Visva Bharati 16 August 2019
गत जीवन
प्राग के चार्ल्स विश्वविद्यालय में वे 1924 को भारतविद्या के सहयोगी प्राध्यापक बने, 1930 को प्राध्यापक बने और 1937 को कला संकाय के प्रबंधक बने। 1945 से, वह प्राग के प्राच्य संस्थान के निदेशक थे।http://www.libri.cz/databaze/orient/main.php Vincenc Lesný" v encyklopedii Czech Libri 26 April 2010
उनकी पत्नी, मिलादा क्राउसोवा-लेस्ना, स्कैंडिनेवियाई भाषाओं की चेक अनुवादिका थी। उनका बेटा, इवान लेस्नी, डॉक्टर और लेखक था। Ze vzpomínek neurologa prof. MUDr. Ivana Lesného, DrSc. https://anzdoc.com/obsah-ze-vzpominek-neurologa-prof-mudr-ivana-lesneho-drsc-je.html Czech 2007 27 जून 2026 17 जून 2018 https://web.archive.org/web/20180617165346/https://anzdoc.com/obsah-ze-vzpominek-neurologa-prof-mudr-ivana-lesneho-drsc-je.html dead
रचनाएँ
उनकी एक पुस्तक बौद्ध धर्मः बुद्ध और पाली धर्मग्रंथ का बौद्ध धर्म (1921) बौद्ध धर्म का एक वस्तुनिष्ठ दृष्टिकोण था। उनकी दूसरी पुस्तक भारत की आत्मा ने भारत के इतिहास और धर्म को प्रस्तुत किया। उनके बाद के ठाकुर के अनुवाद सीधे बंगाली से चेक में किए गए थे।Višvabháratí - duchovní brána do Indie http://www.kronikahoracka.cz/vyznamne-osobnosti/vincenc-lesny.html Czech 2002 16 August 2019 29 July 2020 https://web.archive.org/web/20200729065901/http://www.kronikahoracka.cz/vyznamne-osobnosti/vincenc-lesny.html dead
संदर्भ
श्रेणी:१९५३ में निधन
श्रेणी:1882 में जन्मे लोग
श्रेणी:चेक भारतविद्
श्रेणी:संस्कृत भाषाविद्
श्रेणी:चेक प्राच्यवादी