Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

दिवालीबेन भील

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

दिवालीबेन भील solo_singer दीवालीबेन पुंजभाई भील दलखाणिया गांव, घारी तहसील, अमरेली, गुजरात, भारत 2 जून, 1943दलखाणिया गांव, घारी तहसील, अमरेली, गुजरात, भारत 19 मई, 2016मुम्बई, महाराष्ट्र, भारत लोकगीत, हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत, भजन गायक वोकल्स दीवालीबेन पुंजभाई भील (2 जून, 1943 - 19 मई, 2016) गुजरात की लोकगायिका थीं। उन्होंने कई तरह के लोक गीतों, गरबा और गुजराती फिल्म में गायन किया था। गुजरात की लोक गायिकी में उनका अनुठा योगदान रहा है, उनके गाए गीत आज भी प्रदेश के महिला पुरुष गुनगुनाते हैं। केंद्र सरकार ने उन्हें वर्ष 1990 में पद्मश्री से सम्मानित किया था।http://timesofindia.indiatimes.com/city/rajkot/Gujarats-renowned-folk-singer-Diwaliben-Bhil-passed-away-in-hometown-Junagadh/articleshow/52353093.cms Gujarat's renowned folk singer Diwaliben Bhil passed away in hometown Junagadh गुजरात की प्रसिद्ध लोक गायिका दीवालीबेन भील का गृहनगर जूनागढ़ में निधन टाइम्स ऑफ इंडिया 25 मई 2016 en https://web.archive.org/web/20160819105246/http://timesofindia.indiatimes.com/city/rajkot/Gujarats-renowned-folk-singer-Diwaliben-Bhil-passed-away-in-hometown-Junagadh/articleshow/52353093.cms 19 अगस्त 2016 live प्रारंभिक जीवन और शिक्षा दिवाली बेन का जन्म 2 जून 1943 को अमरेली जिले के घारी तहसील के दलखाणिया गांव में हुआ था। उनके पिता पुंजा भाई रेलवे में नौकरी करते थे। 1952 में पुंजाभाई का परिवार जूनागढ़ आ गया। उसके बाद उन्होंने उसका विवाह राजकोट में कर दिया। इधर पिता पुंजा भाई का अपने समधी के साथ विवाद होने के कारण उन्होंने यह शादी तुड़वा दी। ससुराल में केवल दो दिन ही रहने के बाद वे मायके आ गई, उसके बाद वे कभी राजकोट अपने ससुराल नहीं गई। फिर उन्होंने कभी शादी ही नहीं की। अनपढ़ होने के कारण उन्हें कहीं नौकरी नहीं मिलती थी। अपने भाई के साथ रहने के कारण वह उन्हें अपनी ओर से आर्थिक सहायता करना चाहती थी, इसलिए एक दवाखाने में कामवाली के रूप में नौकरी करने लगी। इसके बाद उन्होंने बाल मंदिर में नौकरी की। नर्सों के लिए भोजन बनाने का भी काम किया।गुजरात की लोकगायिका दिवालीबेन भील का देहावसानउपचुनाव में तलाला विधानसभा सीट भाजपा ने जीती करियर बचपन से ही उनकी रुचि भजन, लोकगीत गाने की ओर थी। उनकी आवाज तीखी किंतु सुरीली थी। नवरात्रि के दौरान वह गरबा गाती, तो लोग झूम उठते थे। जूनागढ़ का वणझारी चौक में जब वे गाती, तो ऐसा शमां बंधता था कि पूछो ही मत। एक बार नवरात्रि के समय आकाशवाणी के अधिकारी रिकॉर्डिंग के लिए वहां पहुंचे। वहां उन सबने उन्हें सुना। इस समय वहां उपस्थित हेमू गढवी ने अधिकारियों से उनके गीतों की रिकॉर्डिंग के लिए कहा। इसके बाद हेमू गढवी के माध्यम से उनके गाए लोकगीतों की रिकॉर्डिंग की गई। तब उनकी उम्र केवल 15 वर्ष थी। सबसे पहला स्टेज प्रोग्राम देने पर उन्हें जब पारिश्रमिक के रूप में 5 रुपए मिले, तो वे बहुत ही खुश हुई। इसके बाद दिवाली बेन ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। दिल्ली, मुम्बई, लंदन, फ्रांस, अमेरिका, करांची जैसे स्थानों पर उन्होंने अनेक कार्यक्रम दिए। स्टेज प्रोग्रामों में उन्होंने सबसे ज्यादा गीत प्राणलाल व्यास के साथ गाए। उनकी सबसे बड़ी विशेषता यह थी कि वह हमेशा पारंपरिक वेशभूषा में ही रहती। गाते समय उनके सर से पल्लू कभी नीचे नहीं हुआ।http://indianexpress.com/article/cities/ahmedabad/gujarat-popular-folk-singer-passes-away-at-75-2809694/ Gujarat: Popular folk singer passes away at 75 गुजरात: लोकप्रिय लोक गायिका का 75 वर्ष की उम्र में निधन इंडियन एक्स्प्रेस 25 मई 2016 en https://web.archive.org/web/20160524102850/http://indianexpress.com/article/cities/ahmedabad/gujarat-popular-folk-singer-passes-away-at-75-2809694/ 24 मई 2016 live सम्मान/पुरस्कार भारत सरकार द्वारा 1990 में उन्हें पद्मश्री अवार्ड दिया गया। इसके बाद उन्हें सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायिका जैसे अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।पद्मश्री से सम्‍मानित गुजराती लोक गायिका दिवालीबेन भील का निधनजून 2020 InternetArchiveBot http://m.jagran.com/english/entertainment/bollywood-gujarati-folk-singer-diwaliben-bhil-passes-away-14041148.html पद्मश्री से सम्‍मानित गुजराती लोक गायिका दिवालीबेन भील का निधन 25 मई 2016 26 मई 2016 https://archive.today/20160526090914/http://m.jagran.com/english/entertainment/bollywood-gujarati-folk-singer-diwaliben-bhil-passes-away-14041148.html dead इन्हें भी देखें पद्म श्री पुरस्कार (१९९०–१९९९) सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ पद्म श्री पुरस्कार (१९९०–१९९९) यू ट्यूब पर दीवालीबेन के भजन दीवालीबेन भील (सारेगामा) श्रेणी:विकिपरियोजना संगीत श्रेणी:1943 में जन्मे लोग श्रेणी:२०१६ में निधन श्रेणी:गुजरात के लोग श्रेणी:गायिका श्रेणी:भारतीय फिल्म पार्श्वगायक श्रेणी:पद्मश्री प्राप्तकर्ता श्रेणी:भारतीय महिला गायक