411 REFERENCE · Wikipedia
वी. डी. सतीशन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
वदास्सेरी दामोदरन सतीशन VD Satheesan.jpg केरल के मुख्यमंत्री 18 मई 2026 राजेंद्र आर्लेकर पिनाराई विजयन केरल विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष 22 मई 2021 14 मई 2026 रमेश चेन्निथला केरल विधान सभा के सदस्य परवूर (एर्नाकुलम जिला) 2001 वडास्सेरी दामोदरन सतीशन 1964 5 31 नेट्टूर , कोच्चि , केरल, भारत भारतीय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) राजनीतिज्ञ, अधिवक्ता महात्मा गांधी विश्वविद्यालय, केरल
वदास्सेरी दामोदरन सतीशन केरल के 13वे मुख्यमंत्री और एक भारतीय राजनीतिज्ञ और अधिवक्ता हैं। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है तथा केरल विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं। वे वर्ष 2001 से परवूर से विधायक हैं।https://www.niyamasabha.nic.in/index.php/content/member_homepage/2481 V.D. Satheesan Profile - Kerala Legislative Assembly
प्रारंभिक जीवन
वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन का जन्म ३१ मई १९६४ को नेट्टूर, एर्नाकुलम, केरल में एक नायर परिवार में हुआ।https://www.vdsatheesan.com/my-journey V D Satheesan: A Journey Through Leadership and Advocacy V D Satheesan: A Journey Through Leadership and Advocacy en 2026-05-22 उनके माता-पिता वडास्सेरी विलासिनी अम्मा और के. दामोदर मेनन थे। उन्होंने पनंगाड के पनंगाड हाई स्कूल में अध्ययन किया। इसके बाद उन्होंने सेक्रेड हार्ट कॉलेज, थेवरा से समाजशास्त्र में प्री-डिग्री तथा बी.ए. की उपाधि प्राप्त की। बाद में उन्होंने केरल लॉ अकादमी लॉ कॉलेज से एल.एल.बी. तथा गवर्नमेंट लॉ कॉलेज, तिरुवनंतपुरम से एल.एल.एम. किया। उन्होंने राजागिरि कॉलेज ऑफ सोशल साइंसेज़, कलामस्सेरी से सामाजिक कार्य में स्नातकोत्तर डिप्लोमा भी प्राप्त किया।http://www.niyamasabha.org/codes/13kla/members/v_d_satheesan.htm Members - Kerala Legislature www.niyamasabha.org 2026-05-22
सतीशन ने १९९० के दशक में लगभग १० वर्षों तक केरल उच्च न्यायालय में वकालत की। उन्हें पठन-पाठन और ट्रेकिंग का विशेष शौक है। उन्होंने दो पुस्तकों का लेखन भी किया है।https://www.thenewsminute.com/kerala/how-vd-satheesan-fought-his-way-to-keralas-top-post How VD Satheesan fought his way to Kerala’s top post Priya Jisha Surya,Lakshmi 2026-05-14 The News Minute en 2026-05-22
उनका विवाह आर. लक्ष्मी प्रिया से हुआ है और दम्पति की एक पुत्री है, जिसका नाम उन्निमाया है।
राजनीतिक करियर
सतीशन ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्र राजनीति से की और केरल स्टूडेंट्स यूनियन (केएसयू) से जुड़े। वे 1986–1987 में महात्मा गांधी विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए। बाद में उन्होंने नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया तथा भारतीय युवा कांग्रेस में भी कार्य किया।
उन्होंने 1996 में परवूर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से पहला विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन पराजित हुए। 2001 में वे इसी सीट से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए और इसके बाद 2006, 2011, 2016, 2021 तथा 2026 में लगातार जीत दर्ज की।
मई 2021 में उन्हें 15वीं केरल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया गया। उनके नेतृत्व में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) ने 2026 के विधानसभा चुनाव में 140 में से 102 सीटें जीतकर बहुमत प्राप्त किया।https://hindi.news18.com/news/nation/how-vd-satheesan-turned-a-defeated-alliance-into-a-winning-force-in-2026-after-2021-electoral-setback-become-new-chief-minister-of-kerala-10475005.html VD Satheesan: 2021 की हार की राख से पैदा हुआ वो योद्धा, जिसने वामपंथ के गढ़ को मिट्टी में मिलाकर ला दी 'पंजे की सुनामी' बने केरल के सुल्तानअगस्त 2026 InternetArchiveBot इसके बाद 14 मई 2026 को उन्हें कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री-नामित घोषित किया गया।https://hindi.asianetnews.com/news/kerala-next-chief-minister-vd-satheesan-congress-announcement-rahul-gandhi-venugopal-candidate-leadership/photoshow-mftfn09 BIG BREAKING: कौन हैं VD सतीशन? जिन्हें कांग्रेस ने बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री Fb Tw Asianet News Hindi hi 2026-05-14 Linkdin Whatsapp Us GNFollowhttps://zeenews.india.com/hindi/india/big-breaking-vd-satheesan-becomes-the-new-cm-of-kerala/3216647 Big Breaking VD Satheesan becomes the new CM of Kerala वीडी सतीशन होंगे केरलम के नए सीएम, कांग्रेस ने नतीजों के 10 दिन बाद किया ऐलान Hindi News Zee News en 2026-05-14
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
V. D. Satheesan
श्रेणी:भारतीय राजनीतिज्ञ
श्रेणी:1964 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:केरल के मुख्यमंत्री