411 REFERENCE · Wikipedia
सेवन सिस्टर्स, ससेक्स
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
50.76 0.16 type:landmark_region:GB_scale:15000 title
thumb|250px|सेवन सिस्टर्स चट्टानें और तटरक्षक कुटीर
सेवन सिस्टर्स (अंग्रेजी: Seven Sisters), इंग्लिश चैनल के किनारे स्थित खड़िया (चाक) चट्टानों की एक श्रृंखला है। यह दक्षिणी इंग्लैंड में सीफोर्ड और ईस्टबोर्न के शहरों के बीच पूर्वी ससेक्स में साउथ डाउंस का हिस्सा हैं। यह श्रृंखला साउथ डाउंस राष्ट्रीय उद्यान के भीतर स्थित है जो चारों ओर से सागर तट, कुकमियर और A259 सड़क से घिरा है। यह चॉक साउथ डाउन्स में सूखी घाटियों के अवशेष हैं, जिनका क्षय धीरे-धीरे समुद्र द्वारा किया जा रहा है।
सन्दर्भ