Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

नजफ़गढ़ की लड़ाई

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

नजफ़गढ़ की लड़ाई १८५७ के प्रथम भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के दौरान हुई एक लड़ाई थी। यह दिल्ली की घेराबंदी की एक सहायक घटना थी। बख्त खान के नेतृत्व में भारतीयों की एक बड़ी सेना ने दिल्ली को घेरने आ रही ब्रिटिश सेना पर पीछे से हमला करने का निश्चय किया। उन्हें रोकने के लिए ब्रिटिश सेना की भी एक टुकड़ी आगे बढ़ी। दिल्ली से लगभग १८ मील (२९ किलोमीटर) दूर स्थित नजफ़गढ़ में दोनों का सामना हुआ, जहाँ भारतीय सैनिकों को करारी हार का सामना करना पड़ा। इस संग्राम में अंग्रेज़ों की यह पहली जीत थी। श्रेणी:भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम श्रेणी:दिल्ली का इतिहास श्रेणी:नजफ़गढ़