Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

हरुहि सुज़ुमिया

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

हरुहि सुज़ुमिया 涼宮ハルヒ Suzumiya Haruhi yes नागारु तानिगावा द्वारा रचित तथा नोइज़ी इतो द्वारा चित्रांकित जापानी लाइट नॉवेल शृंखला है। यह २००३ में जापान में कादोकावा शोतेन द्वारा द मेलन्कॉली ऑफ़ हरुहि सुज़ुमिया ('हरुहि सुज़ुमिया का विषाद') उपन्यास के साथ प्रथमतः प्रकाशित हुई, और तब से १२ अतिरिक्त उपन्यास खंड, क्योटो ऐनिमेशन द्वारा निर्मित एक ऐनिमे शृंखला रूपांतरण, ४ मांगा शृंखलाएँ, एक ऐनिमेशन चलचित्र, २ मूल नेट-ऐनिमेशन शृंखलाएँ तथा अनेक दृश्य-क्रीड़ाएँ आए हैं। २००६ में ऐनिमे रूपांतरण के प्रसारित होने के पश्चात्, प्रकाशन-संस्था कादोकावा शोतेन को उपन्यासों तथा उनके रूपांतरणों के अनुज्ञापन हेतु प्रस्ताव प्राप्त हुए।http://asosbrigade.com ASOS Brigade — The Melancholy of Haruhi Suzumiya — North America https://web.archive.org/web/20070101232949/http://www.asosbrigade.com/ January 1, 2007 December 23, 2006 deadhttp://www.animenewsnetwork.com/convention/2006/otakon/8 Otakon 2006 – Kadokawa Shoten August 5, 2006 Anime News Network https://web.archive.org/web/20070311003244/http://www.animenewsnetwork.com/convention/2006/otakon/8 March 11, 2007 December 23, 2006 live उपन्यासों को संयुक्त राज्य अमरीका में अंग्रेज़ी भाषा विमोचन हेतु येन प्रेस तथा लिटल, ब्राउन बुक्स फ़ॉर यंग रीडर्स द्वारा अनुज्ञापित किया गया है, और ऐनिमे रूपांतरण को उत्तर अमरीकी वितरण हेतु कादोकावा पिक्चर्स यू॰एस॰ए॰ प्रभाग द्वारा अनुज्ञापित किया गया था, जिसने तत्पश्चात् निर्माण तथा वितरण का उपानुज्ञापन बान्दाई एनर्टैन्मन्ट को दिया। ऐनिमे वर्तमान में क्रन्चीरोल द्वारा अनुज्ञापित है। सन्दर्भ श्रेणी:जापानी भाषा पाठ वाले लेख श्रेणी:एनिमी शृंखला श्रेणी:ऐनिमेशन श्रेणी:ऐनिमेटेड शृंखला श्रेणी:ऐनिमे श्रृंखला श्रेणी:ऐनिमे