411 REFERENCE · Wikipedia
अण्णा सालुंके
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अण्णा सालुंके Anna Salunke.jpg १९१७ कि मूक फ़िल्म लंका दहन में सीता कि भूमिका में सालुंके। अभिनेता / अभिनेत्री, छायाकार भारतीय १९१३ - १९३१
अण्णा हरी सालुंके, जो ए सालुंके और अण्णासाहेब सालुंके के नाम से भी जाने जाते, एक भारतीय अभिनेता थे, जिन्होंने शुरूआती कई फ़िल्मों में महीलाओं की भूमिका निभाई थी। सालुंके छायाकार भी थे। १९१३ कि दादासाहब फालके की पहली पूर्ण फ़ीचर फ़िल्म राजा हरिश्चन्द्र में रानी तारामती की भूमिका निभाकर सालुंके भारतीय सिनेमा में नायिका की भूमिका में पेश होने वाले पहले व्यक्ति बने। १९१७ कि मूक फ़िल्म लंका दहन में उन्होंने दोनों नायक और नायिका की भूमिका निभाकर भारतीय सिनेमा में पहली बार दोहरी भूमिका निभाने का श्रेय प्राप्त किया।
जीवन-यात्रा
सालुंके ग्रँट रोड, मुंबई के एक भोजनालय में रसोइयामिहिर बोस Bollywood: A History https://books.google.com/books?id=6LAaAQAAIAAJ १२ मई २०१७ २००६ Tempus Pub 978-0-7524-2835-2 ५०, ५२ बॉलीवुड: एक इतिहास अंग्रेज़ी https://web.archive.org/web/20140103041302/http://books.google.com/books?id=6LAaAQAAIAAJ 3 जनवरी 2014 live या परोसने वालेरेचेल ड्वायर Filming the Gods: Religion and Indian Cinema https://books.google.com/books?id=8qjKJ0yk-gQC&pg=PA23 १२ मई २०१७ ३० अगस्त २००६ Routledge 978-0-203-08865-4 २३ देवताओं का चित्रण: धर्म और भारतीय सिनेमा अंग्रेज़ी https://web.archive.org/web/20140103081710/http://books.google.com/books?id=8qjKJ0yk-gQC&pg=PA23 3 जनवरी 2014 live का काम किया करते जहा धुंडिराज गोविंद फालके (दादासाहब फालके) नियमित रूप से आते जाते।ब्रिगेट स्कुलज़ Humanist and Emotional Beginnings of a Nationalist Indian Cinema in Bombay: With Kracauer in the Footsteps of Phalke https://books.google.com/books?id=DytnAAAAMAAJ 5 April 2013 2003 Avinus 978-3-930064-12-0 बॉम्बे में एक राष्ट्रवादी भारतीय सिनेमा की मानवतावादी और भावनात्मक शुरुआत: फालके के कदमों में क्रेकाउर के साथ अंग्रेज़ी https://web.archive.org/web/20140107193914/http://books.google.com/books?id=DytnAAAAMAAJ 7 जनवरी 2014 live निर्देशक और निर्माता फालके अपनी फ़िल्म के लिये कोई महिला कलाकार नहीं ढूंढ सके थे। यहाँ तक कि वेश्याओं और नाचने वाली लड़कियों ने भी इनकार कर दिया। फालके ने सालुंके को देखा; उनका ज़नाना रूप था और पतले सुडौल हाथ थे। इन बातों को देखते हुए फालके ने उन्हें एक महिला भूमिका निभाने के लिए राजी किया। सालुंके का मासिक वेतन जो १० रुपए था, उसे फालके ने १५ रुपए किया जिससे सालुंके सहमत हुए। तब १९१३ में भारत की पहली पूर्ण फीचर फ़िल्म राजा हरिश्चन्द्र में सालुंके ने रानी तारामती की भूमिका निभाई।प्रबोध मैत्रा 100 years of cinema https://books.google.com/books?id=wwdlAAAAMAAJ १२ मई २०१७ १९९५ Nandan १५९ सिनेमा के १०० साल अंग्रेज़ी https://web.archive.org/web/20140107193919/http://books.google.com/books?id=wwdlAAAAMAAJ 7 जनवरी 2014 live
१९१७ में प्रदर्शित लंका दहन में सालुंके ने राम के पुरुष चरित्र और साथ ही उनकी पत्नी सीता का महिला चरित्र भी निभाया।http://www.dadasahebphalkeacademy.org.in/100years Dadasaheb Phalke - Father of Indian Cinema दादासाहेब फालके अकादमी ४ अक्टूबर २०१२ दादासाहेब फालके - भारतीय सिनेमा के पिता अंग्रेज़ी https://archive.today/20121218165926/http://www.dadasahebphalkeacademy.org.in/100years 18 दिसंबर 2012 dead https://archive.today/20121218165926/http://www.dadasahebphalkeacademy.org.in/100years 18 दिसंबर 2012 इस प्रकार उन्हें भारतीय सिनेमा में पहली बार दोहरी भूमिका निभाने का श्रेय दिया जाता है।https://books.google.com/books?id=TdM2Ben3alIC&pg=PA224&lpg=PA224&dq=lanka+dahan+1917&source=bl&ots=0-khVboi3i&sig=QwsSJUh-J46tbtXKaLT62YzqOCc&hl=en&sa=X&ei=d15tUOm7OIPSrQeDrYHABw&sqi=2&ved=0CD8Q6AEwAw#v=onepage&q=lanka%20dahan%201917&f=false Wanted Cultured Ladies Only!: Female Stardom and Cinema in India, 1930s-1950s इलिनॉय विश्वविद्यालय प्रेस २००९ 0252076281 मजूमदार, निपा २२४ १२ मई २०१७ केवल सुसंस्कृत महिलाएं चाहिए!: १९३०-१९५० के दशक में भारत में महिला कलाकार और सिनेमा अंग्रेज़ीhttp://www.bbc.com/hindi/entertainment-39049828 सौ साल की हुई पहली डबल रोल फ़िल्म बीबीसी राखी शर्मा १२ मई २०१७ २४ फरवरी २०१७ https://web.archive.org/web/20170521005423/http://www.bbc.com/hindi/entertainment-39049828 21 मई 2017 live गोपा सभरवाल The Indian millennium, AD 1000-2000 https://books.google.com/books?id=sghuAAAAMAAJ १२ मई २०१७ १ जून २००० Penguin Books 978-0-14-029521-4 ४५३ भारतीय सहस्त्राब्दी, इस १०००-२००० अंग्रेज़ी हालांकि, तब तक सालुंके का पतला सुडौल शरीर नहीं रहा और मांसल काया बन गई थी जिस कारण देवी सीता कि भूमिका में दर्शक उनकी द्विशिर पेशी भी देख सकते थे।भगवान दास गर्ग So many cinemas: the motion picture in India https://books.google.com/books?id=wXRZAAAAMAAJ १२ मई २०१७ १९९६ Eminence Designs 978-81-900602-1-9 २१ इतने सारे सिनेमा: भारत में मोशन पिक्चर अंग्रेज़ी https://web.archive.org/web/20160515100946/https://books.google.com/books?id=wXRZAAAAMAAJ 15 मई 2016 live
सालुंके ने वी एस निरंतर द्वारा निर्देशित सत्यनारायण (१९२२) और फालके द्वारा निर्देशित बुद्ध देव (१९२३) में छायांकन और अभिनय किया। उसके बाद में सालुंके ने अभिनय को छोड़ दिया और पूरी तरह से छायांकन पर ध्यान केंद्रित किया। निरंतर और फालके के अलावा उन्होंने निर्देशक जी वी साने (जो राजा हरिश्चन्द्र में सालुंके के साथ थे) और गणपत शिंदे (जो लंका दहन में सालुंके के साथ थे) के साथ काम किया। छायाकार के रूप में उनकी आखरी फिल्म १९३१ में थी।http://www.citwf.com/detailPerson.asp?personID=370848&sortOn=YEAR&sortBy=UP ५ मार्च २०१६ (CITWF) Complete Index To World Film अण्णा सालुंके Anna Salunke १२ मई २०१७ अंग्रेज़ी 5 मार्च 2016 https://web.archive.org/web/20160305015214/http://www.citwf.com/detailPerson.asp?personID=370848&sortOn=YEAR&sortBy=UP bot: unknown
फ़िल्में
१९१३ से १९३१ तक के अठारह साल के कार्यकाल में कई फिल्मों में अभिनय किया और पाँच फिल्मों में महिला भूमिका निभाई। ये फ़िल्में ज्यादातर हिंदू पौराणिक विषयों पर आधारित थी। वह कुछ फिल्मों में एक छायाकार भी थे।http://entertainmentbureau.in/actress/anna-salunke Anna Salunke ७ मार्च २०१३ एंटरटेनमेंट ब्यूरो अण्णा सालुंके अंग्रेज़ी https://web.archive.org/web/20121127063658/http://entertainmentbureau.in/actress/anna-salunke 27 नवंबर 2012 dead https://web.archive.org/web/20121127063658/http://entertainmentbureau.in/actress/anna-salunke 27 नवंबर 2012
अभिनय
१९१३ - राजा हरिश्चन्द्र
१९१७ - लंका दहन
१९१७ - सत्यवादी राजा हरिश्चन्द्र
१९२२ - सत्यनारायण
१९२३ - बुद्ध देव
छायांकन
3
१९२२ - अहिरावन महिरावण वध
१९२२ - हरितालिका
१९२२ - पांडव वनवास
१९२२ - शिशुपाल वध
१९२३ - वांडरिंग सोल
१९२३ - गोरा कुंभर
१९२३ - गुरु द्रोणाचार्य
१९२३ - जरासंध वध
१९२३ - कन्या विक्रया
१९२४ - जयद्रथ वध
१९२४ - राम रावण युद्ध
१९२४ - शिवाजीची अग्र्याहुन सुटका
१९२४ - सुंडोपसुंड
१९२५ - अनंत व्रत
१९२५ - काकासाहेबांचाय डोळ्यात झंझनीत अंजन
१९२५ - सत्यभामा
१९२५ - सिमंतक मणी
१९२५ - दत्त जन्म
१९२६ - भक्त प्रल्हाद
१९२६ - भीम संजीवन
१९२६ - कीचका वध
१९२६ - संत एकनाथ
१९२७ - भक्त सुदामा
१९२७ - द्रौपदी वस्त्रहरण
१९२७ - हनुमान जन्म
१९२७ - मदालसा
१९२९ - वसन्तसेंना
१९३० - खुदा पारस्ता
१९३१ - अमीर खान
१९३१ - मुहब्बत कि पुतली
१९३१ - शैतान कि शिकार
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0759190
श्रेणी:भारतीय फ़िल्म अभिनेता
श्रेणी:भारतीय छायाकार