Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अजित स्वरण सिंह

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

कड़ी=https://en.wikipedia.org/wiki/File:The_President,_Smt._Pratibha_Devisingh_Patil_with_the_Pravasi_Bharatiya_Samman_Award_winners,_at_the_Valedictory_Session_of_the_6th_Pravasi_Bharatiya_Divas-2008,_in_New_Delhi_on_January_9,_2008.jpg|अंगूठाकार|२००८ ई॰ में भारत सरकार द्वारा उन्हें प्रवासी भारतीय सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर वे अन्य सम्मानित व्यक्तियों के साथ भारत के राष्ट्रपति के साथ मञ्च पर उपस्थित थे। डॉ॰ अजित स्वरण सिंह न्यूज़ीलैण्ड के भारतीय मूल के प्रथम फ़िजी-जनित न्यायाधीश हैं। विक्रम संवत् २०५९, कार्तिक शुक्ल दशमी (४ नवम्बर २००२ ई॰) को डॉ॰ अजित स्वरण सिंह ने न्यूज़ीलैण्ड के मैनुकाउ ज़िला न्यायालय में न्यायाधीश पद की शपथ ली। वे फ़िजी में जन्मे भारतीय मूल के प्रथम व्यक्ति हैं जिन्हें न्यूज़ीलैण्ड के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट बेंच पर नियुक्त किया गया। डॉ॰ अजित स्वरण सिंह का जन्म लाबासा, फ़िजी में हुआ। उन्होंने लाबासा माध्यमिक विद्यालय (वर्तमान लाबासा महाविद्यालय) में अध्ययन किया। वे सरदार स्वरण सिंह के पुत्र एवं स्व॰ सरवन सिंह के भतीजे हैं, जो फ़िजी के प्रतिष्ठित अधिवक्ता एवं संसद सदस्य रहे। उनकी नियुक्ति के समय वे दो अन्य भारतीय मूल के न्यायाधीशों के साथ जुड़े: न्यायाधीश आनन्द सत्यनन्द (वेलिंग्टन स्थित लोकपाल; पश्चात् न्यूज़ीलैण्ड के राज्याध्यक्ष) न्यायाधीश अविनाश देवभक्त, ऑकलैण्ड ज़िला न्यायालय (युगाण्डा से भारतीय मूल) डॉ॰ सिंह ने गुरु ग्रन्थ साहिब पर शपथ लेकर इतिहास रच दिया, वे सिख समुदाय के पवित्र ग्रन्थ पर शपथ लेने वाले प्रथम न्यायाधीश बने।http://moia.gov.in/services.aspx?ID1=34&id=m2&idp=30&mainid=23 List of Previous Pravasi Bhartiya Samman 28 December 2014 https://web.archive.org/web/20141228131301/http://moia.gov.in/services.aspx?ID1=34&id=m2&idp=30&mainid=23 28 December 2014 सम्मान वर्षदेशसम्मानप्रदाताक्षेत्र२००८ (वि॰ स॰ २०६५)प्रवासी भारतीय सम्मानभारत के राष्ट्रपतिसार्वजनिक कार्य सन्दर्भ श्रेणी:1951 में जन्मे लोग श्रेणी:जीवित लोग