Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

द परस्युट ऑफ़ हैपिनेस

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

द परस्युट ऑफ़ हैपिनेस The Pursuit of Happiness.jpg Gabriele Muccino Todd Black Jason Blumenthal James Lassiter Will Smith Steve Tisch Steven Conrad Will Smith Jaden Smith Thandie Newton Brian Howe Dan Castellaneta Andrea Guerra Phedon Papamichael Hughes Winborne Relativity Media Overbrook Entertainment Escape Artists Columbia Pictures 15 December 2006 117 minutes English $55 million $307,077,295 द परस्युट ऑफ़ हैपिनेस 2006 में बनी गैब्रिएल म्युचिनो द्वारा निर्देशित एक अमेरिकी जीवनी नाटक फिल्म है जो क्रिस गार्डनर के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में विल स्मिथ ने गार्डनर के रूप में मुख्य भूमिका निभाई है, जो एक भटकते हुए बेघर सेल्समैन से एक शेयर दलाल बन जाता है। स्टीवन कॉनरैड द्वारा लिखी पटकथा गार्डनर द्वारा क्विन्सि ट्रुप के साथ लिखी सर्वश्रेष्ठ बिकने वाले संस्मरण पर आधारित है। यह फिल्म 15 दिसम्बर 2006 को कोलंबिया पिक्चर्स द्वारा रिलीज़ की गयी। अपने अभिनय के लिए, स्मिथ को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के अकादमी पुरस्कार के लिए और गोल्डन ग्लोब पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया। कथानक 1981 में, सैन फ्रांसिस्को, में क्रिस गार्डनर (विल स्मिथ) अपने परिवार की जमा पूंजी को एक पोर्टेबल अस्थि घनत्व स्कैनर में निवेश कर देता है जिसे वह डॉक्टरों को दिखाने और बेचने की कोशिश करता है। यह निवेश बहुत महंगा साबित होता है जो परिवार को आर्थिक रूप से तोड़ देता है और जिसके परिणाम स्वरूप उसकी पत्नी लिंडा (थैंडी न्यूटन) उसे और अपने पुत्र क्रिस्टोफर (जेडन स्मिथ) को छोड़ कर न्यूयॉर्क चली जाती है। शहर में अपने एक स्कैनर को बेचने की कोशिश करते हुए, क्रिस की मुलाकात डीन वीटर के प्रबंधक से हुई और एक छोटी सी टैक्सी यात्रा के दौरान वह एक रुबिक क्यूब को सुलझा कर उसे प्रभावित करता है। यह नया सम्बंध उसे एक इंटर्न शेयर दलाल बनने का मौका देता है, लेकिन वह उसे तब लगभग नकार देता है जब उसे पता चलता है कि यह काम अवैतनिक है। क्रिस को उस वक्त और झटका लगता है जब उसके बैंक खाते से आईआरएस द्वारा अभुगतानित करों के लिए पैसे निकाल लिए जाते हैं और उसे और उसके छोटे से बेटे को बेदखल कर दिया जाता है। परिणामस्वरूप वे बेघर हो जाते हैं और एक समय पर बार्ट स्टेशन के एक बाथरूम में रहने के लिए मजबूर हो जाते हैं। इससे प्रेरित होकर वह ग्लाइड मेमोरियल यूनाइटेड मेथोडिस्ट चर्च, की शरण में जाते हैं, जिसमें मुख्य रूप से एकल माताओं और उनके बच्चों के लिए बेघर आश्रय था। सीमित कमरों की मांग के कारण, क्रिस को अपने इंटर्नशिप कार्य से हर रोज़ दोपहर को पागलों की तरह दौड़ कर लाइन में जगह पाने के लिए आना पड़ता था। उसने अपने मालिक की कार पर एक पार्किंग टिकट लगवाने के जुर्म में एक रात जेल में भी बिताया. एक पागल आदमी द्वारा उसके एक महंगे हड्डी स्कैनर की चोरी हो जाती है और उसे क्षतिग्रस्त भी कर दिया जाता है, लेकिन क्रिस को वह अंततः वापस मिल जाता है और वह उसकी मरम्मत कर लेता है। अपने काम के सीमित समय से परेशान और यह जानते हुए कि अपने ग्राहक संपर्क और लाभ को बढ़ाना ही केवल उस भुगतानित पद तक पहुंचने का एक मात्र ज़रिया है जिसके लिए वह और उसके 19 प्रतियोगी लड़ रहे हैं, क्रिस अपने फोन सेल कॉलों को अधिक कुशलता से करने के लिए कई उपाए विकसित करता है। वह नियमों को धता बता कर अपने संभावित उच्च मूल्य ग्राहकों तक भी पहुंचने की कोशिश करता है। एक सहानुभूतिपूर्ण ग्राहक उसे और उसके पुत्र को एक पेशेवर फुटबॉल खेल देखने के लिए भी ले जाता है। क्रिस चुनौतियों के बावजूद, वह कभी अपने सह कार्यकर्ताओं पर अपने खराब परिस्थितियों को ज़ाहिर नहीं करता है, यहां तक कि वह अपने मालिक के पांच डॉलर को एक टैक्सी के लिए उधार दे देता है, जोकि एक इतनी बड़ी राशि थी जो वह मुश्किल से खर्च कर सकता था। अपने इंटर्नशिप के समापन में, क्रिस को अपने प्रबंधकों के साथ एक बैठक में बुलाया जाता है। एक आपात स्थिति के कारण वहां गंदे और तुच्छ कपड़ों में आने के बावजूद, उसका संघर्ष काम आया और उसे वह पद प्रदान किया गया। अपने आंसूओं को रोकते हुए, वह अपने बेटे के डेकेयर में पहुंचता है, औ उसे गले लगा लेता है। वे सड़क पर एक दूसरे के साथ मज़ाक करते हुए चलते हैं और बिज़नेस सूट पहना एक आदमी उनके पास से गुजरता है (एक कैमियो भूमिका में वास्तविक क्रिस गार्डनर). उपसंहार से पता चलता है कि क्रिस ने आगे चल कर अपनी एक बहु मिलियन डॉलर ब्रोकरेज फर्म बनाई। पात्र क्रिस गार्डनर के रूप में विल स्मिथ क्रिस्टोफर गार्डनर जूनियर (जेडन क्रिस्टोफर सायर स्मिथ) के रूप में जेडन स्मिथ. लिंडा गार्डनर के रूप में थैंडी न्यूटन जे ट्विसटल के रूप में ब्रायन होवे एलन फ्राकेश के रूप में डैन कैसटेलानेटा मार्टिन फ्रोह्म के रूप में जेम्स करेन वाल्टर रिबन के रूप में कर्ट फुलर टिम रिबन के रूप में डोमेनिक बोवे विश्व के सबसे महान पिता के रूप में केविन वेस्ट टकायो फिशर के रूप में श्रीमती चू निर्माण यह फिल्म बड़े पैमाने पर सैन फ्रांसिस्को में फिल्माई गयी थी। Sanders Adrienne Bay Area movies still rolling San Francisco Business Times 2007-02-09 http://www.bizjournals.com/sanfrancisco/stories/2007/02/12/story9.html 10 मार्च 2011 https://web.archive.org/web/20100428140019/http://www.bizjournals.com/sanfrancisco/stories/2007/02/12/story9.html 28 अप्रैल 2010 live दुबोचे पार्क में एक नकली बार्ट स्टेशन का निर्माण किया गया और फिल्म की शूटिंग के बाद उसे हटा दिया गया, Garchik Leah Leah Garchik column San Francisco Chronicle 2005-09-19 http://www.sfgate.com/cgi-bin/article/article?f=/c/a/2005/09/19/DDGQCDVHMD1.DTL 10 मार्च 2011 13 सितंबर 2012 https://archive.today/20120913222428/http://www.sfgate.com/cgi-bin/article/article?f=/c/a/2005/09/19/DDGQCDVHMD1.DTL dead ट्रेज़र आइलैंड के साउंडस्टेजों का प्रयोग सेट का निर्माण करने में किया गया जिसमें क्रिस का अपार्टमेंट शामिल है। फिल्म में कई स्थानीय चालक दल के सदस्यों को शामिल किया गया। आलोचनात्मक स्वीकार्यता सैन फ्रांसिस्को क्रॉनिकल में मिक लासाले ने यह महसूस किया कि, "इस फिल्म का सबसे महान आश्चर्य है कि यह बकवास नहीं है। . . इस फिल्म की खूबसूरती इसकी ईमानदारी है। अपनी रूपरेखा में, यह पर्दे पर दर्शायी गयी एक आम सफलता की कहानी नहीं है, जिसमें निराशा के एक उचित अंतराल के बाद, सफलता एक सुंदर रूप में सामने आती है। इसके बजाय, यह सफलता की कहानी जीवन के सबसे आम ढर्रे को दर्शाती है - यह आत्मा को परेशान करने वाली विफलता और पराजय, खोए हुए अवसरों, सुनिश्चित चीजें जो नहीं हुई, को दर्शाता है, जो सभी, धीरे - धीरे वजूद में आने वाली मुश्किल से प्रत्याक्ष जीत के आनुषंगिक अभिवृद्धि के साथ आती है। अन्य शब्दों में, यह सब वास्तविक लगता है".Mick LaSalle, Chronicle Movie Critic http://www.sfgate.com/cgi-bin/article.cgi?f=/c/a/2006/12/15/DDGR7MV3611.DTL ''San Francisco Chronicle'' review Sfgate.com 2006-12-15 2011-02-13 https://web.archive.org/web/20090411220117/http://www.sfgate.com/cgi-bin/article.cgi?f=%2Fc%2Fa%2F2006%2F12%2F15%2FDDGR7MV3611.DTL 11 अप्रैल 2009 live द न्यूयॉर्क टाइम्स के मनोहला डार्गिस ने फिल्म के विषय में कहा कि यह फिल्म एक यथार्थवादी कर्षण में एक परी कथा है। . . एक ऐसा मनोरंजन जो तब तक निर्विघ्ऩ रूप से नीचे उतरता जाता है जब तक कि वह आपके गलथैली में ना अटक जाए . . . यह वही पुरानी बूटस्ट्रैप कहानी है, एक कलात्मक रूप से कहा गया, कुशलता से बेचा गया अमेरिकी सपना. उस परिकलित अंत तक, फिल्म का निर्माण अखंड, सादा, पारदर्शी और मिस्टर स्मिथ के नाज़ुक अभिव्यंजकता को बेहतर रूप से पेश करने वाला था। . . इस आदमी की भावुक कहानी पर आप कैसे प्रतिक्रिया करते है यह इस पर निर्भर करता है कि क्या आपको मिस्टर स्मिथ और उनके बेटे का अभिनय बेहतरीन लगा कि आप इस विचार को अपनाना चाहेंगे कि गरीबी, दुर्भाग्य और बुरे विकल्पों का परिणाम है और सफलता वीरपूर्ण प्रदर्शन और सपनों का परिणाम है।"Dargis Manohla http://movies.nytimes.com/2006/12/15/movies/15happ.html ''New York Times'' review Movies.nytimes.com 2006-12-15 2011-02-13 https://web.archive.org/web/20100313192135/http://movies.nytimes.com/2006/12/15/movies/15happ.html 13 मार्च 2010 live रॉलिंग स्टोन के पीटर ट्रावर्स ने इस फिल्म को चार में से तीन अंक दिए औ यह टिप्पणी की कि, "विल स्मिथ ऑस्कर की ओर बढ़ रहे हैं। . . [उनकी] भूमिका को आवश्यकता है गुरुत्व, स्मार्ट, आकर्षण, हास्य की और एक ऐसी आत्मा की जो बनावटी ना हो. स्मिथ वैसा ही दर्शाता है। वह पक्का सौदा है।"http://www.rollingstone.com/reviews/movie/7605317/review/12812265/the_pursuit_of_happyness रॉलिंग स्टोन समीक्षा 10 मार्च 2011 https://web.archive.org/web/20090725053327/http://www.rollingstone.com/reviews/movie/7605317/review/12812265/the_pursuit_of_happyness 25 जुलाई 2009 dead वेरायटी में, ब्रायन लोवरी ने कहा कि यह फिल्म "जितनी रचनात्मक रूप से प्रेरित है उससे अधिक प्रेरणादायक है - एक तरह के उत्थान, स्कूल पश्चात विशेष गुण जो बड़े पैमाने पर दांतों के दर्द को शुरू कर सकता है से ओत प्रोत है। . . स्मिथ के भावुक प्रदर्शन की प्रशंसा करना सहज है। लेकिन फिल्म का दर्दनाक बयान दर्शकों के उस तबके पर अपनी अपील छोड़ सकती है जिन्होनें, बेशक, कई दुर्बल टीवी फिल्मों को हिट तक पहुंचा दिया . . . अंतिम लेखांकन में, [यह] कुछ-कुछ स्वयम निश्चयी सेल्समैन मिस्टर गार्डनर की तरह होता हुआ समाप्त होता है: जिसका जड़ पकड़ना आसान है, निश्चित रूप से, लेकिन इसके साथ समय बिताना उतना मज़ेदार नहीं है।"Lowry Brian http://www.variety.com/awardcentral_review/VE1117932267.html?nav=reviews07&categoryid=2352&cs=1&p=0 ''Variety'' review Variety.com 2006-12-07 2011-02-13 https://archive.today/20121210103428/http://www.variety.com/awardcentral_review/VE1117932267.html?nav=reviews07&categoryid=2352&cs=1&p=0 10 दिसंबर 2012 live लॉस एंजिल्स टाइम्स के केविन क्रस्ट ने कहा, "नाटकीय रूप से इसमें क्रैमर वर्सेस क्रैमर जैसे चरण नहीं है, जिसके वह अल्पज्ञता से समान दीखता है। . . हालांकि विषय गंभीर है, फिल्म अपने आप में मामूली है और यह किसी भी ऊर्जा के लिए अपने अभिनेता पर आश्रित है। एक अधिक विनम्र अभिलेख में भी, स्मिथ एक बहुत आकर्षक अग्रणी आदमी है और वह गार्डनर की दुर्दशा को सम्मोहक बना देता है। . . द परस्युट ऑफ़ हैपिनेस असाधारण अभिनय वाली एक आम फिल्म है। . . छुट्टियां बिताने के इससे और घटिया तरीके हैं और, कम से कम, यह संभावना है कि यह आपको अपनी परिस्थितियों की सराहना करने पर मजबूर कर देगा"Boucher Geoff http://www.calendarlive.com/movies/cl-et-pursuit15dec15,0,1752143.story ''Los Angeles Times'' review Calendarlive.com 2011-01-26 2011-02-13 https://web.archive.org/web/20100717150941/http://www.calendarlive.com/movies/cl-et-pursuit15dec15,0,1752143.story 17 जुलाई 2010 dead सेंट पीटर्सबर्ग टाइम्स में स्टीव पेरसल ने फिल्म को बी वर्गीकृत किया और कहा, "[यह] छुट्टी के समय में अनिवार्य रूप से अच्छा महसूस कराने एक वाला नाटक है और यह उस जिम्मेदारी को कुछ ज्यादा ही गंभीरता से लेता है।.. यह फिल्म अपने लचीले नायक के समक्ष इतनी बाधाएं और समाधान रखता है कि भावुकता और संयोग की मात्रा इसे संदिग्ध महसूस कराती है। . . ना तो कॉनरैड की पटकथा और ना ही मुचिनो का अनावश्यक निर्देशन वह दिखा पाया [जो] वास्तविक क्रिस को बेहतर शिक्षित और अधिक अनुभवी नामितों के ऊपर उठा सके, लेकिन यह दोनों स्मिथों के गम्भीर अभिनय के माध्यम से हुआ। पिता विल शायद ही कभी परदे पर इतने परिपक्व होते हैं; समापन पर, वे एक ऑस्कर के लायक भावना को प्रदर्शित करते हैं। छोटा जेडन पुराने ब्लॉक से थोडा अलग है, कैमरों के सामने असमान्य रूप से सहज. उनका वास्तविक जीवन में बंधन स्क्रीन पर पात्रों के बीच के सम्बन्धों के लिए एक अमूल्य संपत्ति है, हालांकि कॉनरैड वास्तव में कभी भी उसका किसी विवाद के साथ परीक्षण नहीं करता".http://www.sptimes.com/2006/12/14/Weekend/_Happyness__takes_it_.shtml ''St. Petersburg Times'' review Sptimes.com 2011-02-13 https://web.archive.org/web/20110604132635/http://www.sptimes.com/2006/12/14/Weekend/_Happyness__takes_it_.shtml 4 जून 2011 live नेशनल रिव्यू ऑनलाइन ने इस फिल्म को 'सर्वश्रेष्ठ कंजर्वेटिव फिल्म' की सूचि में #7 पर नामित किया है। सेंटर फॉर इक्वल ऑपरच्युनिटिज़ की लिंडा चावेज़ ने लिखा, "यह फिल्म वाल स्ट्रीट और आर्थिक दुनिया में भरे हुए लालच को दर्शाने वाले अन्य हॉलीवुड आक्षेपों का एक सटीक प्रतिकार प्रदान करती है।" Miller John The Best Conservative Movies National Review Online February 23, 2009 http://nrd.nationalreview.com/article/?q=YWQ4MDlhMWRkZDQ5YmViMDM1Yzc0MTE3ZTllY2E3MGM= August 19, 2009 https://www.webcitation.org/5texch3Dn?url=http://nrd.nationalreview.com/article/?q=YWQ4MDlhMWRkZDQ5YmViMDM1Yzc0MTE3ZTllY2E3MGM= 22 अक्तूबर 2010 dead बॉक्स ऑफिस उत्तरी अमेरिका के बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने #1 पर शुरुआत की और अपने शुरूआती सप्ताहांत के दौरान 27 मिलियन डॉलर का व्यापार किया और इसने बड़े पैमाने पर प्रचारित फ़िल्में जैसे एरागोन और चार्ल्ट्स वेब को भी पछाड़ दिया। यह विल स्मिथ की लगातार छठी #1 शुरुआत वाली फिल्म थी। इस फिल्म ने अमेरिका और कनाडा में 162,586,036 डॉलर की कमाई की, जो उसके निर्माण लागत से लगभग तीन गुना थी और अन्य बाजारों में 141,700,000 डॉलर की कमाई की और विश्व भर के बॉक्स ऑफिसों में कुल 304,286,031 डॉलर की कमाई की। डीवीडी बिक्री इस फिल्म को 27 मार्च 2007 को डीवीडी पर जारी किया गया और नवंबर 2007 तक, अमेरिका क्षेत्र 1 की डीवीडी बिक्री ने एक अतिरिक्त 89,923,088 डॉलर का राजस्व बटोर जो उसके रिलीज़ के पहले हफ्ते में कमाई गयी राशि के आधे से थोड़ा कम था।http://www.the-numbers.com/movies/2006/PRHAP.php ''The Pursuit of Happyness'' at TheNumbers.com The-numbers.com 2011-02-13 https://web.archive.org/web/20110611123226/http://www.the-numbers.com/movies/2006/PRHAP.php 11 जून 2011 live लगभग 5,570,577 इकाइयां बिक चुकी हैं, जिससे 90,582,602 डॉलर के राजस्व की कमाई हुई है।http://www.the-numbers.com/movies/2006/PRHAP-DVD.php The Pursuit of Happyness - DVD Sales The Numbers 2011-02-13 https://web.archive.org/web/20110611134114/http://www.the-numbers.com/movies/2006/PRHAP-DVD.php 11 जून 2011 live प्रोत्साहन सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए अकादमी पुरस्कार (विल स्मिथ, नामित) सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए - मोशन पिक्चर ड्रामा का गोल्डन ग्लोब पुरस्कार (विल स्मिथ, नामित) सर्वश्रेष्ठ मूल गीत के लिए गोल्डन ग्लोब पुरस्कार ("अ फादर्स वे," सील द्वारा बोल और संगीत, नामांकित) सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए ब्लैक रील पुरस्कार (नामित) मोशन पिक्चर में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए ब्लैक रील पुरस्कार (विल स्मिथ, नामित) सर्वश्रेष्ठ निर्णायक कलाकार के लिए ब्लैक रील पुरस्कार (जेडन स्मिथ, नामित) शानदार मोशन पिक्चर के लिए NAACP इमेज पुरस्कार (विजेता) मोशन पिक्चर में एक शानदार अभिनेता के लिए NAACP इमेज पुरस्कार (विल स्मिथ, नामित) मोशन पिक्चर में शानदार सहायक अभिनेता की भूमिका के लिए NAACP इमेज पुरस्कार (जेडन स्मिथ, नामित) मोशन पिक्चर में शानदार सहायक अभिनेत्री का NAACP इमेज पुरस्कार (थैंडी न्यूटन, नामित) मुख्य भूमिका में एक पुरुष अभिनेता द्वारा शानदार प्रदर्शन - मोशन पिक्चर के लिए स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड (विल स्मिथ, नामित) सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पुरुष के लिए एमटीवी मूवी पुरस्कार (विल स्मिथ, नामित) सर्वश्रेष्ठ निर्णायक प्रदर्शन पुरुष के लिए एमटीवी मूवी अवार्ड (जेडन स्मिथ, विजेता) चोइस फिल्मों के लिए टीन चोइस पुरस्कार: ब्रेकआऊट पुरुष (जेडन स्मिथ, विजेता) चोइस फिल्मों के लिए टीन चोइस पुरस्कार: तालमेल (जेडन स्मिथ और विल स्मिथ, विजेता) सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए ब्रोडकास्ट फिल्म क्रिटिक एसोसिएशन पुरस्कार (विल स्मिथ, नामित) सर्वश्रेष्ठ युवा अभिनेता के लिए BFCA क्रिटिक्स च्वाइस पुरस्कार (जेडन स्मिथ, नामित) सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए बेट (BET) पुरस्कार (विल स्मिथ, नामित) एक मुख्य या सहायक भूमिका में एक युवा द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन - पुरुष के लिए PFCS पुरस्कार (स्मिथ जेडन विजेता) सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए शिकागो फिल्म क्रिटिक्स एसोसिएशन पुरस्कार (विल स्मिथ, नामित) सर्वश्रेष्ठ स्कोर के लिए फिल्म पत्रकारों के इतालवी राष्ट्रीय सिंडीकेट (आन्द्रे गुएरा, नामित) सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म के लिए डेविड डी डोनाटेलो पुरस्कार (गैबरिएल मुचिनो, नामित) मूवी ऑफ़ दी यर के लिए कापरी अवार्ड (विजेता) इन्हें भी देखें San Francisco Bay Area 2006 की अमेरिकी फिल्मों की सूची सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ http://www.sonypictures.com/movies/thepursuitofhappyness 0454921 श्रेणी:2006 की फ़िल्में श्रेणी:अमेरिकी फ़िल्में श्रेणी:अंग्रेज़ी फ़िल्में श्रेणी:जीवनी पर आधारित फ़िल्में श्रेणी:कोलंबिया पिक्चर्स की फिल्में श्रेणी:2000 के दशक की नाट्य फ़िल्म श्रेणी:वास्तविक घटनाओं पर आधारित फिल्में श्रेणी:सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया में फिल्माई गयी फिल्में श्रेणी:1980 के दशक में सेट फ़िल्में श्रेणी:ओवरब्रुक मनोरंजन फ़िल्में श्रेणी:रिलेटिविटी मीडिया की फिल्में श्रेणी:व्यापार पर बनी फ़िल्में