411 REFERENCE · Wikipedia
होर्क्रक्स
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
220px होर्क्रक्स संख्या: ७ (सात)
होर्क्रक्स (:en:Horcrux) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) शृंखला में जिक्र हुआ एक तरह का अनैतिक काला जादू है। होर्क्रक्स की मदद से कोई भी शक्तिशाली जादूगर अपनी आत्मा को दो या अधिक टुकड़ों में बांट सकता है और उसे किसी आम वस्तु (होर्क्रक्स) में संचित कर सकता है, जिससे कि अगर उसकी मौत हो तो भी उसकी जान का कुछ हिस्सा होर्क्रक्स के द्वारा सुरक्षित रह सके (जब तक होर्क्रक्स स्वयं ही नष्ट न कर दिया जाये)। होर्क्रस बनाने के लिये हत्या करनी पड़ती है। इस तरह से काले जादूगर अमरत्व हासिल करना चाहते हैं। दुष्ट लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट ने सात होर्क्रक्स बनाये थे।
होर्क्रक्स बनाने के लिए जीवधारियों और निर्जीव दोनों का ही प्रयोग किया जाता है, हालांकि इसमें जीवधारियों का प्रयोग जोखिमपूर्ण होता है, क्योंकि कोई भी जीवधारी अपना बचाव कर सकता है और सोच सकता है. एक जादूगर द्वारा बनाये जा सकने वाले हॉरक्रक्स की संख्या असीमित है. हालांकि, इसमें बनाने वाले की आत्मा धीरे-धीरे कई छोटे टुकड़ों में बंटती जाती है, इसलिए वह अपनी स्वाभाविक मानवीयता खोताचाला जाता है और उसकी आत्मा अत्यधिक अस्थायी हो जाती है. अत्यधिक विशिष्ट परिस्थितियों में, आत्मा का एक टुकड़ा बनाने वाले की जानकारी और इरादे के बिना किसी वस्तु में बंद किया जा सकता है. वह वस्तु जिसके अन्दर इस प्रकार से आत्मा का टुकड़ा सुरक्षित किया जायेगा, अन्य किसी हॉरक्रक्स की तरह ही बनाने वाले के अमरत्व को संरक्षित करेगी, किन्तु यह "गोपनीय जादुई वस्तु" के अंतर्गत नहीं आयेगी. ऐसी घटना का एकमात्र उदहारण वह है जब वोल्डेमॉर्ट ने असफलातापूर्वक एक वर्ष के हैरी पॉटर पर किलिंग कर्स का प्रयोग किया था। इस हत्या के प्रयास में वोल्डे मॉक मोर्ट का शरीर नष्ट हो गया था और उसकी आत्मा का एक भाग हैरी के अन्दर स्थापित हो गया था। हैरी पौटर एंड द डेथली हैलोज़ में डम्बल्डोर द्वारा हैरी को बताया गया.
प्रकार
होर्क्रक्स सात प्रकार के है |
1.टॉम रिड्ल की डायरी
2.मार्वोलो गौंट की अंगूठी / पुनर्जीवन पत्थर
3.सेलेज़ार स्लिधरीन का लॉकेट
4.हेल्गा हफलपफ़्फ़ का कप
5.रोवेना रेवनक्लौ का मुकुट
6.नागिनी
7.हैरी पॉटर (अनचाहा होर्क्रक्स)
टॉम रिडल की डायरी
thumb|टॉम रिडल की डायरी
टॉम रिडल अपनी डायरी का प्रयोग, हॉगवर्ट्स में अपने छठें वर्ष के दौरान अपना दूसरा हॉरक्रक्स बनाए के लिए किया था। उसने बैसलिस्क द्वारा अपनी सहपाठी मोएनिंग माइर्टल की ह्त्या करके इस हॉरक्रक्स को बनाने के लिए मंत्र पढ़े. इस डायरी के सम्बन्ध में द चैंबर ऑफ सीक्रेट्स के दूसरे पाठ में जिक्र किया गया है और इसी किताब के अंतिम पथों के दौरान यह डायरी हैरी पॉटर द्वारा नष्ट कर दी जाती है.
अपने पतन से पूर्व, वोल्डेमॉर्ट ने यह हॉरक्रक्स लुसियस मालफॉय को सौंप दी थी। मालफॉय इस डायरी की विकृत जादुई शक्तियों के बार में तो जानता था, लेकिन उसे यह नहीं पता था कि यह डायरी एक हॉरक्रक्स थी। आर्थर वीसली को अपमानित करने के एक प्रयास में, मालफॉय ने डायरी को गिनी वीसली के कॉलड्रान में उसकी किताबों के बीच छिपा दिया. इस डायरी में सुरक्षित टॉम रिडल की आत्मा के भाग ने गिनी को अपने वश में कर लिया था और उसके द्वारा चैंबर ऑफ सीक्रेट्स को फिर से खुलवा कर अपना उद्देश्य सिद्ध करने वाला था। दूसरी किताब के अंत में, हैरी ने गिनी को बचा लिया और बैसलिस्क के जहरीले दांतों द्वारा इसे नष्ट कर दिया, इस प्रकाए हैरी ने इसे नष्ट होने वाला पहला हॉरक्रक्स बना दिया. जब उसने डंबलडोर को इस डायरी के सम्बन्ध में बताया तो डंबलडोर को पहली बार ऐसा आभास हुआ कि वोल्डेमॉर्ट ने एक नहीं, बल्कि कई हॉरक्रक्स बनाये हैं: "जो बात मुझे सबसे ज्यादा विस्मयकारी लग रही थी वह ये थी कि यह डायरी एक हथियार और एक बचाव दोनों ही तरीके से इस्तेमाल की गयी है", राउलिंग, हाफ-ब्लड प्रिंस (आर्थर ए. लिवाइन बुक्स एडिशन) जिससे यह संकेत मिलता है कि अवश्य ही वोल्डेमॉर्ट के पास अन्य पूर्तिकर उपाय भी हैं.
राउलिंग के लिए डायरी, एक बहुत ही डरावनी चीज़ है, उन्होंने एक साक्षात्कार में भी कहा है कि: "विशेषतः क्किसी युवा लड़की के लिए, एक डायरी में अपने दिल की सभी बातें लिखने का प्रलोभन बहुत बड़ा है." राउलिंग की छोटी बहन डिएन को भी ऐसे ही आदत थी और उसका सबसे बड़ा दर यह था कि कोई उसकी डायरी पढ़ लेगा. इसी से राउलिंग को अपनी कहानी में एक डायरी की भूमिका का विचार मिला, ऐसी डायरी जोकि उसमें अपनी गोपनीय बातें लिखने वाले के ही विरोध में हो जाये. जब उनसे पूछा गया कि यदि गिनी की मृत्यु हो जाती और टॉम रिडल निकल पाने में सफल हो जाता तो क्या होता, राउलिंग ने कोई सीधा उत्तर देने से मना कर दिया लेकिन यह कहा कि "ऐसा होने से आज का वोल्डेमॉर्ट काफी शक्तिशाली हो चुका होता". इन 'चैंबर ऑफ सीक्रेट्स', वॉट वुड हैव हैपेंड इफ गिनी हैड डाइड एंड टॉम रिडल हैड एस्केप्ड द डायरी] जेकेराउलिंग.कॉम
मार्वोलो गौंट की अंगूठी
thumb|पुनर्जीवन पत्थर
मार्वोलो गौंट की अंगूठी या पुनर्जीवन पत्थर टॉम रिडल ने अपना पहला हॉरक्रक्स हॉगवर्ट्स स्कूल ऑफ विचक्राफ्ट एंड विजार्डी में अपने छठें वर्ष से पहले पड़ने वाली गर्मी की छुट्टियों में अपनी नानी, मार्वोलो गौंट, की अंगूठी में बनाया, इस समय उसकी उम्र सोलह वर्ष थी। उसने हॉरक्रक्स बनाने का मंत्र अपने पिता की ह्त्या करने के बाद पढ़ा. इस अंगूठी के बारे में हाफ ब्लड प्रिंस के चौथे पाठ में बताया गया था, यह पहले ही एल्बस डंबलडोर द्वारा नष्ट कर दी गयी थी, लेकिन यह बात अभी प्रकट नहीं हुई थी।
पेंसीव की एक मेमोरी में यह प्रकट होता है कि रिडल ने वह सोने की अंगूठी अपने अंकल मॉर्फिन गौंट से ले ली थी जिसमें एक कला पत्थर था, जिस पर एक जादुई चिन्ह बना हुआ था, उसने अपने अंकल की याददाश्त बदलने के द्वारा उन्हें अपने पिता और अपने नाना-नानी की मृत्यु के अपराध में फंसा दिया था। रिडल हॉगवर्ट्स में एक छात्र के रूप में पढ़ने के दौरान भी यह अंगूठी पहने रहता था, लेकिन अंततः वह इसे उस घर में छिपा देता है जहां गौंट परिवार रहता था। जब तक डंबलडोर ने इसे ऑर्डर ऑफ द फिनिक्स और हाफ-ब्लड प्रिंस के बीच गर्मियों की छुट्टी के दौरान ढूंढ नहीं लिया तब तक यह फ्लडबोर्ड के अन्दर छिपी हुई थी और अनेकों मन्त्रों दारा सुरक्षित थी। डंबलडोर ने, गौड्रिक ग्राईफिंडर की तलवार से इस हॉरक्रक्स को नष्ट कर दिया, हालांकि इस अंगूठी को पहनने के बाद वह इसके अभिशापों द्वारा गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं. इस चोट के द्वारा उनका दाहिना हाथ सदैव के लिए विरूपित हो गया और यदि सेवेरस स्नेप वहां नहीं आया होता तो इस कारण तुरंत ही उनकी मृत्यु भी हो जाती, स्नेप ने डंबलडोर के दाहिने हाथ और भुजा में ही इस अभिशाप की गति कम कर दी, इससे उनके हाथ पर काफी झुर्रियां आ गयी थीं, लेकिन यह अभिशाप फिर भी उनकी दाहिनी भुजा तक बढ़ गया और यदि वह और आगे बढ़ने मे सफल हो जाता तो अवश्य ही इससे उनकी मृत्यु हो जाती.[१९] नष्ट की हुई अंगूठी कुछ समय तक हेडमास्टर के कार्यालय में उनकी मेज पर रखी हुई थी।
अपनी मृत्यु से पहले, डंबलडोर इस अंगूठी के काले पत्थर को एक गोल्डेन स्निच में छिपा देते हैं और वह अपनी वसीयत में यह स्निच हैरी के अधिकार में छोड़ जाते हैं. डंबलडोर ने यह जान लिया था कि वास्तव में यह पत्थर रिसरेक्शन स्टोन है, जोकि तीन डेथली हैलोज़ में से एक है. यही कारण था कि डंबलडोर ने यह अंगूठी अपनी उंगली में पहन ली थी: वे इसे सक्रीय करके अपने मृत परिवार से संपर्क करने की आशा में थे, लेकिन यह भूल गए थे कि अब यह अंगूठी एक हॉरक्रक्स भी है और इसीलिए काफी सम्भावना है कि यह विनाशकारी मन्त्रों द्वारा सुरक्षित हो. वोल्डेमॉर्ट इस पत्थर के अन्य जादुई गुणों के प्रति सारे जीवन अनजान रहा.
सॅलेज़र स्लयथेरीन का लॉकेट
thumb|सॅलेज़र स्लयथेरीन का लॉकेट
टॉम रिडल ने अपना चौथा हॉरक्रक्स सलाज़ार स्लाइदरिन के एक लॉकेट से बनाया था जो कभी रिडल की मां, मेरोप गौंट का था। रिडल ने एक जादुई शक्तियों से रहित भिखारी की हत्या करके इस लॉकेट पर मंत्र पढ़े.[३] ऑर्डर ऑफ फिनिक्स में इस लॉकेट के सम्बन्ध में संक्षेप में बताया गया है (इसके वर्णन में कहा गया है "एक भारी लॉकेट जिसे उनमें से कोई भी खोल नहीं पाया") और इसे डेथली हैलोज़ के उन्नीसवें पाठ में रॉन वीसली द्वारा नष्ट किय जाता है.
स्लाइदरिन का लॉकेट कई पीढ़ी दर पीढ़ी चलता अ रहा था और अंततः यह मेरोप गौंट के अधिकार में आ गया था। अपने पति टॉम रिडल सीनियर द्वारा छोड़ दिए जाने पर, मेरोप ने यह लॉकेट, बौर्गिन एंड बर्क्स के दुकानदार, कराकैक्टस बर्क को 10 गैलियन में बेच दिया जोकि लॉकेट के वास्तविक मूल्य का एक छोटा सा अंश था। अन्ततः यह लॉकेट हेपज़िबह स्मिथ को बेच दिया गया. रिडल ने स्मिथ की ह्त्या करने के बाद हेल्गा हफलपफ के कप के साथ यह लॉकेट भी चुरा लिया. इस लॉकेट के हॉर क्रक्स बन जाने के बाद, वोल्डेमॉर्ट ने इसे एक गुफा में छिपा दिया, जहां पर उसने एक बार अपने साथ के दो अनाथ बच्चों को डराया था। इस गुफा की जादुई सुरक्षा के अंतर्गत एक दरवाज़ा, जो रक्त की आहुति दिए जाने से ही खुलता था, एक जादुई नाव, पोशन का एक बेसिन, जो पीने वाले को बहुत ही पीड़ा और भयानक दृश्यों से कष्ट पहुंचाता था और लाशों का प्रयोग शामिल था। एल्बस डम्बल्डोर और हैरी पॉटर ने हाफ ब्लड प्रिंस में इसका एक नकली नेकलेस खोजने का कार्य अपने कन्धों पर लिया और इसे स्नेप जोकि हाफ ब्लड प्रिंस था, के हाथों डंबलडोर की मृत्यु की स्मृति के रूप में अपने साथ ले गए.
भ्रम से मुक्त हुए डेथ ईटर रेगुलस अर्क्टरस ब्लैक ने सबसे पहले इस हॉरक्रक्स और इसे छिपाए गए स्थान के बारे में पता किया था। वोल्डेमॉर्ट का अंतिम पतन लाने के प्रयास में, वह और उसके घरेलू एल्फ क्रीचर ने जादुई सुरक्षाओं को तोड़कर वह लॉकेट चुरा लिया था। इस प्रयास में ब्लैक की मृत्यु हो गयी, उसे वहां चारों ओर घूमती लाशों ने मार डाला, क्रीचर इस लॉकेट को वापस उनके घर नंबर 12 ग्रिमौल्ड प्लेस ले आया. क्रीचर कई वर्षों तक इस लॉकेट की सुरक्षा करता रहा. हालांकि जब ऑर्डर ऑफ फिनिक्स इस घर को अपने मुख्यालय के रूप में प्रयोग कर रहा था तब यह लॉकेट मुन्डुन्गस फ्लेचर द्वारा चुरा लिया गया था जोकि ऑर्डर का सदस्य और और एक छोटामोटा अपराधी था। उसने चोरी का सामान बेचते हुए पकड़े जाने पर यह लॉकेट डोलोरस अम्ब्रिज को रिश्वत के रूप में दे दिया.
दो वर्ष बाद, हैरी, रॉन और हर्मियॉन ने मिनिस्ट्री ऑफ मैजिक में घुसपैठ करके, जहां अम्ब्रिज काम करती थी, वह लॉकेट चुरा लिया. बाद में जब हैरी ने इस लॉकेट को गले में पहना तब यह लॉकेट उसका गला दबाने लगी, इस पर रॉन ने हैरी को बचाया. जब रॉन इस लॉकेट को नष्ट करने का प्रयास किया तो लॉकेट के अन्दर की आत्मा के भाग ने हैरी और हर्मियॉन का रूप ले लिया और और रॉन के इस डर के साथ खिलवाड़ करने लगी की उसके दो ख़ास दोस्तों ने उसकी अनुपस्थिति मे एक दूसरे के प्रति रूमानी हो गए हैं. रॉन ने गौड्रिक ग्राईफिंडर की तलवार द्वारा फॉरेस्ट ऑफ डीन में इस लॉकेट को नष्ट कर दिया था।
अंतिम किताब के बाद जारी की गयी समीक्षाओं में बताया गया की सलाज़ार स्लाइदरिन की लॉकेट, द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स की एक रिंग के जैसी ही है, क्योंकि दोनों ही वस्तुएं अपने पहनने वाले के व्यक्तित्व पर नकारात्मक प्रभाव डालती हैं, दोनों को ही नष्ट करना बहुत कठिन है और ये दोनों ही अपने बनाने वाले के लिए अमरत्व सुनिश्चित करती हैं.
हेल्गा हफलपफ का कप
टॉम रिडल ने अपना तीसरा हॉरक्रक्स बनाने के लिए हॉगवर्ट्स के संस्थापक हेल्गा हफलपफ के एक कप का इस्तेमाल किया. इस कप पर मंत्र पढ़ने से पूर्व उसने ज़हर देकर हेपज़िबह स्मिथ की ह्त्या की. इस कप के बारे में हाफ ब्लड प्रिंस के बीसवें पाठ में बताया गया था और इसे डेथली हैलोज़ के इक्तीसवें पाठ में हर्मियॉन द्वारा नष्ट किया गया था।
हेपज़िबह स्मिथ, जिसके पास यह कप था, वह हेल्गा हफलपफ की दूर की वंशज थी। रिडल ने स्मिथ की ह्त्या कर दी, कप चुरा लिया और स्मिथ के घरेलू एल्फ हॉकी को इस अपराध में फंसा दिया. वोल्डेमॉर्ट ने यह कप बेलाट्रिक्स लेस्ट्रेंज को सौंप दिया था, जिसने इसे ग्रिनगौट्स बैंक में अपनी तिजोरी में सुरक्षित रखा, यह एक ऐसा स्थान था जिसे हैरी के अनुमान के अनुसार, कभी बिना पैसों के रहा वोल्डेमॉर्ट अवस्ग्य ही बहुत लालच के साथ देखता रहा होगा. इस तिजोरी के सामान की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सुरक्षात्मक मंत्र, जिसमें कि जेमिनो और फ्लैग्रानटे कर्स भी शामिल थे. हैरी, रॉन और हर्मियॉन ने बैंक में घुसने के बाद वह कप चुरा लिया. बाद में हर्मियॉन ने चैंबर ऑफ सीक्रेट्स से बचे हुए बैसलिस्क के एक नुकीले दांत द्वारा इसे नष्ट कर दिया.
रौवेना रेवेनक्ला का मुकुट
thumb|रौवेना रेवेनक्ला का मुकुट
लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट ने अपना पांचवां हॉरक्रक्स हॉगवर्ट्स की सह संस्थापक रौवेना रेवेनक्ला के मुकुट में बनाया.इस हॉरक्रक्स को बनाए के लिए पढ़े जाने वाले आवश्यक मंत्र को वोल्डेमॉर्ट ने एक अल्बानियाई किसान की ह्त्या करने के बाद पढ़ा था। इस मुकुट को इसके नाम के द्वारा किताब डेथली हैलोज़ में बताया गया था, लेकिन वास्तव में पहली बार इसका जिक्र द हाफ ब्लड प्रिंस में रूम ऑफ रिक्वायरमेंट में "एक कलंकित मुकुट" के रूप में किया गया था। रेवेनक्ला की बेटी हेलेना, जिसे द ग्रे लेडी ऑफ रेवेनक्ला के नाम से भी जाना जाता है, ने अपनी मां से अधिक बुद्धिमान बनाने के प्रयास में यह उनसे मुकुट चुरा लिया था।वह अल्बानिया भाग गयी और जब ब्लडी बैरन उसे ढूंढने का प्रयास कर रहा था तो उसने एक पेड़ के खोखले हिस्से में इस मुकुट को छिपा दिया. ब्लडी बैरन द्वारा हेलेना की ह्त्या के बाद, वह रेवेनक्ला की हाउस घोस्ट बन गयी और उस स्कूल में पढ़ने के दौरान टॉम रिडल ने उसे उस मुकुट की सही स्थिति बताने के लिए उसे जादू से मोहित कर लिया. हॉगवर्ट्स छोड़ने और हेपज़िबह स्मिथ की ह्त्या, जहां से रिडल ने स्लाइदरिन का लॉकेट और हफलपफ का कप चुराया था, के कुछ ही समय बाद वह अल्बानिया गया और अपनी शक्ति के उदय की योजना बनाने के दौरान इस मुकुट को भी अपने अधिकार में ले लिया. कई वर्षों बाद, जब वोल्डेमॉर्ट वापस हॉगवर्ट्स आया और डिफेन्स अगेंस्ट द डार्क आर्ट्स के अध्यापक के स्थान के लिए पुनः आवेदन किया, जिस पर एल्बस डंबलडोर ने उसे यह पद देने से मना कर दिया, तो उसने यह मुकुट (जो अब हॉरक्रक्स बन चुका था) को रूम ऑफ रिक्वायरमेंट में छिपा दिया. क्योंकि वोल्डेमॉर्ट को ऐसा लगता था कि सिर्फ वो ही एक ऐसा है जिसे इस कमरे के बारे में पता है, इसीलिए उसने मुकुट पर कोई जादू भी नहीं किया था।
नागिनी
thumb|नागिनी
नागिनी वह सांप है जिसे वोल्डेमॉर्ट मॉर्ट हमेशा अपने साथ रखता है. हैरी पॉटर के अतिरिक्त यह एकमात्र अन्य सजीव हॉरक्रक्स था। गौब्लेट ऑफ फायर किताब में वोल्डेमॉर्ट पीटर पेटी ग्र्यू द्वारा पुनर्जीवित किये जाने से पूर्व तक इस सांप के जहर द्वारा ही अपने को जीवित रखता था। जब वोल्डेमॉर्ट अल्बानिया के जंगलों में छिपता था तब उसने इस हॉरक्रक्स को बनाया था। नागिनी को नेवियल लाँगबॉटम ने डेथली हैलोज़ में उसी तलवार द्वारा नष्ट किया था जिससे लौकेत्ताथा अंगूठी को नष्ट किया गया था।
हैरी पॉटर
मुख्य लेख : हैरी पॉटर (पात्र)
वोल्डेमॉर्ट ने अनजाने में अपनी आत्मा का एक भाग हैरी पॉटर की ह्त्या करने के प्रयास के दौरान उसी के अन्दर स्थापित कर दिया. यह घटना द फिलोसोफर्स स्टोन के पहले पाठ के ठीक पहले घटित होती है. राउलिंग ने स्पष्ट रूप से कहा है कि हैरी कभी भी सही मायनों में एक "डार्क ऑब्जेक्ट" नहीं था क्योंकि उस पर हॉरक्रक्स बनाने वाला मंत्र नहीं पढ़ा गया था। यह अलग बात है कि, अन्य हॉरक्रक्सेज़ के समान जब तक वोल्डेमॉर्ट की आत्मा का अंश हैरी में रहेगा तब तक वह अमर रहेगा. द डेथली हैलोज़ के चौतीसवें पाठ के अंत में वोल्डेमॉर्ट की आत्मा का अंश अनजाने में उसी के द्वारा एल्डर वैंड से नष्ट कर दिया जाता है.
एक बच्चे के रूप में, हैरी पॉटर उसी कमरे में था जब वोल्डेमॉर्ट द्वारा लगाया गया घातक किलिंग कर्स वापस उसी पर परावर्तित हो गया. निरंतर ह्त्या और उसके द्वारा बनाये गए हॉरक्रक्सेज़ के कारण उसकी आत्मा बहुत ही कमज़ोर और अस्थायी हो गयी थी। इस असफल कर्स के कारण वोल्डेमॉर्ट की आत्मा का एक अंश उसके शरीर से निकलकर हैरी के शरीर में चला गया जिससे कि हैरी वस्तुतः एक हॉरक्रक्स बन गया. हैरी के माथे पर बिजली के बाण जैसा निशान इस यतित ह्त्या का प्रत्यक्ष परिणाम था। इस सम्बन्ध का प्रयोग कथानक के कई मुख्य बिन्दुओं के वर्णन में किया गया है. संपूर्ण श्रृंखला के दौरान, हैरी वोल्डेमॉर्ट की मानसिक और भावनात्मक अवस्थाओं का अनुभव कर पाता है, जिसके माध्यम से किताब पढ़ने वाले को भी श्रृंखला के प्रमुख परपीड़क के सम्बन्ध में अप्रत्यक्ष तरीके से जानकारी हो जाती है. अनुभव की इन घटनाओं के दौरान अक्सर ही हैरी के माथे के निशान में दर्द होता है. वोल्डेमॉर्ट के माध्यम से हैरी के अन्दर भी पार्सेलटंग बोलने और समझाने की क्षमता आ गयी थी। राउलिंग के द्वारा एक साक्षात्कार में यह बताया गया है कि वोल्डेमॉर्ट के सशक्त भावनाओं का अनुभव किये जाने पर हैरी के माथे के निशान में अक्सर होने वाला दर्द, वास्तव में वोल्डेमॉर्ट की आत्मा का वही अंश है जो हैरी के शरीर में प्रवेश कर यी थी और वह इन अवस्थाओं में हैरी के शरीर को छोड़कर अपनी प्रधान आत्मा के साथ मिलने को तत्पर रहती है.
जब वोल्डे मॉमर्ट को हैरी की दूरानुभूति क्षमता के विषय में पाता चला तो भी वह हैरी के शरीर में उपस्थित अपनी आत्मा के अंश से अनजान था। जब हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज़ के अंत में वोल्डेमॉर्ट ने किलिंग कर्स द्वारा हैरी की ह्त्या का प्रयास किया तो उसने स्वयं ही हैरी के अन्दर उपस्थित अपनी आत्मा के अंश को नष्ट कर दिया. इसके नष्ट हो जाने के साथ ही, इन दोनों के बीच का संपर्क भी समाप्त हो गया और फिर हैरी को कभी भी उसके माथे के निशान पर पुनः दर्द नहीं हुआ. राउलिंग ने बताया कि इसके साथ ही हैरी की पार्सलटंग बोलने और समझने की क्षमता भी समाप्त हो गयी.
श्रेणी:हैरी पॉटर
cs:Kouzelné předměty z Harryho Pottera#Viteál
de:Begriffe der Harry-Potter-Romane#Horkrux
en:Magical objects in Harry Potter#Horcruxes
es:Anexo:Objetos mágicos en Harry Potter#Horrocruxes
fi:Harry Potter -sarjan käsitteet#Hirnyrkki
fr:Objets magiques dans l’univers de Harry Potter#Horcruxes
it:Oggetti magici di Harry Potter#Horcrux
ka:მაგიური ობიექტები (ჰარი პოტერი)#ჰორკრუქსი
ru:Волшебные предметы мира Гарри Поттера#Крестраж
sv:Svartkonster i Harry Potter#Horrokrux