Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जुलाई २०१०

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

घटनाएँ दाएँ|100px|भारतीय रुपये का नया प्रतीक-चिह्न १५ जुलाई- भारत की मंत्रीपरिषद् ने भारतीय रुपये के लिए देवनागरी के 'र' और रोमन के अक्षर 'आर' से मिलते जुलते प्रतीक चिन्ह को स्वीकृति दी। 21 जुलाई- राजस्थान सरकार ने अधिसूचना जारी कर एक अगस्त 2010 से प्लास्टिक थैलियों के विनिर्माण, भण्डारण, आयात, विक्रय एवं परिवहन को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया। 27 जुलाई- भारतीय राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील ने शाहबुद्दीन याकूब कुरैशी को नया मुख्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया। 28 जुलाई- पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के मर्गला हिल्स क्षेत्र में तुर्की से कराची के रास्ते इस्लामाबाद आ रहा 150 यात्रियों वाला एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाइकीलीक्स नामक वेबसाइट पर अफगानिस्तान में भारतीयों के खिलाफ आतंकी हमलों में आईएसआई की संलिप्तता संबंधी अनेक दस्तावेज सार्वजनिक हुए। 2006 में जगरेब में स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज अभिनव बिंद्रा, बैडमिंटन खिलाडी सायना नेहवाल, मुक्केबाज विजेंद्र सिंह, मेलबर्न राष्ट्रमंडल खेल 2006 के सर्वश्रेष्ठ खिलाडी रहे समरेश जंग, ओलंपिक कांस्य पदक विजेता सुशील कुमार और चार बार की विश्व चैम्पियन मुक्केबाज एम.सी.मेरीकॉम को तीन से 14 अक्टूबर 2010 तक दिल्ली में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों का ब्रांड दूत बनाया गया। 29 जुलाई- संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने 122 देशों के समर्थन से स्वच्छ पानी को मानवाधिकार बनाने का गैरबाध्यकारी प्रस्ताव पारित किया। पूर्वी चीन जियांगसू प्रांत की राजधानी नॉनजिंग शहर की एक प्लास्टिक और रसायन फैक्टरी में गैस पाइपलाइन से गैस का रिसाव होने के बाद हुए धमाके में 12 लोगों की मृत्यु हो गई और 300 लोग घायल हो गए। भारत आए ब्रितानी प्रधानमंत्री डेविड कैमरून और व्यापार मंत्री विन्स केबल के साथ आई कंपनियों ने भारतीय कंपनियों के साथ आधारभूत संरचना, उच्च प्रौद्योगिकी और रक्षा क्षेत्र में निवेश एवं व्यापार के समझौते किए। 30 जुलाई- सायना नेहवाल (बैडमिंटन) को राजीव गांधी खेल रत्न तथा सुनील छेत्री (फुटबॉल), झूलन गोस्वामी (क्रिकेट), राजीव तोमर (कुश्ती), संदीप सिंह (हॉकी) सहित 15 खिलाड़ियों को 29 अगस्त को अर्जुन पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई। भारत के चुनाव आयोग ने राजद की राष्ट्रीय दल की तथा झारखंड में जदयू, मध्यप्रदेश तथा उत्तराखंड में सपा की राज्यस्तरीय दल की मान्यता समाप्त कर दी। पश्चिम कांगो में स्थित बाडुडु प्रांत में बहनेवाली कांगो नदी की शाखा कसाई नदी में एक नौका दुर्घटना में 140 से अधिक लोग डूब गए। भारत और श्रिलंका के बीच कोलंबो में हुआ दूसरा टेस्ट अनिर्णित समाप्त हो गया। इसमें तंदुलकर ने 48 वाँ शतक लगाया। पाकिस्तान में तीन दिनों से हो रही मॉनसून की भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से 400 से ज्यादा लोगों की मृत्यु हो गई। भारत के सातवें सुपर कंप्यूटर, मेमोरी 1.5 टेरा बाइट और भंडारण क्षमता 30 टेराबाइट वाले उच्च निष्पादन कंप्यूटेशन, 'अन्नपूर्णा' का भारतीय गणितीय विज्ञान संस्थान (आईएमएस) में अनावरण किया गया। ३१ जुलाई- मध्य रूस के निज्नी नोवगोरोद, वोरोनेज, मास्को और र्याजन के इलाकों में लगी आग के कारण 29 लोगों की मृत्यु के बाद राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेय ने दस हजार शमनकर्मीयों सहित सेना बुलाई। बिलियर्ड प्रशिक्षक सुभाष अग्रवाल को द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए चुना गया। ब्राजीलिया में हो रहे 34वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में विश्व धरोहर समिति ने जयपुर के 18वीं सदी के जंतर-मंतर को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया। ब्रिटेन के साउथेम्पटन शहर समिति ने अपनी महिला कर्मचारियों को मिनी स्कर्ट पहन कर काम पर नहीं आने के निर्देश दिए। निधन रवि बासवानी, हिंदी चलचित्र हास्य अभिनेता (जाने भी दो यारो) श्रेणी:2010