411 REFERENCE · Wikipedia
कपकोट
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कपकोट Kapkot Kapkote.jpg कपकोट नगर में सरयू पुल दृश्य कपकोट India Uttarakhand 29.946 79.860 inline, title उत्तराखण्ड में स्थिति देश प्रान्त उत्तराखण्ड ज़िला बागेश्वर ज़िला 1150 2858 2011 भाषा प्रचलित हिन्दी, कुमाऊँनी भारतीय मानक समय +5:30 पिनकोड UK-02
कपकोट (Kapkot) भारत के उत्तराखण्ड राज्य के कुमाऊँ मण्डल के बागेश्वर ज़िले में स्थित एक गाँव है। यह इसी नाम की तहसील का मुख्यालय भी है। सरयू नदी के तट पर बसा कपकोट जनपद मुख्यालय, बागेश्वर से 25 किमी की दूरी पर स्थित है, और कपकोट तहसील का मुख्यालय है, जो क्षेत्रफल के आधार पर बागेश्वर जनपद की सबसे बड़ी तहसील है।http://morth.nic.in/writereaddata/sublink2images/NH_StartEnding_Station8634854396.htm Start and end points of National Highways 23 April 2009 https://web.archive.org/web/20080922011802/http://morth.nic.in/writereaddata/sublink2images/NH_StartEnding_Station8634854396.htm 22 September 2008 live "Uttarakhand: Land and People," Sharad Singh Negi, MD Publications, 1995"Development of Uttarakhand: Issues and Perspectives," GS Mehta, APH Publishing, 1999, ISBN 9788176480994
इतिहास
कपकोट नगर का पहला वर्णन पिण्डारी हिमनद पर जाने वाले यात्रियों के वृतांतों में मिलता है। ई शर्मन ओकले ने अपनी पुस्तक, होली हिमालय में लिखा है कि कपकोट २०वीं शताब्दी के प्रारंभ में लंदन मिशनरी सोसाइटी का स्टेशन था, और यहां मिशनरी द्वारा एक विद्यालय तथा डिस्पेंसरी का संचालन किया जाता था।Oakley E. Sherman Holy Himalaya: The Religion, Traditions, and Scenery of a Himalayan Province (Kumaon and Garhwal) https://archive.org/details/cu31924024155446 1905 Oliphant Anderson & Ferrier Edinburgh 81 23 January 2017 एडविन टी एटकिंसन ने अपनी पुस्तक, हिमालयन गजटियर में कपकोट का विस्तृत वर्णन किया है।Atkinson Edwin Thomas The Himalayan gazetteer 1973 Cosmo Publications 393 https://books.google.co.in/books/about/The_Himalayan_gazetteer.html?id=GL-1AAAAIAAJ&redir_esc=y 28 August 2016 en https://web.archive.org/web/20160914011557/https://books.google.co.in/books/about/The_Himalayan_gazetteer.html?id=GL-1AAAAIAAJ&redir_esc=y 14 सितंबर 2016 live एटकिंसन के अनुसार कपकोट "पिंडारी हिमनद के मार्ग में बागेश्वर से १४ मील, अल्मोड़ा से ४१ मील और ल्वारखेत (लोहारखेत) से ९ मील की दूरी पर स्थित एक विश्राम स्थल था।"
१९४७ में स्वतंत्रता प्राप्ति के समय कपकोट अल्मोड़ा जनपद के दानपुर परगना में स्थित एक गांव था। १२ सितंबर १९९७ को बागेश्वर तहसील के २१४ ग्रामों द्वारा कपकोट तहसील का गठन किया गया, तथा तहसील का मुख्यालय कपकोट ग्राम में रखा गया। कपकोट नगर पंचायत का गठन ९ फरवरी २०१२ को, बागेश्वर जनपद की कपकोट तहसील के कपकोट, भंडारीगांव, बमसेरा, एठौण, पालीडुगरा, हिचौड़ी, कन्यूटी और भयूं ग्रामों को मिलाकर किया गया।चार साल बाद भी नहीं बन सका नगर पंचायत का भवन https://www.amarujala.com/uttarakhand/bageshwar/four-years-later-the-building-of-the-nagar-panchayat-could-not-be-made २२ मार्च २०१८ ७ अप्रैल २०१७ अमर उजाला कपकोट https://web.archive.org/web/20180323031001/https://www.amarujala.com/uttarakhand/bageshwar/four-years-later-the-building-of-the-nagar-panchayat-could-not-be-made 23 मार्च 2018 live
भूगोल
कपकोट २९.९५ डिग्री एन के अक्षाशों, और ७९.८७ डिग्री ई के देशान्तरों पर स्थित है।Kapkot, India - Geographical Names, map, geographic coordinates http://www.geographic.org/geographic_names/name.php?uni=-2915114&fid=2689 www.geographic.org 9 January 2017 https://web.archive.org/web/20170202013628/http://www.geographic.org/geographic_names/name.php?uni=-2915114&fid=2689 2 फ़रवरी 2017 dead समुद्र तल से इसकी औसत ऊंचाई ११३३ मीटर (३७१६ फीट) है।Kapkot, Uttarakhand, India, 29.93794N - 79.90248E https://elevationmap.net/kapkot-in 10 मई 2018 enजुलाई 2023 InternetArchiveBot यह नगर सरयू नदी के तट पर स्थित है, जो इसके पश्चिम से होकर बहती है।Kohli M.S. The Himalayas : playground of the gods : trekking, climbing, adventure https://archive.org/details/himalayasplaygro0000msko 2000 Indus Publishing Co. नई दिल्ली 9788173871078 98 en सरयू के पानी की उपलब्धता के कारण कपकोट के आस-पास की भूमि का उपयोग बड़े पैमाने पर कृषि गतिविधियों के लिए किया जाता है। कपकोट की स्थलाकृति घाटियों, स्थानीय अवसादों और उच्च मैदानों द्वारा चिह्नित है।
कपकोट की जलवायु शेष भारत की ही तरह वर्ष के आठ महीनों में ठंडी और शुष्क रहती है, वर्षा केवल मानसून के महीनों में ही होती है। फरवरी और मार्च के दौरान ठंडी हवाएं अनुभव की जाती हैं। सबसे गर्म महीने मार्च से जुलाई तक के हैं। अगस्त से अक्टूबर तक जलवायु मध्यम रहती है, और फिर नवंबर से फरवरी तक कड़ाके की ठंड पड़ती है। धुंध और ओस यहां आम हैं, और सर्दियों के मौसम में तो अक्सर होते ही रहते हैं। कपकोट भूस्खलन-प्रवण क्षेत्र में स्थित है।Careful site selection a must for building safe houses in hilly areas http://www.tribuneindia.com/news/uttarakhand/community/careful-site-selection-a-must-for-building-safe-houses-in-hilly-areas/295846.html 24 January 2017 The Tribune 16 September 2016 https://web.archive.org/web/20170202012840/http://www.tribuneindia.com/news/uttarakhand/community/careful-site-selection-a-must-for-building-safe-houses-in-hilly-areas/295846.html 2 फ़रवरी 2017 live
जनसांख्यिकी
२०११ की जनगणना के अनुसार ५.४९ वर्ग किमी क्षेत्र में फैले कपकोट नगर पंचायत क्षेत्र की जनसंख्या ५,०६० है, जिसमें से २५६५ पुरुष हैं, जबकि २४९५ महिलाएं।सांख्यिकी पत्रिका २०१६ ६३ https://cdn.s3waas.gov.in/s3a7aeed74714116f3b292a982238f83d2/uploads/2018/03/2018031274.pdf 10 मई 2018 https://web.archive.org/web/20180510115917/https://cdn.s3waas.gov.in/s3a7aeed74714116f3b292a982238f83d2/uploads/2018/03/2018031274.pdf 10 मई 2018 dead इस प्रकार नगर का लिंगानुपात ९७२ महिलाएं प्रति १००० पुरुष है। १५३६ लोग, जो कि कुल जनसंख्या का ३० प्रतिशत हैं, अनुसूचित जाति या जनजाति से हैं। नगर की साक्षरता दर ८१.८० प्रतिशत है।
आवागमन
कपकोट उत्तराखण्ड राज्य राजमार्ग ३९ पर स्थित है, जो इसे बागेश्वर, शामा और तेजम से जोड़ता है।http://pwd.uk.gov.in/files/PWD/Length_of_Road.pdf वर्ष 2016-17 में लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत राज्य मार्ग की लम्बाई 10 मई 2018 https://web.archive.org/web/20180322143505/http://pwd.uk.gov.in/files/PWD/Length_of_Road.pdf 22 मार्च 2018 dead तेजम से आगे सड़क मार्ग थल तथा मुनस्यारी तक जाते हैं। कपकोट और बागेश्वर के बीच बस सेवा १९५५-५६ में शुरू हुई थी।
शिक्षा
कपकोट में एक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई है। तहसील मुख्यालय से चार किमी दूर खाईबगड़ स्थित पूर्व सैनिक संगठन के भवन में वर्ष २००७ में आईटीआई की स्थापना हुई थी।आईटीआई कपकोट में नहीं नये ट्रेड https://www.amarujala.com/uttarakhand/bageshwar/new-trades-in-iti-kapkot २२ मार्च २०१८ १९ अप्रैल २०१६ अमर उजाला कपकोट https://web.archive.org/web/20180323030541/https://www.amarujala.com/uttarakhand/bageshwar/new-trades-in-iti-kapkot 23 मार्च 2018 live वर्ष २०१३ में तिमिलाबगड़ में २५ नाली भूमि में १.६१ करोड़ की लागत से इसके भवनों का निर्माण हुआ।
राजकीय गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक कालेज कपकोट की स्थापना २०१० में हुई। स्थापना के समय यह कालेज अल्मोड़ा जिले के ताकुला में चलता था। २०१४ में इसे कपकोट लाया गया। कपकोट पॉलीटेक्निक में वर्तमान में एक ही कोर्स संचालित है। जिसका नाम मॉडर्न आफिस मैनेजमेंट एंड सक्रेट्रेरियल प्रैक्टिस है। दो साल का यह कोर्स शुरू से लेकर अब तक चल रहा है।
इन्हें भी देखें
बागेश्वर ज़िला
बाहरी कड़ियाँ
उत्तराखण्ड - भारत सरकार के आधिकारिक पोर्टल पर
उत्तराखण्ड सरकार का आधिकारिक जालपृष्ठ
उत्तराखण्ड (उत्तराखण्ड के बारे में विस्तृत एवं प्रामाणिक जानकारी)
उत्तरा कृषि प्रभा
सन्दर्भ
श्रेणी:उत्तराखण्ड के गाँव
श्रेणी:बागेश्वर जिला
श्रेणी:बागेश्वर ज़िले के गाँव
श्रेणी:बागेश्वर की तहसीलें
कपकोट, कपकोट तहसील