411 REFERENCE · Wikipedia
ताजिकिस्तान के प्रान्त
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|240px|ताजिकिस्तान के चार प्रान्त (संख्यांक तालिका से मिलाएँ)
ताजिकिस्तान में चार प्रान्त हैं। राजधानी क्षेत्र के अलावा, यह तीन प्रकार के हैं:
साधारण प्रान्त: जिन्हें 'विलोयत' (ताजिकी: вилоят, ur ولایت) कहा जाता है - ध्यान दें कि 'विलायत' बहुत से मध्य एशियाई देशों में 'प्रान्त' के लिए शब्द है; ऐसे दो प्रान्त हैं
स्वशासित प्रान्त: जिसे 'विलोयत-इ-मुख़्तोर' (ताजिकी: Вилояти мухтор, ur ولایت مختار) कहा जाता है; ऐसा सिर्फ एक प्रान्त है
गणतंत्र-अधीन ज़िले: ऐसा भी एक ही प्रान्त है और इसपर केन्द्रीय सरकार सीधा शासन करती है
दुशान्बे: यह ताजिकिस्तान का राजधानी क्षेत्र है और किसी प्रान्त का भाग नहीं
प्रान्तों कि सूची
ताजिकिस्तान के प्रान्त इस प्रकार हैं:
प्रान्त राजधानी क्षेत्रफल (किमी2) आबादी (सन् २००८)Population of the Republic of Tajikistan as of 1 जनवरी 2008, State Statistical Committee, Dushanbe, 2008 संख्यांक सुग़्द प्रान्त ख़ुजन्द २५,४०० २१,३२,१०० १ गणतंत्र-अधीन ज़िले दुशान्बे २८,६०० १६,०६,९०० २ ख़तलोन प्रान्त क़ुरग़ोनतेप्पा २४,८०० २५,७९,३०० ३ कूहिस्तोनी-बदख़्शान स्वशासित प्रान्त ख़ोरूग़ ६४,२०० २,१८,००० ४
उपप्रान्तीय विभाग
हर प्रान्त को आगे ज़िलों में विभाजित किया जाता है, जिन्हें ताजिकी भाषा में 'रायोन' या 'नोहिया' (Ноҳия, ur ناحیه) कहते हैं। ताजिकिस्तान में कुल मिलाकर ५८ ज़िले हैं। ज़िलों के नीचे के विभाग को 'जमोआत' (हिन्दी के 'जमात' से तुलना कीजिये) कहते हैं। इस से भी नीचे गाँव आते हैं जिन्हें 'देहा' (हिन्दी के 'देहात' से तुलना कीजिये) कहते हैं।
इन्हें भी देखें
विलायत (प्रशासनिक विभाग)
रायोन
ताजिकिस्तान
सन्दर्भ
2
श्रेणी:ताजिकिस्तान के प्रान्त
श्रेणी:ताजिकिस्तान