Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

इस्ला इन्काउआसी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

इस्ला इन्काउआसी (स्पेनी: Isla Incahuasi) एक पहाड़ी भूमि का टुकड़ा है जो दक्षिण अमेरिका के बोलिविया देश में सालार दे उयुनी नामक नमक के मैदान के बीच में स्थित है। प्रागैतिहासिक काल में, जब यह मैदान एक झील हुआ करती थी, इस्ला इन्काउआसी उस झील में एक द्वीप था। प्रशासनिक रूप से यह बोलिविया के पोतोसी विभाग में स्थित है।Bolivia: The Bradt Travel Guide, David Atkinson, pp. 175, Bradt Travel Guides, 2007, ISBN 9781841621654, ... From the salt hotel it's 80km across the flats to Isla Incahuasi, also known as Isla de Pescadores, located 200km from the Chilean border's immigration post ... इस मैदान में ऐसे और भी 'द्वीप' हैं, मसलन पास का इस्ला देल पेस्कादो। नामोत्पत्ति 'इस्ला' का अर्थ स्पेनी भाषा में 'द्वीप' होता है। 'इन्का' से तात्पर्य दक्षिण अमेरिका के ऐतिहासिक इन्का समुदाय का है। 'उआसी' का अर्थ स्थानीय केचुआ भाषा में 'घर' होता है। यानि 'इस्ला इन्काउआसी' क मतलब 'वह द्वीप जो इन्काओं का धर है' होता है। Salar de Uyuni Décembre 2007 - Panorama 1 edit.jpg 1100px सालार के बीच में इन्काउआसी इन्हें भी देखें इस्ला देल पेस्कादो सालार दे उयुनी सन्दर्भ 2 श्रेणी:पोतोसी विभाग