Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मेसिटाइलिन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मेसिटाइलिन (Mesitylene) अथवा 1,3,5-ट्राइमेथिल बेंज़ीन (1,3,5-trimethylbenzene) बेंजीन का व्युत्पन्न यौगिक है जिसके वलय के चारों ओर सममित रुप से तीन मेथिल समूहों को प्रतिस्थापित किया जाता है। इसके अन्य दो समावयव ट्राइमेथिलबेंज़ीन क्रमशः 1,2,4-ट्राइमेथिलबेंज़ीन (स्यूडोक्यूमीन) और 1,2,3-ट्राइमेथिलबेंज़ीन (हेमीमेलिटीन) हैं। इन तीनों का रासायनिक सूत्र C6H3(CH3)3 हैं जिन्हें संक्षिप्त रूप में C6H3Me3 भी लिखते हैं। मेसिटाइलिन एक रंगहीन द्रव है जिसकी गंध मधुर सुवासित होती है। यह कोलतार का घटक है जो इसका पारम्परिक स्रोत भी है। यह विभिन्न रसायनों के शुद्धिकरण के समय पूर्ववर्ती के रूप में काम में लिया जाता है। उत्पादन मेसिटाइलिन को ठोस अम्ल उत्प्रेरक पर जाइलीन के ट्रांस-एल्किलीकरण से तैयार किया जाता है:Karl Griesbaum, Arno Behr, Dieter Biedenkapp, Heinz-Werner Voges, Dorothea Garbe, Christian Paetz, Gerd Collin, Dieter Mayer, Hartmut Höke “Hydrocarbons” in Ullmann's Encyclopedia of Industrial Chemistry 2002 Wiley-VCH, Weinheim. 10.1002/14356007.a13_227. 2 C6H4(CH3)2 ⇌ C6H3(CH3)3 + C6H5CH3 C6H4(CH3)2 + CH3OH → C6H3(CH3)3 + H2O यद्यपि यह अव्यावहारिक है, लेकिन इसे प्रोपाइन के त्रित्रयकरण द्वारा तैयार किया जा सकता है, जिसके लिए एक अम्लीय उत्प्रेरक की भी आवश्यकता होती है, जो 1,3,5- और 1,2,4-ट्राइमेथिलबेंज़ीन के मिश्रण का उत्पादन होता है। एल्डोल संघनन द्वारा एसीटोन के त्रितयकरण (trimerization) के साथ गन्धकाम्ल द्वारा निर्जलीकरण एवं क्रिस्टलीकरण द्वारा इसके संश्लेषण भी किया जाता है जो अन्य विधि है। Cumming W. M. 1937 Systematic organic chemistry (3E) http://www.prepchem.com/synthesis-of-mesitylene/ New York, USA D. Van Nostrand Company 57 सन्दर्भ श्रेणी:कार्बनिक यौगिक