Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

तिरुवन्नामलई जिला

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

तिरुवन्नामलई ज़िलाTiruvannamalai districtதிருவண்ணாமலை மாவட்டம் Tiruvannamalai in Tamil Nadu (India).svg तिरुवन्नामलई 6,191 41,64,875 2011 345 तालुक 12 तमिल तिरुवन्नामलई (Tiruvannamalai) भारत के तमिल नाडु राज्य में स्थित एक तीर्थस्थल और नगर है। यह तिरुवन्नामलई ज़िले का मुख्यालय भी है। यहाँ अन्नामलई पहाड़ों की तरई में अन्नामलईयार मन्दिर है, जो भगवान शिव का एक अतिप्रसिद्ध मन्दिर है। लम्बे समय से तिरुवन्नामलई कई योगियों और सिद्धों से जुड़ा रहा है और वर्तमानकाल में अरुणाचल की पहाड़ियाँ, जहाँ 20वीं सदी के गुरु रमण महर्षि रहते थे, एक प्रसिद्ध आध्यात्मिक पर्यटन स्थल के रूप में चर्चित रहा है। तिरुवन्नामलई , चेन्नई से 185 किलोमीटर और बेंगलुरु से 210 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। थेनमपेन्नई नदी के ऊपर साथनूर डैम, तिरुवन्नामलई के पास एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है। अरुणाचल पर्वत की ऊंचाई करीब 1,600 फीट है। 2011 भारतीय जनगणना के अनुसार, तिरुवन्नामलई की आबादी 3,56,863 है। इसमें पुरुष 51% और महिला 49% है। चेन्नई से बहुत करीब होने के बावजूद तिरुवन्नामलई के आस-पास कोई बड़ा उद्योग नहीं है। परिणामस्वरूप, इस जिले के ज्यादातर लोग परंपरागत तरीके से बेंगलुरु या चेन्नई में रोजगार के अवसर ढूंढते हैं। तिरुवन्नमलई, (assembly) निर्वाचन क्षेत्र, तिरुवन्नामलई लोक सभा चुनाव क्षेत्र के अंतर्गत आता है। तमिलनाडु के खाद्य-मंत्री तिरु ईं.वी. वेलू तिरुवन्नामलई से हैं। पूर्व आवासीय मंत्री के पिचंडी भी तिरुवन्नलमई से ही हैं। अरुणई इंजीनियरिंग कॉलेज और एसकेपी इंजीनियरिंग कॉलेज, तिरुवन्नामलई में स्थित दो प्रमुख इंजीनियरिंग कॉलेज है। इन्हें भी देखें तिरुवन्नामलई तमिल नाडु तमिल नाडु के जिले सन्दर्भ श्रेणी:तमिलनाडु के जिले *