411 REFERENCE · Wikipedia
सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान II Satpura1.jpg सतपुड़ा पर्वतमाला का दृश्य India Madhya Pradesh होशंगाबाद, मध्य प्रदेश, भारत पचमढ़ी 22.495 78.231 http://protectedplanet.net/sites/Satpura_National_Park Satpura National Park protectedplanet.net 7 दिसंबर 2017 https://www.webcitation.org/6AQXC72X8?url=http://protectedplanet.net/sites/Satpura_National_Park 4 सितंबर 2012 live IN-MP 528.73 वर्ग कि.मी 1981
सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान भारत के मध्य प्रदेश राज्य के अंतर्गत होशंगाबाद ज़िले में स्थित है। यह ५२४ वर्ग कि॰मी॰ के क्षेत्र में फैला हुआ है। अपने आसपास बोरी और पचमढ़ी अभयारण्य के साथ, यह १,४२७ वर्ग कि॰मी॰ का अद्वितीय मध्य भारतीय पार्वत्य देश (highland) पारिस्थितिकी तंत्र प्रदान करता है। यह 1981 में स्थापित किया गया था। राष्ट्रीय पार्क का क्षेत्र अत्यंत दुर्गम है। और इसके अंतर्गत बलुआ पत्थर चोटियों, संकीर्ण घाटियों, नालों और घने जंगलों के इलाके हैं। इस इलाके की औसतन ऊँचाई ३०० से १३५२ मीटर है। इस उद्यान में 1350 मीटर ऊँची धूपगढ़ शिखर भी है, और सपाट मैदान भी हैं। राष्ट्रीय पार्क से निकटतम शहर पचमढ़ी है, और निकटतम रेलवे स्टेशन पिपरिया है, जो ५५ किलोमीटर दूर है। इसकी राज्य की राजधानी भोपाल से दूरी २१० किलोमीटर है।
वन्य जीवन
सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान, एक अद्वितीय पारिस्थितिकी तंत्र का हिस्सा होने के नाते, जैव विविधता में बहुत समृद्ध है। यहां जानवरों में बाघ, तेंदुआ, सांभर, चीतल, भेडकी, नीलगाय, चौसिंगा, चिंकारा, गौर, जंगली सुअर, जंगली कुत्ता, भालू, काला हिरण, लोमड़ी, साही, उड़न गिलहरी, मूषक मृग और भारतीय विशाल गिलहरी आदि पाये जाते हैं। यहाँ पक्षियों की भी अनेक प्रजातियाँ पाई जाती हैं जिनमें धनेश और मोर प्रमुख हैं।
पुन: छोड़े जाने वाले जानवर
कान्हा राष्ट्रीय उद्यान से बारहसिंगा और बाघ लाकर यहाँ छोड़े जाने की परियोजना है।http://www.andbeyond.com/carlisle_on_conservation/62/reintroduction-of-barasingha-kanha-national-park-satpura-tiger-reserve/ Reintroduction of Barasingha: Kanha National Park – Satpura Tiger Reserve 7 दिसंबर 2017 https://web.archive.org/web/20130721023157/http://www.andbeyond.com/carlisle_on_conservation/62/reintroduction-of-barasingha-kanha-national-park-satpura-tiger-reserve/ 21 जुलाई 2013 dead
बाहरी कड़ियाँ
सतपुड़ा प्रोजेक्ट टाइगर
देश में दूसरी नंबर पर Satpura Tiger Reserve -MEE रिपोर्ट https://web.archive.org/web/20230411030358/https://sampurnmpgk.in/satpura-tiger-reserve/ 11 अप्रैल 2023
सन्दर्भ
श्रेणी:भारत के राष्ट्रीय उद्यान
श्रेणी:मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय उद्यान
श्रेणी:भारत के वन्य अभयारण्य
श्रेणी:राष्ट्रीय उद्यान