Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

हैप्पी न्यू ईयर (२०१४ फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

हैप्पी न्यू ईयर रेड चिलीस एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित बॉलीवुड की आगामी एक्शन, कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसकी निर्देशिका फराह खान हैं तथा निर्माता गौरी खान हैं। इसके मुख्य कलाकार शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी, विवान शाह, सोनू सूद, स़ारा-जेन डियास और जैकी श्रॉफ हैं। यह यश राज फ़िल्म्स के द्वारा दुनिया भर में वितरित की जावेगी। यह निर्देशिका के साथ खान का तृतीय सहयोग है, पूर्व में ये मैं हूँ ना (२००४) तथा ओम शांति ओम (२००७) में भी सहयोगी रहे हैं। यह एक ऐसी फिल्म है जो संगीत से ओतप्रोत एक चोरी को इंगित कर रहा है तथा इसकी महिला मुख्य कलाकार दीपिका पादुकोण हैं। यह फ़िल्म दीपावली के अवसर पर २४ अक्टूबर २०१४ को रिलीज़ होगी। यह मुख्य तीन भाषाओं हिन्दी, तमिल तथा तेलुगू में रिलीज़ होगी। फ़िल्म ने पहले दिन 45 करोड़ की कमाई करी। == कलाकार == शाहरुख खान - चंद्रमोहन मनोहर शर्मा (चार्ली) दीपिका पादुकोण - मोहिनी जोशी अभिषेक बच्चन - नंदू भिडे/विकी ग्रोवर सोनू सूद - कैप्टन जगमोहन प्रकाश (जैग) बोमन ईरानी - टेमटन ईरानी (टैमी) विवान शाह - रोहन सिंह जैकी श्रॉफ - चरण ग्रोवर विशेष भूमिकाऐ - अनुपम खेर - मनोहर शर्मा डेज़ी ईरानी - टैमी की मम्मी सारा जेन डिआस - लैला डीनो मोरिया - वर्ल्ड डॉन्स चैम्पियनशिप का होस्ट किकू शारदा - सरोज खान प्रभुदेवा - डॉन्स इन्स्ट्रक्टर मलाइका अरोड़ा खान - एक फ़िल्म की हिरोइन अनुराग कश्यप - वर्ल्ड डॉन्स चैम्पियनशिप का जज विशाल दादलानी - वर्ल्ड डॉन्स चैम्पियनशिप का जज साजिद खान- एक फ़िल्म का डायरेक्टर == निर्माण == निर्माण कार्य हेतु २००५ का समय चुना गया परंतु फराह खान ने उस समय ओम शांति ओम पर कार्य करने की सोची, ओम शांति ओम में भी दीपिका पादुकोण तथा शाहरुख खान ही नायक तथा नायिका रहे। फराह के २०१० के फिल्म तीस मार खाँ के बाद उन्होंने इस फिल्म पर कार्य करने का मन बनाया। इस फिल्म की पटकथा लेखन अक्टूबर २०१२ में संपन्न हुआ। ओम शांति ओम तथा चेन्नई एक्सप्रेस के बाद फराह तथा शाहरुख की तीसरी फिल्म हेतु मुख्य नायिका के लिये कई बड़े अदाकारा जैसे सोनाक्षी सिन्हा, असिन, ऐश्वर्या राय बच्चन, परिणीति चोपड़ा तथा कैटरीना कैफ़ आदि की बातें हुईं, अंत में दीपिका पादुकोण को चुना गया। मुख्य नायक हेतु शाहरुख निर्देशक की पहली पसंद थे। मुख्य नायक का रोल एक चोर का है तथा दीपिका एक मराठी नर्तकी के रोल में है। जॉन अब्राहम को सह-नायक के रूप में चुना गया पर बाद में सोनू सूद को ले लिया गया। एक इंटरव्यू के पश्चात बोमन ईरानी को भी फाईनल कर लिया गया। अगस्त २०१३ में जैकी श्रॉफ को खलनायक के रूप में चुन लिया गया। कैमियो रोल के लिये मलाइका अरोड़ा खान को भी चुन लिया गया। विवान शाह को कम्प्यूटर हैकर के रोल हेतु चुना गया। === फिल्माने की प्रक्रिया === सर्वप्रथम फराह खान नें इस फिल्म हेतु ट्विटर में एक आधिकारिक घोषणा किया। पहली अनुसूची के अनुसार फिल्माने की प्रक्रिया दुबई में की गई। जे डब्ल्यू मेरिएट होटल, मुम्बई में २३ जनवरी २०१४ को फिल्माते हुए शाहरुख घायल हो गए। उनके कंधे तथा घुटनों में चोंट के कारण उन्हें अवकाश लेना पड़ा। महबूब स्टूडियों भी प्रमुख स्थानों में से एक था तथा फिल्म का कुछ हिस्सा विल्सन कॉलेज में भी फिल्माया गया। जून, २०१४ को अंतिम अनुसूची संपन्न हुई और फिल्म वर्तमान में पोस्ट-उत्पादन कार्य से गुजर रहा है। === व्यापार === इस फिल्म का प्रथम दृश्य २ जनवरी २०१४ को लाँच हुआ। प्रोन्नति के रूप में ट्विटर आदि का उपयोग किया गया साथ ही कई सामाजिक अंतर्जाल पतों (Social Networking Sites) पर हैशटैग (#) का उपयोग भी किया गया। डिजिटली हस्ताक्षरित पोस्टरों को अपने-अपने अनुयायियों को ट्विट करना भी अपनी तरह से एक अभियान ही था। इस फिल्म का आधिकारिक ट्रेलर १४ अगस्त २०१४ को सिंघम रिटर्न्स के साथ लाँच किया गया। इस फिल्म का शुभारंभ दीपावली के अवसर पर होने हेतु अनुसूचित है। यश राज फ़िल्म्स को ₹१.२५ अरब (US$२१ मिलियन) में विश्वव्याप्त वितरण अधिकार मिला। उपग्रह वितरण अधिकार ₹६५० लाख (US$११ मिलियन) में जी नेटवर्क को मिला। संगीत वितरण अधिकार ₹१२० लाख (US$२.० मिलियन) टी-सीरीज़ को मिला। फिल्म के रिलीज़ से पहले ही २.०२ करोड़ अर्जित कर लिये। १९ सितंबर से फिल्म की पूरी समिति प्रोन्नति के रूप में वैश्विक भ्रमण करेगी जिनके साथ रैपर यो यो हनी सिंह भी शामिल होंगे। इन्होंने भ्रमण का नाम "स्लैम" (SLAM) रखा है। सर्वप्रथम ह्युस्टन तत्पश्चात् न्यू जर्सी, टोरंटो, वैंकूवर, शिकागो तथा सैन जोस़ में भ्रमण होगा। == संगीत == हैप्पी न्यू ईयर के गीत विशाल-शेखर द्वारा रचित हैं। गीतिकाव्य (Lyrics) इरशाद कामिल द्वारा दिये गए हैं। फिल्म के निर्माणकर्ताओं नें बताया कि इसमें केके, शंकर महादेवन तथा विशाल द्वारा निर्मित एक गाना है जिसका नाम इंडियावाले है। अरिजीत सिंह तथा श्रेया घोषाल प्रेमप्रसंग युक्त (रोमांटिक) गानों का निर्माण करेंगे। कणिका कपूर तथा डीआर. ज्यूस का भी योगदान सराहनीय रहेगा। == सन्दर्भ == == बाहरी कड़ियाँ == आधिकारिक अंतर्जाल पृष्ठ हैप्पी न्यू ईयर, इंटरनेट मूवी डेटाबेस पर। आधिकारिक ट्रेलर, यूट्यूब।