411 REFERENCE · Wikipedia
ग्रेटिल (GRETIL)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ग्रेटिल ( (GRETIL) संस्कृत और अन्य भारतीय भाषाओं के इलेक्ट्रॉनिक-ग्रंथों का एक विशाल भंडार है। यह इंडोलॉजी से संबंधित कई ग्रंथों का संग्रह है, जैसे दार्शनिक ग्रंथ। स्कैन की गई पुस्तकों या टाइपसेट पीडीएफ फाइलों के बजाय, ये पाठ सादे पाठ में, विभिन्न प्रकार के एन्कोडिंग में हैं, और मशीन-पठनीय हैं, ताकि उन पर शब्द खोज और अन्य प्रसंस्करण किया जा सके। यह कार्य रेनहोल्ड ग्रुनेंडहल (Reinhold Grünendahl) द्वारा शुरू किया गया था। उनका लक्ष्य इसे भारतीय भाषाओं में इलेक्ट्रॉनिक ग्रंथों के लिए डाउनलोड साइटों रूप में प्रस्तुत करना था। इसका उपयोग कई विद्वानों द्वारा किया जाता है; उदाहरण के लिए डेविड स्मिथ लिखते हैं: "संस्कृतज्ञ इस अतुलनीय उपयोगी साइट तथा उन लोगों के बहुत आभारी हैं जिन्होंने इसमें इलेक्ट्रॉनिक-ग्रंथों का योगदान दिया है।"
टिप्पणियाँ
बाहरी कड़ियाँ
GRETIL https://web.archive.org/web/20101107022605/http://www.sub.uni-goettingen.de/ebene_1/fiindolo/gretil.htm 7 नवंबर 2010
श्रेणी:जर्मनी के डिजिटल पुस्तकालय
श्रेणी:संस्कृत के बृहद संग्रह