411 REFERENCE · Wikipedia
तारकेश्वर महादेव, मिर्जापुर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मई 2015
मई 2015
तारकेश्वर महादेव मंदिर उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर शहर में स्थित है।विन्ध्याचल के पूर्व में स्थित तारकेश्वर महादेव का वर्णन पुराण में भी किया गया है। मंदिर के समीप एक कुण्ड स्थित है। माना जाता है कि तराक नामक असुर ने मंदिर के समीप एक कुण्ड खोदा था। भगवान शिव ने ही तराक का वध किया था। इसलिए उन्हें तारकेश्वर महादेव भी कहा जाता है। कुण्ड के समीप काफी सारे शिवलिंग स्थित है। पौराणिक कथा के अनुसार भगवान विष्णु ने तारकेश्वर के पश्चिम दिशा की ओर एक कुण्ड का खोदा था और भगवान शिव के मंदिर का निर्माण किया था। इसके अतिरिक्त, ऐसा भी कहा जाता है कि तारकेश्वर देवी लक्ष्मी का निवास स्थल है। देवी लक्ष्मी यहां अन्य रूप में देवी सरस्वती के साथ वैष्णवी रूप में निवास करती है।
श्रेणी:मिर्जापुर जिले के पर्यटन स्थल