Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

नई टिहरी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

नई टिहरी New Tehri Tehri Dam Lake.JPG नई टिहरी से टिहरी बाँध जलाशय और पहाड़ो का दृश्य नई टिहरी India Uttarakhand 30.382 78.470 inline, title उत्तराखण्ड में स्थिति देश प्रान्त उत्तराखण्ड ज़िला टिहरी गढ़वाल ज़िला तहसील 1750 24014 2011 भाषा प्रचलित हिन्दी, गढ़वाली भामस +5:30 पिनकोड 249001 दूरभाष कोड 01376 नई टिहरी (New Tehri) भारत के उत्तराखण्ड राज्य के टिहरी गढ़वाल ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है।"Uttarakhand: Land and People," Sharad Singh Negi, MD Publications, 1995"Development of Uttarakhand: Issues and Perspectives," GS Mehta, APH Publishing, 1999, ISBN 9788176480994 विवरण thumb|280px|नई टिहरी में श्री आदिनाथ दिगाम्बर मन्दिर thumb|280px|टिहरी बाँध से भागीरथी नदी पर बना जलाशय पर्वतों के बीच स्थित यह जगह काफी खूबसूरत है। हर वर्ष काफी संख्या में पर्यटक यहां पर घूमने के लिए आते हैं। यह स्थान धार्मिक स्थल के रूप में भी काफी प्रसिद्ध है। यहां आप चम्बा, बूढ़ा केदार मंदिर, कैम्पटी फॉल, देवप्रयाग आदि स्थानों में घूम सकते हैं। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती काफी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर खिंचती है। इतिहास मूल टिहरी नगर भागीरथी और भीलांगना नदियों के संगमस्थल पर स्थित था, जिस स्थान को गणेशप्रयाग भी कहा जाता था। यह एक छोटा सा ग्राम हुआ करता था, लेकिन १८१५ में गढ़वाल के राजा सुदर्शन शाह ने इस नगर को अपनी रियासत की राजधानी बनाया, और इसी के नाम पर राज्य का नाम टिहरी-गढ़वाल रियासत पड़ा। १९०१ में टिहरी की जनसंख्या ३,३८७ थी, और इसका विस्तार लम्बाई में तीन चौथाई मील और चौड़ाई में लगभग आधा मील था। १८वीं शताब्दी में ईस्ट इंडिया कंपनी के जहाज़ टिहरी के पोत तक आते थे।http://haridwar.nic.in/gangaji.htm The Ganga Official Website of district Haridwar, Uttarakhand National Informatics Centre, Haridwar District Unit 8 March 2010 https://web.archive.org/web/20100213083357/http://haridwar.nic.in/gangaji.htm 13 फ़रवरी 2010 dead २१ वीं शताब्दी की शुरुआत में टिहरी बाँध के निर्माण के कारण पूरा टिहरी नगर जलमग्न हो गया। इस त्रासदी ने लगभग १,००,००० लोगों को प्रभावित किया था, जिनके निवास के लिए उत्तराखण्ड सरकार ने इस नगर की स्थापना की। इस नगर का निर्माण ९० के दशक में ही शुरू हो गया था, और इसके लिए ३ गांवों और थोड़ी वन भूमि का अधिग्रहण किया गया। २००४ तक टिहरी नगर को पूरा खाली कर वहां के निवासियों को नई टिहरी में स्थानांतरित कर दिया गया था।Terminski, Bogumil (2013). "Development-Induced Displacement and Resettlement: Theoretical Frameworks and Current Challenges", Indiana University, available at: http://dlc.dlib.indiana.edu/dlc/handle/10535/8833?show=full https://web.archive.org/web/20131214213848/http://dlc.dlib.indiana.edu/dlc/handle/10535/8833?show=full 14 दिसंबर 2013 Reddy A. Amarender Rehabilitation and Resettlement in Tehri Hydro Power Project 2016 Partridge Publishing 9781482871807 13 https://books.google.co.in/books?id=xEvyCwAAQBAJ 5 May 2018 en https://web.archive.org/web/20180505135524/https://books.google.co.in/books?id=xEvyCwAAQBAJ 5 मई 2018 liveGovardhan Veerlapani Environmental impact assessment of Tehri Dam 1993 Ashish Pub. House 9788170245254 217 https://books.google.co.in/books?id=ye24AAAAIAAJ 5 May 2018 en https://web.archive.org/web/20180505135328/https://books.google.co.in/books?id=ye24AAAAIAAJ 5 मई 2018 live भूगोल टिहरी की स्थिति 30.38 N 78.48 E पर है। यहां की औसत ऊँचाई 933 मीटर (3,061 फुट) है। अवागमन हवाई अड्डा सबसे नजदीकी हवाई अड्डा जोलीग्रांट हवाई अड्डा है। टिहरी जोलीग्रांट से 93 किलोमीटर की दूरी पर है। रेल मार्ग ऋषिकेश सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन है। ऋषिकेश से टिहरी 76 किलोमीटर दूर स्थित है। सड़क मार्ग नई टिहरी कई महत्वूर्ण मार्गो जैसे देहरादून, मसूरी, हरिद्वार, पौढ़ी, ऋषिकेश और उत्तरकाशी आदि जगहों से जुड़ा हुआ है। आस-पास की जगह घूमने के लिए टैक्सी द्वारा भी जाया जा सकता है। इन्हें भी देखें टिहरी बाँध भागीरथी नदी भीलांगना नदी टिहरी गढ़वाल ज़िला बाहरी कड़ियाँ न्यू टिहरी आधिकारिक जालस्थल टिहरी जिला, आधिकारिक जालस्थल सन्दर्भ श्रेणी:उत्तराखण्ड के नगर श्रेणी:टिहरी गढ़वाल जिला श्रेणी:टिहरी गढ़वाल ज़िले के नगर श्रेणी:उत्तराखण्ड में हिल स्टेशन श्रेणी:उत्तराखण्ड में पर्यटन आकर्षण *