411 REFERENCE · Wikipedia
आतिश (1994 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
आतिश आतिश.jpg आतिश का पोस्टर जी॰ पी॰ सिप्पी संजय गुप्ता नदीम-श्रवण रोबिन भट्ट सुजीत सेन कमलेश पांडे (संवाद) संजय दत्त, आदित्य पंचोली, रवीना टंडन, करिश्मा कपूर, अतुल अग्निहोत्री रोबिन भट्ट सुजीत सेन 155 मिनट 17 जून, 1994 भारत हिन्दी
आतिश संजय गुप्ता द्वारा निर्देशित 1994 में बनी हिन्दी भाषा की एक्शन फिल्म है। इसमें संजय दत्त, आदित्य पंचोली, रवीना टंडन, करिश्मा कपूर और अतुल अग्निहोत्री प्रमुख भूमिका निभाते हैं। सहायक कलाकारों में शक्ति कपूर, गुलशन ग्रोवर, कादर ख़ान, अजीत, तनुजा और राम मोहन शामिल हैं। इसे दीवार (1975) की रीमेक माना जाता है।
फिल्म जारी होने पर सफल रही थी। इसको इसके चित्रण और कहानी के लिये याद किया जाता है। इसका संगीत और संवाद भी यादगार माने जाते हैं।https://aajtak.intoday.in/story/aishwarya-rai-eady-to-deliver-hard-hitting-dialogue-for-jazbaa--1-805850.html फिल्म 'जज्बा' में ऐश्वर्या बोलेंगी कड़े डायलॉग 01 अप्रैल 2015 आज तक 10 जुलाई 2018 https://web.archive.org/web/20180710102703/https://aajtak.intoday.in/story/aishwarya-rai-eady-to-deliver-hard-hitting-dialogue-for-jazbaa--1-805850.html 10 जुलाई 2018 live
संक्षेप
बाबा (संजय दत्त) और अविनाश (अतुल अग्निहोत्री) भाई हैं जो अपनी विधवा मां (तनुजा) के साथ एक घर में रहते हैं। उनकी मां घरों में नौकरानी के रूप में काम करती है। जब एक अजनबी उनकी मां से बलात्कार करने का प्रयास करता है, बाबा उसे चाकू से मार देता है। तीनों, नवाब (आदित्य पंचोली) नामक एक अनाथ के साथ, अंकल (अजीत) नामक अंडरवर्ल्ड डॉन के यहाँ आश्रय लेते हैं। बाबा अविनाश को पढ़ाना और बेहतर व्यक्ति बनना चाहता है और ऐसा करने के लिए वह अपराध करने का फैसला करता है। अविनाश अपनी पढ़ाई पूरी करता है और वह पुलिस अकादमी में दाखिला लेना चाहता है। इसलिए बाबा एक हत्या करने को मान कर उसकी मदद करता है।
अविनाश विदेश जाता है और पूजा (करिश्मा कपूर) से रोमांस करता है और उसे जल्द ही उससे शादी करने की उम्मीद है। वह पुलिस अकादमी में अपना प्रशिक्षण पूरा कर लेता है और जल्द ही पुलिस निरीक्षक बन जाता है। उसके पहले कार्यकाल में से एक है बाबा और नवाब को पकड़ना और गिरफ्तार करना। उसे सदमा लगता है क्योंकि उसने कभी भी आपराधिक पृष्ठभूमि को अपने भाई से जुड़ा हुआ नहीं सोचा था। लेकिन बाद में अविनाश ने अपने भाई की आपराधिक गतिविधियों के बारे में सच्चाई पता की और जाना कि सनी (शक्ति कपूर) नाम का एक अपराधी अभी भी खुला घुम रहा है इसलिए अविनाश सनी से बदला लेने के लिए अपने भाई और नवाब से साथ होता है।
मुख्य कलाकार
संजय दत्त - बाबा
आदित्य पंचोली - नवाब
रवीना टंडन - निशा
करिश्मा कपूर -पूजा
अतुल अग्निहोत्री - इंस्पेक्टर अविनाश
शक्ति कपूर - सनी
गुलशन ग्रोवर - कानिया
अजीत - अंकल (डॉन)
तनुजा - बाबा की माँ
विश्वजीत प्रधान - गुलाम
कादर ख़ान - कादर भाई
राम मोहन - पुलिस कमिश्नर
दिनेश हिंगू - आरपार
टीकू तलसानिया - जरनैल सिंह
मुशताक ख़ान - भिखू
घनश्याम रोहेड़ा - वेटर
संगीत
गीत गायक समीर नदीम-श्रवण दिल दिल दिल मैं तेरे प्यार जॉली मुखर्जी, अलका याज्ञनिक 5:48 हसरतें हैं बहुत मगर कुमार सानु, साधना सरगम 6:27 काश तुम मुझसे एक बार कहो कुमार सानु 7:36 खाते हैं हम कसम कुमार सानु, अलका याज्ञनिक 6:51 आ आ मेरे दिलरुबा कुमार सानु, सपना मुखर्जी 5:33 बारिश ने आग लगाई अलका याज्ञनिक, उदित नारायण 9:10 मेरी मोहब्बत का तू गवाह जॉली मुखर्जी, मुकुल अग्रवाल, अलका याज्ञनिक 6:05 बोलो कहाँ गए थे कुमार सानु, अलका याज्ञनिक 6:01
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0267246 आतिश
श्रेणी:1994 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:नदीम–श्रवण द्वारा संगीतबद्ध फिल्में